शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

दूकानदार को अवैध रूप से हिरासत में लिया, व्यापारियों का प्रदर्शन

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार शाम सेक्टर-27 अट्टा मार्केट से एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सैकड़ो की संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंच गए। कुछ देर बाद महिलाए भी थाने में गई। दुकानदार को छोड़ने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर स्तिथि को संभाला।


प्रदर्शन में शामिल कन्हैया लाल अवाना ने बताया कि वह सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाते हैं। उनका आरोप है कि शाम करीब सात बजे सेक्टर-20 थाना पुलिस प्रीतम नाम के दुकान मालिक को उठाकर थाने ले आई। जब अन्य दुकानदारो ने पुलिस से उनको हिरासत में लेने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके तुरंत बाद सैकड़ो की संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंच गए और प्रीतम को छोड़ने की मांग करने लगे। दुकानदारों के समर्थन में उनके परिवार की महोलाए भी थाने पहुंच गई। इसके बाद लोगो ने हंगामा करना शुरू कर दिया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...