लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने गढ़-अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा संसदीय दल का नेता नियुक्त किया। उन्हें संसदीय दल की जिम्मेदारी मिलने पर गढ़ और हापुड़ विधानसभा के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। गढ़-अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली हापुड़ तहसील के गांव जोगीपुरा के रहने वाले हैं। बीते कई दशकों से वह हापुड़ नगर में रहते हैं। उन्हें बसपा की ओर से 2019 लोकसभा चुनाव में गढ़-अमरोहा सीट से प्रत्याशी बनाते हुए चुनाव लड़ाया गया था। इस लोकसभा क्षेत्र से कुंवर दानिश अली जीतकर दिल्ली दरबार पहुंचे थे। अब बसपा सुप्रीमो ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संसदीय दल का नेता नियुक्त किया। संसदीय दल का नेता नियुक्त होने पर नगर के लोगो ने फोन पर बधाई दी। वही गढ़ विधान सभा और हापुड़ विधानसभा के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें