गुरुवार, 14 नवंबर 2019

कोनरवा करेगी अधिकारियो को सम्मानित

नोएडा। कोनरवा के अध्यक्ष पीएस जैन ने सेक्टर-29 नोएडा मिडिया क्लब में बताया की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथियो से आरडब्लूए को मान्यता और अधिकार देने की मांग की जाएगी। इसमें देश के लगभग हर राज्य से आरडब्लूए के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ संयोजक विजय भाटी ने बताया कि दिल्ली में आंध्रा एशोसिएशन भवन, लोधी इंस्टीटूशनल एरिया, नई दिल्ली में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस होगी। 


बुधवार, 13 नवंबर 2019

अमेरिका पर हमले के दोषियों की पनाहगार हैं पाकिस्तान

वाशिंटन। संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा हैं कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों को शरण देता है, जो अमेरिकी सैनिको को मारने का प्रयास करते हैं। हेली ने यह बात मंगलवर को बाजार में आई अपनी नई किताब 'विद ऑल ड्यू रिस्पेक्ट' में कही हैं। 


भाजपा विधायक को धमकी

प्रयागराज। भाजपा विधायक नीलम कखरिया को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर पर आरोप लगाया हैं। हलाकि अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई हैं। 


सीआरपीएफ के जिम्मे अब गाँधी परिवार की सुरक्षा

नई दिल्ली। काफी माथापच्ची के बाद केंद्र सरकार ने गाँधी परिवार की सुरक्षा स्तर घटा कर सीआरपीएफ के जिम्मे कर दिया हैं। वही तमाम कांग्रेसी नेताओ ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए भाजपा की साजिश करार दिया हैं।


अधिकारियो के मुताबिक सोनिया के दस जनपथ स्थित आवास पर इजराइल एक्स-95, एके सीरीज और एमपी-5 बंदूकों से लैस सीआरपीएफ कमांडो की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। इसी तरह के दस्ते ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के तुगलक लेन स्थित आवास और पार्टी महासचिव प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास पर सुरक्षा की कमान संभाल ली हैं। अधिकारियो ने बताया की नए सीआरपीएफ कवर में तीनो वीवीआईपी के लिए एक उन्नत सुरक्षा संपर्क (एएसएल) कवायद का प्रावधान हैं। इसके तहत कमांडो को उनके दौरे वाले स्थानों की पहले से जांच करने वाले का अधिकार होगा। मालूम हो की सोनिया, राहुल और प्रियंका से 28 साल बाद एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें सितम्बर 1991 में 1988 के एसजीपी कानून के संशोधन के बाद वीवीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल किया गया था। 


हुक्का बार पर छापा,संचालक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम छापामारा इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और लड़के-लड़कियां मौके पर मिले। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया और हुक्का बार को सील कर दिया। 


सफदरजंग अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की गई। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। मारपीट का आरोप एक मरीज के तीमारदारों पर लगा हैं। 


दरअसल, रविवार रात आपातकालीन विभाग में भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की। हलाकि, समय रहते वहा पहुंचे बाकी डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक और पुलिस को दी। 


 


जंगली जानवरो के हमले में 40 ग्रामीण घायल

अमरोहा। गांव घन्सूरपुर व नन्हेड़ा अलियारपुर में रविवार रात दो गीदड़ घुस गए और ग्रामीण पर हमला कर दिया। एक के बाद एक दोनों गांव में गीदड़ो ने 40 लोगो घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाद में ग्रामीणो ने घन्सूरपुर के जंगल में अभियान चलकर एक गीदड़ को मर गिराया। वन विभाग को सुचना दे दी गई हैं।


डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गांव घुंसुरपुर व नन्हेड़ा के ग्रामीणों ने गीदड़ के हमले के संबंधी में जानकारी दी थी। गांव में टीम भेजी गई हैं।  


पुलिसकर्मी ने पैसे न देने पर युवक को पीटा

नोएडा। गुंडागर्दी के मशहूर नोएडा पुलिस का नया कारनामा सामने आया हैं। थाना सेक्टर-20 में तैनात एक पुलिसकर्मी ने युवक की बेदर्दी से केवल इसलिए पिटाई कर दी कि उसने शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया। 


सेक्टर-7 में पुलिस वाले ने शराब पिने के लिए पैसे न देने पर पानी सप्लाई की गुकान पर काम करने वाले युवक की जमकर पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के कारण युवक के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में पुलिस वाले के खिलाफ शिकायत दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में राहुल दीक्षित ने बताया वह सेक्टर-7 में पेय जल सप्लाई करने वाली दुकान में काम करता है और न ही कोई रिश्तेदार। काम ख़त्म होने के बाद वह दुकान में ही सो जाता हैं। राहुल का आरोप है कि सेक्टर-6 स्थित पुलिस चौकी पर तैनात हैड कोस्टबल 10 नवम्बर की रात को उसके पास आया। पुलिस वाले ने राहुल से शराब पिने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने के कारण राहुल ने मना कर दिया। इस पर पुलिस वाले ने उसे गांजे व हथियार रखने के जुर्म में फ़साने की धमकी दी फिर वहा से चला गया। इसको लेकर पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। आरोप है कि 11 नवम्बर को पुलिस वाला फिर से राहुल के पास आया और उसकी जमकर पिटाई की। 


गुरुपर्व पर युवक कांग्रेस ने प्रसाद बांटा

नोएडा। नोएडा महानगर युवक कांग्रेस ने सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा के पास प्रसाद बाँटने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने इस अवसर पर अपनी सेवाएं भी दी। इससे युवक कांग्रेस के दिनेश अवाना, राम कुमार तवर पुरुषोत्तम नागर, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा महानगर अध्यक्ष साहबुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष विनोद पण्डे आदि मौजूद थे।  


बेटिकट रेल यात्रियों से सात करोड़ रूपए वसूले

दिल्ली एनसीआर में बेटिकट रेल यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। अक्टूबर में ऐसे यात्रियों से 7.41 करोड़ रूपए जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। इस दौरान कुल 171224 बेटिकट दबोचे गए।


 


फेसबुक आपत्तिजनक पोस्ट पर एक गिरफ्तार

अयोध्या मामले को लेकर फैसला आने के बाद पुलिस टीम सोशल मिडिया पर पैनी नजर रखे हुए हैं। संभल के युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो लखनऊ पुलिस कंट्रोल ने उसे ट्रेस कर लिया। 


बंगाल के राज्यपाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा

कोलकाता। पश्चिंम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार को 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा दी है। सीआरपीएफ को धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा लेने के निर्देश दिए गए हैं। 


अरविंदो फार्मा का लाभ 4.6 प्रतिशत बड़ा

हैदराबाद। अरविन्द फार्मा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर तिमाही में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 639.5 करोड़ रूपए रहा। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 611.4 करोड़ का शिव लाभ हुआ था। 


पाक मंत्री के बयान की आलोचना

इस्लामाबाद। अपने उलजुलूल बयान के कारण अक्सर मजाक का पात्र बनने के बाबजूद पाकिस्तान मंत्री बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे है। अब पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के कृषि मंत्री ने लोगो से कहा है कि-टिड्डे ज्यादा परेशांन कर रहे है तो उन्हें बिरयानी बना कर खा जाओ। 


केरल में बिल्ली की हत्या पर प्राथमिकी दर्ज

तिरुवंतपुरम। एक गर्भवती बिल्ली को घर के सामने टांगकर मार डालने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना शनिवार को पालकुलनगरा के पास एक घर के सामने हुई। घर का इस्तेमाल कुछ लोग कथित रूप से शराब पिने और ताश खेलने के लिए कर रहे थे। 


सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 की मौत

ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई। मरने वालो में तीन महिलाए हैं,जबकि आठ घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। 


बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले एक ही परिवार के 14 लोग रविवार देर रात ईको वैन में सवार होकर हरियाणा के बल्ल्भगढ़ से एक शादी समाहरोह से लौट रहे थे। जैसे ही वैन सिरसा टोल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वैन सवार पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चली गई। दुर्घटना में जान गवाने वालो में शमशीरा, यासीन, फरजाना और चालक साकिर बच्ची रेहाना और सुमाइला हैं। फरजाना मेरठ की रहने वाली थी, जबकि अन्य बुलंदशहर स्थित गुलावठी के रहने वाले थे। 


 


चार्टर्ड अकॉउंटेड की परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों और कॉलेजो के बंद रहने से सोमवार को होने वाली इस्टीट्यूट ऑफ़ चर्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की परीक्षा को इंटरमीडिएट/इंटरमीडिएट (आईपीसी) के पांचवे पेपर एडवांस एकाउंटिंग की परीक्षा होनी थी। हलाकि 13 नवम्बर की परीक्षा यथावत होगी। सभी परीक्षार्थी www.icai.org से ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


पत्नी को भगा ले जाने का आरोप

रबूपुरा। कोतावली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपने पड़ोसी पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगते हुए कोतावली में शिकायत की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक गांव निवासी एक युवक की पत्नी बीते शुक्रवार को घर से गायब है। 


ओडीओपी उधमी के लिए अलग टोल-फ्री सुविधा

लखनऊ। एक जनपद उत्पादन (ओडीओपी)उधमियो की सुविधा के लिया अलग से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-888 शुरू किया गया है। पहले सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उधम (एमएसएमई) विभाग का टोल-फ्री नंबर ही इनके लिए भी था। प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि अब ओडीओपी संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान जल्द हो सकेगा। 


पावर डिग्री का लाभ 10% बढ़ा

नई दिल्ली। पावर डिग्री कॉर्पोरेशन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर तिमाही में करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 2,571.10 करोड़ रूपए हो गया। इसके पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,348.25 करोड़ रूपए रहा था। 


संजय करोल बने बिहार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

पटना। जस्टिस संजय करोल ने सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल फागु चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुनील कुमार मोदी की मौजूदगी में राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण समाहरोह हुआ। 


अमेरिका में कोर्ट के निर्णय की सराहना

वॉशिंटन। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायलय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि विवादित भूमि के दशकों पुराने मामले पर आये फैसले में हिन्दू-मुस्लिम दोनों की जीत हैं। 


हिन्दू अमेरिका फाउंडेशन ने कहा इस मसले पर कहा कि भारतीय उच्चतम न्यायलय का फैसला हिन्दुओ पर मुसलमानो के लिए बराबर जीत है। साथ ही यह पुरातत्वविदों, इतिहासकारो व भातीय क़ानूनी प्रणाली की भी जीत हो। 


मंगलवार, 12 नवंबर 2019

केंद्र को विनिवेश 12995 करोड़ मिला

नई दिल्ली। सरकार को चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से अब तक 12,995. 46 लाख करोड़ रूपये प्राप्त हुआ हैं, जिसमे आईआरसीटीसी के आईपीओ से प्राप्त 637. 97 करोड़ रूपए भी शामिल हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रूपये हासिल करने का लक्ष्य रखा हैं। 


लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को

ग्रेटर नॉएडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को मुख्यालय एवं तहसील न्यायलय में होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने बताया लोक अदालत में दीवानी वाद,लघु आपराधिक, मोटर दुर्घटना प्रतिकार भू राजस्व व अन्य वादो की सुनवाई होगी। 


पांच गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने पांच गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की हैं। इसमें लाखो रूपए की चल व अचल संपत्ति हैं। प्रशासन जल्द ही अन्य गैंगस्टर की संपत्ति भी कुर्क करेगा। प्रशासन ने टीटू उर्फ़ बीटू, सोनू उर्फ़ धर्मदत्त, रोहित, नाजिम व साजिद की संपत्ति को अटैच किया है। अटैच की गई संपत्ति में जमीन, माकन, फ्लैट व वहां शामिल है। 


लुटेरा पकड़ा, बाइक और फोन बरामद

ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवली पुलिस ने ऐच्छर टी पॉइंट से शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया हैं, जबकि इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरे के पास से लुटे गए 4 मोबाइल और बाइक बरामद की है। 


कोतावली प्रभावी ने बताया कि रविवार की रात पुलिस ऐच्छर टी पॉइंट के पास चेकिंग के दौरान राजन निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लुटे गए 4 मोबाइल और एक बाइक बरामद की हैं। 


डेल्टा-2 में RWA चनाव संपन्न

ग्रेटर नोएडा। डेल्टा दो सेक्टर में रविवार को आरडब्लूए का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनावी दंगल में उतरे अजब सिंह प्रधान ने अपने प्रतिद्व्न्दी दलबीर चौधरी को 79  मतों से शिकस्त दी। 


इसके साथ ही महासचिव पद पर आलोक नागर ने अपने प्रतिद्व्न्दी सतेंद्र तिवारी को 151 मतों से शिकस्त देने में कामयाब हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर नीरा डागुर ने अपने प्रतिद्व्न्दी नन्द प्रकाश यादव को 95 मतों से हराया। चुनाव में 505 मत पड़े। जिनमे से अध्यक्ष पद पर अजब सिंह प्रधान 291 व दलबीर चौधरी को 212 मत मिले। इसके साथ ही महासचिव पद के लिए आलोक नगर को 329 व सतेंद्र तिवारी को 168 मत मिले। 


जबकि आठ मत निरस्त हो गए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर नीरा डागुर को 296 व नन्द प्रकाश यादव को 201 मत मिले। आठ मत निरस्त हो गए। चुनाव समिति में सतपाल नगर, संजय भाटी, ओमपाल महावीर कसाना, रविंद्र भाटी,महेद्र प्रताप सिंह,वीरेंद्र भाटी, उमेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे। 


ओमीक्रान-3 की अध्यक्ष बानी सरिता नागर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रान-3 में रविवार को आरडब्लूए का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरिता नागर ने अपने प्रतिद्व्न्दी सुधीर सिंह को 55 मतों से हराकर पराजित किया। महासचिव पद के प्रत्याशी पुष्पेंद्र कौशिक ने चाहत राम भाटी को नौ मतों से पराजित किया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल तिवारी ने बिजेंद्र सिंह बिष्ट को 15 मतों से शिकस्त दी। विजेताओं को माला पहना कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। 


हर्जाने के लिए दो पक्षों में मारपीट

नोएडा। कोतावली सेक्टर-58 क्षेत्र में दो कारो में हुई टक्कर के बाद तीन युवको ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। खोदा निवासी विक्रम रविवार तड़के वह अपनी कार से घर की तरफ आ रहे थे। रस्ते मार उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। उस कार से तीन युवक उतर कर उनसे मारपीट किये व क्षतिग्रस्त कार के लिए  जुर्माना मांगने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपित युवक अपनी कार में उसे डालकर रूपए का इंतजार करने के लिए बोलने लगे। आरोप है कि उसे दो घंटे तक सड़को पर घुमाया व मारपीट कर उन्हें फिर सेक्टर 62 के डी पार्क के पास छोड़कर फरार हुए। आरोप है कि उनसे आरोपित चेन लेकर चले गए। एसओ शावेज खान ने बताया कि मामला में एनसीआर दर्ज की गई हैं। जांच के आधार पर कार्रवाही होगी। 


 


 


सात बिजली चोरो पर 14 लाख जुर्माना

नोएडा। पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से नोएडा फेस टू में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए मार्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पंचम सूर्यकांत शर्मा, अवर अभियंता अमित कुमार,सर्वेश यादव विधुत विभाग एवं प्रवर्तन दल के अधिकारियो ने याकूबपुर और इलाहबाद में 25 उपभोग्ताओ के घर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि सात उपभोक्ता मीटर कनेक्शन के अलावा अतिरिक्त केबल के द्वारा नजदीकी एलटी से लगभग 11 किलोमीटर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी उपभोक्ताओ पर 8 किलोमीटर का भार पाया गया। विभाग की तरफ से चोरी कर रहे लोगो के खिलाफ फेस टू थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 14 लाख रूपयो का जुर्माना लगाया गया। विधुत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही बिजली चोरी करने वालो के अलावा बकाया बिल वालो के खिलाफ राजस्व विभाग की मदद से वसूली ली जाएगी। 


सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दिग्विजय का सवाल 'ढांचा तोड़ने वालो को सजा मिलेगी

भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि क्या अयोध्या में विवादित ढांचा तोड़ने के दोषियों को सजा मिल जाएगी, 27 साल हो गए हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कहा कि हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित कानून व नियमो के हित में नहीं हैं। दिग्विजय ने राम जन्मभूमि मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत ने माना है कि विवादित ढांचा तोड़ने वाले लोगो का कृत्य गैरकानूनी हैं। 


ऐतिहासिक फैसले का स्वागत

नोएडा। सेक्टर-74 में भारत जागरूक नागरिक संगठन ने रामलला मंदिर पर सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने के लिए अपील की। संगठन के अध्यक्ष ने शैलेन्द्र वर्णवाल ने कहा कि यह मामला काफी सालो से लंबित था। लोग मंदिर के निर्माण करने के निर्णय से खुश हैं। 


अतिक्रमण पर 10 हजार का जुर्माना

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने दुकान के सामने अतिक्रमण करने पर सेक्टर-16 के दो दुकानोंदारो पर  5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। इक़बाल मोटर्स के सामने सड़क पर कार खड़ी करने पर इक़बाल पर 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। इसके  अलावा बी-237 के सामने कार कड़ी करने पर इमरान पर भी 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया हैं। 


7वीं मंजिल से छलांग लगा दी इंजीनियर ने

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कट सोसायटी में इंजीनियर के सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या के मामले में राजस्थान के एक बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नाश्ता करते समय इंजीनियर अचानक उठा और गुरु बाबा से मिलना है कहकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। पुलिस इंजीनियर की कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि गुरु ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया। हरिद्वार से लौटकर वह शाकाहारी बन गया और प्याज व लहसुन भी छोड़ दिया। पिता के मुताबिक वह खुद को कमरे में बंद कर घंटों तक उक्त गुरु से फोन पर बातचीत करता रहता था। हादसे के दिन भी वह ब्रेकफास्ट के दौरान उठा और बाबा से मिलना है, कहकर बालकनी से छलांग लगा दी। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गुजरात में दो युवकों की हत्या

अहमदाबाद। गुजरात के अमरैली जिले में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आवारा पशुओं की सूचना नगर पालिका को देने पर दो युवकों की आठ से दस शख्सों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी भी हालत नाजुक है।


जानकारी के मुताबिक, अमरेली के कुकावाव रहते गोविंद भाई रामभाई (30) त्राड और करसर उर्फ भलावभाई (27) नामक दो युवक रविवार रात कुकावाव रोड पर खड़े थे। इसी दौरान आठ से दस शख्स आए और दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही अमरेली पुलिस का काफिला आ पहुंचा। अमरेली पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गोविंद रामभाई त्राड और करसन आवारा पशुओं की जानकारी नगरपालिका को देते थे। जिसके बाद नगरपालिका इस पर कार्रवाई करती थी। इसके कारण दोनों युवक कुछ लोगों की नजर में आ गए थे। 


राजस्थान के टोंक जिले में शादी में एक युवक की हत्या

राजस्थान। राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे में शादी में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम फूलचंद मीणा बताया जा रहा है, जो देवली के नजदीक कासीर गांव का रहने वाला है। वह सात नवंबर को एक शादी में शामिल होने के लिए दलवासा गांव गया था। आठ नवंबर को सुबह से ही उसका कुछ अता पता नहीं था। वहीं, रविवार यानी दस नवंबर की शाम को दलवासा के पास ही बनास नदी में उसका शव तैरता मिला। पुलिस ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रखवाया और परिजनों की सूचना दी। परिजन पहुंचे तो उन्होेंने आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया और अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि पुलिस हत्या के मामले का जल्द से जल्द खुलासा करे। पुलिस के अनुसार, मामला हत्या का है और पुलिस इसकी पूरी जांच में जुटी हुई है। 


बंद मकान में केन बम मिलने से हड़कंप : पटना

पटना। बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर दहलने से बच गया। पटना सिटी में बंद पड़े मकान से पांच बम मिले हैं। इसमें एक केन बम भी है। स्‍क्‍वॉड टीम ने बमों को डिफ्यूज कर दिया है। सिटी में केन बम मिलने से पुलिस भी सकते में है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी बड़ी वारदात को करने की साजिश तो नहीं थी। इस तरह के और भी बम तो नहीं छिपा कर रखे गए हैं। पहले तो यह जानकारी मिली कि पटना सिटी के बंद पड़े मकान में 50-60 जिंदा बम मिले हैं। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। काफी संख्‍या में स्‍थानीय लोग भी वहां पहुंच गए थे। बम स्क्‍वॉड टीम को भी बुला लिया गया था। बाद में स्‍क्‍वॉड टीम को छानबीन में पांच बम मिले। इसमें एक केन बम भी शामिल है। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि फिलहाल एक बड़ा तथा छोटा कैन बम बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीन सुतली बम को अपने कब्‍जे में लिया है। कुल पांच बम बरामद किए गए। वहीं, इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


गुरु नानक जयंती 2019

श्री गुरु नानक देव जी ने दुनिया को 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको' का संदेश देकर समाज में भाईचारक सांझ को मजबूत किया और एक नए युग की शुरुआत की। सामाजिक कुरीतियों का विरोध करके उन्होंने समाज को नई सोच और दिशा दी।उनका जन्म 1469 में श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का दिन देश विदेश में उनके प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। गुरमति समागम आयोजित कर गुरु जी की बाणी और उनकी शिक्षाओं से संगत को निहाल किया जाता है। गुरु जी ने ही समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की बुराई को खत्म करने और भाईचारक सांंझ के प्रतीक के रूप में सबसे पहले लंगर की शुरुआत की।गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी जाकर लोगों को पाखंडवाद से दूर रहने की शिक्षा दी। 


इस बार यह पर्व 12 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा) को मनाया जा रहा है। यह श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशपर्व है। भारत पाकिस्तान बंटवारे के 72 वर्ष बाद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को भारत की संगत के लिए खोल दिया गया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब वह स्थान है जहां गुरु नानक जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे। वर्ष 1539 में वह ज्योति जोत समा गए थे।


सोमवार, 11 नवंबर 2019

सेक्टर-5 में अवैध कब्ज़ा ढहाया गया

 नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बुधबार को सेक्टर-5 हरौला में करीब साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर से अतिक्रमण हटाया। यहाँ पर काफी संख्या में झुगिया थी। यहाँ जनरेटर किराय पर देने का काम किया जाता था। टीम ने 25 जनरेटर जब्त कर 50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं। प्राधिकरण के तहसीलदार राजीव सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-2 स्थित अग्निशमन विभाग के सामने हरौला गांव में प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ लोगो ने कई साल से कब्ज़ा कर रखा था। इनको पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को यहाँ घुग्गियो को तोड़ दिया गया। यहाँ सरकारी जमींन का उपयोग कर किराय पर जनरेटर दिए जाते है।  


महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी अरविन्द इनामदार का निधन

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरविन्द इनामदार का शुक्रवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 79 वर्षीय इनामदार का पिछले हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात दो बजकर बीस मिनट पर उन्होंहे अंतिम साँस ली। इनामदार को जुलाई 1994 के सनसनीखेस जलगाव सेक्स प्रकरण और मानव तस्करी मामले में अपनी जांच के लिए जाना जाता है। वे अक्टूबर 1997 से जनवरी 2000 के बिच डीजीपी भी रहे।  


 


दो हजार के नोट बंद कर देने चाहिए :गर्ग

आर्थिक मामलो के पूर्व सचित एससी गर्ग ने शुक्रवार को दवा किया कि हजार-500 के पुराने नोटों की बड़े पैमाने पर जमाखोरी हो रही है। ऐसे में सर्कार को दो हजार रूपये के नोट बंद कर देने चाहिए। 


गर्ग ने एक नोट में कहा,वित्तीय प्रणाली में अब भी काफी माता में नकदी है। दो हजार रूपए के नोटों की जमाखोरी इसका सबूत हैं। पूरी दुनिया में डिजिटल भुगतान का विस्तार हो रहा है। भारत में भी ऐसा ही हो रहा है। देश में 85 फीसदी से अधिक लेनदेन में अभी भी नकदी का इस्तमाल किया जाता है।' गर्ग ने वित्त मंत्रालय से स्थानांतरण के बाद स्वैछिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। 


 


एनडीएमसी के नए अध्यक्ष होंगे

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को शुक्रवार को न्य अध्यक्ष मिला गया। गृह मंत्रालय ने एजीयुएमटी 1989 काडर के आईएएस धर्मेंद्र के नाम की घोषणा एनडीएमसी अध्यक्ष पद के लिए की। वह नरेश कुमार का स्थान लेंगे। 


सपा के आग्रह पर केस वापस लिया था: माया

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर बताया है कि आमचुनाव के दौरान सपा-बसपा गठबंधन होने पर 26 फरवरी 2019 को ही समाजवादी पार्टी के आग्रह पर गेस्ट हाऊस कांड केस सुप्रीम कोर्ट से वापस लिया गया था। कुछ मिडिया में इसे यह प्रचारित किया जा रहा था है कि यह फैसला अब लिया गया है। 


पूर्व विधायक योगेश वर्मा और महापौर बसपा से निष्कासित

मेरठ। बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनकी पत्नी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं। बीते सात वर्ष में योगेश दूसरी बार पार्टी से निष्कासित किये जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुभाष प्रधान ने बताया कि बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर योगेश वर्मा व सुनीत वर्मा को निष्कासित किया गया हैं। ये दोनों पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। 


योगेश वर्मा हस्तिनापुर सीट से बसपा के टिकट पर 2007 से 2012 तक विधायक रहे। विवदिंत के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। 2012 में वह हस्तिनापुर से ही पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2017 में वापसी हुई तो बसपा से वही से टिकट मिला, लेकिन फिर पराजय हुई। 


लखनऊ महोत्सव जनवरी तक टला

लखनऊ। अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर हर साल 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होने वाला वार्षिक लखनऊ महोत्सव जनवरी के तीसरे सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया हैं। महोत्सव समिति ने गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। सूत्रों ने कहा की ऐसा अयोध्या पर न्यायलय के फैसले को ध्यान में रखते हुए यह किया गया है। दो साल पहले भी महोत्सव को राज्य में होने वाले नगर निगम चुनावो के मद्देनजर टाल दिया था। 


 


महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़ का आरोप

नोएडा। निजी कंपनी में काम करने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड ने कंपनी में काम करने वाली एक चतुर्थ श्रणी के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली फेज दो में एफआईआर दर्ज कराई हैं। पीड़ित युवती का परिवार याकूबपुर गांव में रहता हैं। वह सेक्टर 83 स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती हैं। युवती का आरोप हैं कि 15 दिनों से कंपनी में चतुर्थ श्रेणी में काम करने वाली एक युवक उससे गन्दी बात व अश्लील हरकते करता हैं। 


चार कंपनी पर जुर्मना ठोका

ग्रेटर नोएडा। प्रदुषण नियंत्रित बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी ने गुरुवार को साईट-4 का निरिक्षण किया। इस दौरान निर्माण सामग्री रोड पर डालने को लेकर तीन कंपनियों पर जुर्मना लगाया। 


अपने लिए इंसाफ मांगती दिल्ली पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस का थर्ड डिग्री का वीडियो सामने आया। 


कानपुर। दिल्ली में वकीलों द्वारा पीटने के बाद देश की जांबाज पुलिस दुसरो के साथ कैसा व्यवहार करती है। गौरतलब है कि वकीलों के खिलाफ गुस्सा दिखाकर अस्लाह की धमकी देने वाली पुलिस का एक थर्ड डिग्री टॉर्चर का वोडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे कानपूर पुलिस की दरिंदगी दिखाई दे रही हैं।


बिधनू थाने में बेटे बर्बर पिटाई से क्षुब्ध बुजुर्ग किसान रमाशंकर के फांसी लगाने के मामले की जाँच अभी शुरू नहीं हुई थी कि शुक्रवार को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया।


सोशल मिडिया पर शुक्रवार को इसका विडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दो सिपाही युवक का हाथ पकड़ कर खम्भे से चिपकाये खड़े हैं और थानेदार उसे पीट रहे हैं। एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सचेंडी से छह सितम्बर को धरंमगढ़पुर गांव निवासी शिवम् उर्फ़ लाला एक किशोर को बहला फुसला कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से किशोर को बरामद कर आरोपीत शिवम् को पकड़ा था। किशोरी के बयां के बाद पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो व दुष्कर्म की धरा बढ़ाई। 31 अक्टूबर सुबह पूछताछ के दौरान संचेडी प्रभावी शेष नारायण पाण्डे ने आरोपी को खम्भे से बंधवाकर पट्टे और लाठी से पीटा। बाद में कोर्ट में पेश किया। इसी दौरान किसी पुलिस कर्मी ने घटना का वीडियो बनाया। थाना प्रभावी सचेंडी ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म मामले में युवक से पूछताछ हो रही थी। सच जानने के लिए थोड़ी सख्ती की गई थी। 


शनिवार, 9 नवंबर 2019

गांधी परिवार की सुरक्षा हटाना कमजोर मानसिकता का परिचय :तरुण भरद्वाज


कांग्रेस पार्टी विचार विभाग के राष्ट्रिय संयोजक तरुण भरद्वाज ने राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी की सुरक्षा लगी एस.पी.जी को हटाय जाने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा बदले की भावना लेकर काम कर रही हैं और गाँधी परिवार की सुरक्षा हटाना कमजोर मानसिकता की निशानी हैं। 


उन्होंने कहा कि गाँधी परिवार ने देश के लिए क़ुरबानी दी हैं और देश ने प्रधानमंत्री के तौर पर श्रीमती इंदिरा गाँधी व राजीव गाँधी को सपा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि बदले की भावना के चलते ऐसा कर भारतीय लोगतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। ऐसे मानसिकता दिखने की बजाय देश के विकास व जनहित में निर्णय लेने चाहिए 


4 ही कार्यदिवस बाकी :न्यायाधीश रंजन गोगोई

दरअसल इसी माह 17 नवंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं, इससे पहले उनको अब बाकी बचे दिनों में इन मामलों में निर्णय सुनाना है। अब उनके रिटायरमेंट में मात्र 4 दिन का समय रह गया है। इन्हीं 4 दिनों में उनको इन बाकी बचे मामलों में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाना है। अब 11 और 12 नवंबर को कोर्ट फिर से बंद रहेगा। उसके बाद उनके पास 4 दिन का समय शेष रह जाएगा। चूंकि 17 को वो रिटायर हो रहे हैं ऐसे में उस दिन कोई फैसला सुनाएं ऐसा संभव नहीं होगा। उस दिन रिटायरमेंट की औपचारिकताएं निभाई जाएंगी।


एकता व सद्भाव बनाए रखने की अपील : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है, देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें, उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।'


एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'श्री राम जन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मति से निर्णय भारतीय विधि व्यवस्था की निष्पक्षता का सजीव प्राकट्य है। समस्त नागरिक, निर्णय को सहजता और सद्भाव के साथ स्वीकार करें।' उन्होंने कहा कि 'यह भारतीय चिरंतन मूल्य,सह-जीवन, सह-अस्तित्व,सहयोग और सहकार की भावना का परीक्षा काल है। सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि भारत की तरफ है। आइये, प्रभु श्री राम के धैर्य और मर्यादा का अनुसरण करते हुए शांति, सद्भाव और समरसता को दृढ़ता प्रदान कर अपने आचरण से विश्व को प्रभु श्री राम का संदेश दें।'


फैसले के खिलाफ नहीं करेंगे अपील, जफर फारूकी

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए दूसरी जगह पांच एकड़ भूमि आवंटित की जाए। पांच जजों की पीठ ने सर्वसम्मति यानी 5-0 से यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह विवादित स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट गठित करे। पीठ ने फैसले में कहा कि 2.77 एकड़ की विवादित भूमि का अधिकार राम लला की मूर्ति को सौंप दिया जाए। हालांकि, इसका कब्जा केंद्र सरकार के रिसीवर के पास ही रहेगा। 


उत्‍तर प्रदेश सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड के अध्‍यक्ष जफर फारूकी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विनम्रता पूर्वक सम्‍मान करते हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा के लिए नहीं अपील नहीं करेगा और न ही कोई उपचारात्मक याचिका दायर करेगा।


मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया भी जानें

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे पुराने अयोध्‍या जमीन विवाद मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने विवादित जमीन का हक रामजन्मभूमि न्यास को देने का आदेश सुनाया है। मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन किसी दूसरी जगह दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इस बात के प्रमाण हैं कि अंग्रेजों के आने से पहले राम चबूतरा, सीता रसोई पर हिंदुओं द्वारा पूजा की जाती थी। अभिलेखों में दर्ज साक्ष्य से पता चलता है कि हिंदुओं का विवादित भूमि के बाहरी हिस्‍से पर कब्‍जा था। मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसले में कई विरोधाभास है, लिहाजा हम फैसले से संतुष्ट नहीं है।


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुसलमानों ने मस्जिद नहीं छोड़ी थी। हालांकि, हिंदू भी राम चबूतरा पर पूजा करते थे। उन्होंने गर्भगृह पर भी स्वामित्व का दावा किया। अयोध्या पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि 1949 में मूर्तियां रखी गईं। साक्ष्‍यों से पता चलता है कि मुस्लिम शुक्रवार को विवादित स्‍थल पर नमाज पढ़ते थे।


advertisement


हनीप्रीत देश द्रोह के आरोप से मुक्त

पंचकूला। पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुँहबोली बेटी हनीप्रीत सहित 15 आरोपियों से देशद्रोह की धरा शनिवार को हटा दी गई। 


अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा के ऐलान के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में 36 लोगो की जान चली गई थी। पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह पंचकूला में एडीजे संजय धीर की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान हनीप्रीत और अन्य आरोपीयो के खिलाफ देशद्रोह की धारा साबित नहीं कर पाई। 


शक में की पत्नी हत्या, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में चार दिन पहले पत्नी की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला हैं कि आरोपी ने पत्नी को एक युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। फोन पर अक्सर लम्बी बातचीत होने पर आरोपित को पत्नी पर शक हुआ। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को दुसरो मर्द के साथ देख लिया और शक किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। वहा से उसको जेल भेज दिया गया। 


शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

भ्रष्टाचार के आरोप मे फंसे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

लखनऊ। अम्बेटकर नगर के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव भ्रष्टाचार के आरोप में फंस गए हैं। ल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह के निर्देश पर सयुक्त निदेशक आपरी सिंह को जाँच सौंपी गई हैं। वह एक महीने में रिपोर्ट देंगे। 


अलवर में भी वकीलों ने पुलिस को पिटा

नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस वकील के बीच चल रहे विवाद के बीच, वकीलों ने बुधवार को अलवर जिले की एक अदालत में हरियाणा पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और राजस्थान पुलिस के तीन कर्मियों को कथित तौर पर पीट दिया। 


अलवर पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख ने बताया कि अलवर के दो पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले में अलवर के दो पुलिस थानों में चार मामले दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि वकीलों ने राजस्थान पुलिस की एक महिला कॉन्टेबल तथा हरियाणा पुलिस के एक हेड-कांस्टेबल की पिटाई कर दी। 


आजम खा हाजिर हो !

रामपुर। सेना पर विवादित बयान देने और पडोसी को धमकी के मामले में सुनवाई कर रही अदालत ने सांसद आजम खा को तलब कर लिया हैं। 


अदालत ने उन्हें समन जारी कर 21 नवम्बर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए हैं। भाजपा लगु उधोग प्रकोष्ट के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने जून 2017 में सिविल लाइंस कोताबली में सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं। इसमें सांसद पर भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप हैं। सांसद के पडोसी आरिफ रजा ने भी गंज कोतवाली में एक मुक़दमा कराया था। उनका आरोप हैं कि सांसद व उनके समर्थको ने रास्ते में रोककर गाली गलोच की थी।   


advertisement


मायावती ने दानिश को बनाया संसदीय दल का नेता

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने गढ़-अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा संसदीय दल का नेता नियुक्त किया। उन्हें संसदीय दल की जिम्मेदारी मिलने पर गढ़ और हापुड़ विधानसभा के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। गढ़-अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली हापुड़ तहसील के गांव जोगीपुरा के रहने वाले हैं। बीते कई दशकों से वह हापुड़ नगर में रहते हैं। उन्हें बसपा की ओर से 2019 लोकसभा चुनाव में गढ़-अमरोहा सीट से प्रत्याशी बनाते हुए चुनाव लड़ाया गया था। इस लोकसभा क्षेत्र से कुंवर दानिश अली जीतकर दिल्ली दरबार पहुंचे थे। अब बसपा सुप्रीमो ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संसदीय दल का नेता नियुक्त किया। संसदीय दल का नेता नियुक्त होने पर नगर के लोगो ने फोन पर बधाई दी। वही गढ़ विधान सभा और हापुड़ विधानसभा के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।  


खुदाई के दौरान कुषाण कालीन शिवलिंग मिला

घरौंडा/जींद। फरीदपुर गांव में खनन के दौरान तीस फुट की गहराई में मिली पौराणिक मूर्तियों को लेकर पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया हैं। पुरातत्व विभाग के मुताबिक, खुदाई के दौरान मिली ईंटे कुषाण काल से संबंधित बताई जा रही हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार, शिवलिंग ,नंदीगण और स्तम्भ 8वी या 9वी सदी में निर्मित होती थी। इस तरह की ईंटो का निर्माण पहली सदी में किया जाता था।  


12सौ ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। फेस 3 थाना पुलिस ने बुधवार को सेक्टर 63 से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी फरार हैं। पुलिस ने तस्कर से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया हैं। 


गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मूलरूप से हरदोई निवासी उमेश के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान में गांव बहलोलपुर में रहता हैं। पुलिस ने आरोपी से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया। 


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे को बहलोलपुर के पवन और पिंटू ने मंगाया था। वह दोनों भी गांजा तस्कर हैं। आरोपी उमेश से गांजा खरीदकर अपने ग्राहकों को बेचते है। 


दूकानदार को अवैध रूप से हिरासत में लिया, व्यापारियों का प्रदर्शन

सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार शाम सेक्टर-27 अट्टा मार्केट से एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सैकड़ो की संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंच गए। कुछ देर बाद महिलाए भी थाने में गई। दुकानदार को छोड़ने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर स्तिथि को संभाला।


प्रदर्शन में शामिल कन्हैया लाल अवाना ने बताया कि वह सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाते हैं। उनका आरोप है कि शाम करीब सात बजे सेक्टर-20 थाना पुलिस प्रीतम नाम के दुकान मालिक को उठाकर थाने ले आई। जब अन्य दुकानदारो ने पुलिस से उनको हिरासत में लेने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके तुरंत बाद सैकड़ो की संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंच गए और प्रीतम को छोड़ने की मांग करने लगे। दुकानदारों के समर्थन में उनके परिवार की महोलाए भी थाने पहुंच गई। इसके बाद लोगो ने हंगामा करना शुरू कर दिया।  


राम मंदिर: अदालत का फैसला मंजूर होगा:विहिप

विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि अयोध्या विवाद के मुकदमे में उच्चतम न्यायलय के संभावित फैसले के मद्देनजर लोगो से हर स्थिति में संयम बरतने की अपील की जा रही हैं। 


विहिप के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, मामले में उच्चतम न्यायलय के फैसाले से पहले देश में अमन-चैन का माहौल हैं। हम बैठकों के जरिये लोगो से अपील कर रहे हैं कि संभावित फैसले के मद्देनजर वे इस माहौल को बराबर रखते हुए हर स्थिति में संयम बनाये रखे। कोकजे ने कहा कि हम लोगो को यह सन्देश दे रहे हैं कि यह मुक़दमा जितने पर देश में किसी भी तरह के उन्माद का प्रदर्शन नहीं किया जाये और मुक़दमा हारने पर भी  किसी तरह का विषाद व्यक्त नहीं क्या जाए।   


विमान से दो करोड़ का सोना बरामद

चेन्नई। सीमा शुल्क अधिकारियो ने यहाँ दुबई से आए एअर इंडिया के विमान के पिछले शौचालय से 2.24 करोड़ रूपए मूल्य की सोने की छडे बरामद की हैं। 


इस सम्बन्ध में जारी एक बयान के अनुसार,गोपनीय सुचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए यहाँ मंगलवार को सीमा शुल्क अधिकारियो ने विमान की तलाशी ली। बयान में कहा गया की तलाशी के दौरान विमान के पिछले सोचालय में काले टेप में लिपटे हुए चार बण्डल मिले। बंडलों में विदेशी चिन्ह वाली सोने की 48 छडे बरामद हुई जिनका वजन 5.6 किलोग्राम हैं। 


बुधवार, 6 नवंबर 2019

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लूटपाट करता था गिरोह, सीआइए ने गिरफ्तार किया

हाईवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर वारदात करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार बदमाशों को क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भिवाड़ी यूआइटी सेक्टर निवासी विवेक भारती, पलवल के गांव बुडौली निवासी सौरभ व दुष्यंत और राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव खेड़ा ब्राह्मण निवासी महेश जोशी के रूप में हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर हंसराज ने बताया कि पिछले चार माह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने की वारदातें बढ़ गई थी। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी। गिरोह का सरगना विवेक भारती है। बदमाशों से बरामद की गई होंडा इमेज कार भी विवेक की है। वारदात करते समय बदमाश हर बार कार बदल देते थे। नंबर प्लेट लगा कर वारदात को अंजाम देकर भूमिगत हो जाते थे। बदमाश पिस्तौल दिखा कर राहगीर का एटीएम व नकदी छीन लेते थे। एटीएम से पैसे निकाल लेते या आनलाइन किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। कई राहगीरों के एटीएम से अपनी कार में पेट्रोल पंपों से तेल भी डलवाया था। पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के लिए बुधवार को अदालत से रिमांड पर लिया है।


फेक आईडी का इस्तेमाल करके टिकट बुक किया तो टिकट ब्लॉक

सबसे पहले तो आपको बता दें कि आप भारतीय रेलवे टिकट आईआरसीटीसी से मान्यता प्राप्त एजेंट और सही ईमेल आईडी के जरिए ही टिकट बुक कराएं। क्योंकि यदि किसी दलाल या फेक आईडी का इस्तेमाल करके टिकट बुक किया गया है तो आपका टिकट ब्लॉक हो जाएगा, साथ ही आपको यात्रा नहीं करने दी जाएगी। इतना ही नहीं आप पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एजेंट के जरिए टिकट बुक कराने पर आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि बाद में आपकी ई टिकट रद या फिर ब्लॉक किया जा सकता है। 


100 रुपये किलो बिक रहा है प्याज


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में आवक में कमी होने के कारण खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत प्रति किलो 100 रुपये को पार कर गई है। ऐसी स्थिति तब है, जब लगातार दो दिनों से इसकी थोक कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि आढ़तियों का कहना है कि प्याज की मौजूदा कीमतों में अब बढ़ोत्तरी नहीं होगी। कीमत फिलहाल स्थिर रह सकती है। इसकी वजह यह है कि मंडियों में इसकी आवक बढ़ने लगी है। मंडी के आलू प्याज मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के अनुसार, मंगलवार को प्याज थोक में न्यूनतम 30 व अधिकतम 60 रुपये किलो तक बिका। मंगलवार को यहां राजस्थान से 17 हजार बोरियां व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से प्याज की 30 गाड़ियां आईं। सोमवार को राजस्थान से 11 हजार बोरियां आवक रहीं थीं।


प्रियंका गांधी ने दिल्ली की कमान संभालने के बाद दिया बड़ा बयान

दिल्ली। दिल्ली में भाजपा-AAP के खिलाफ अब प्रियंका वाड्रा ने अब दिल्ली की कमान संभाल ली है। उन्होंने न केवल पार्टी की मोटी-मोटी रणनीति तय कर ली है बल्कि प्रदेश कांग्रेस को यह प्रस्ताव भी दे दिया है कि जहां उनकी जरूरत हो, उन्हें बुलाया जा सकता है। हरियाणा में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित प्रियंका वाड्रा का कहना है कि अगर बेहतर ढंग से चुनाव लड़ा गया तो दिल्ली में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। मंगलवार की शाम प्रियंका वाड्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के वार रूम में दिल्ली के सभी जिला अध्यक्षों और सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ पहली बार लंबी बैठक की। 


अखिलेश केवल ख़त्म हो चुकी सपा पर ध्यान दे:मौर्य

सपा के गढ़ मैनपुरी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी पार्टी को देखने की सलाह दी। कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में हमने मैनपुरी में एक सीट जीती थी, अगले चुनाव में चारो सीटों पर सपा का सफाया हो जाएगा जिले के प्रभावी मंत्री के तौर पर शुक्रवार को आए डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश के राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सम्बन्धी बयांन पर हमला बोला। कहा अखिलेश यादव को आरएसएस को जानने की जरुरत हैं। यदि वह संघ को जान जायेंगे तो बोलने से पहले सौ बार सोचेंगे अपराध में कमी का दवा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा हमारी सरकार में अपराधियों से कोई रियायत न करने के निर्देश हैं। कोई भी किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दे पायेगा। दीप्ती सीएम ने विकास योजनाओ की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की।  


मुख्य सचिव ने नोएडा के डीएम को लगाई फटकार

मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत योजना में पात्र लाभार्थियों के लिए गोल्डन कार्ड कम बनाने एवं कम वितरण करने पर गौतमबुद्ध  नगर एवं हापुड़ के डीएम को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति में पिछड़े चलने वाले सम्बंधित जनपदों के अधिकारी गांवों में कैंप लगाकर डोर-टू-डोर पात्र लाभार्थियो को योजनायो से लाभान्वित करने के लिए अनुमन्य कार्ड आदि का वितरण किया जाये 


मुकेश शर्मा मुख्य प्रवक्ता बने

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया हैं। सोमवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। 


एलएनजी को 1103 करोड़ लाभ

एलएनजी पेट्रोनेट को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1103 करोड़ रूपए का लाभ हुआ हैं। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 560 करोड़ रूपए का लाभ हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने अपनी उत्पादक क्षमता का 108 प्रतिशत इस्तेमाल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। 


मनोज पांडे रेलवे बोर्ड में सदस्य कार्मिक बने

भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के 1981 बैच के अधिकारी मनोज पांडे ने रेलवे बोर्ड में सदस्य कार्मिक बनाये गए हैं। 


इससे पहले पांडे बोर्ड में कार्मिक महानिदेशक के पद पर थे। अपने लम्बे कार्यालय में वे पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे में 12 वर्ष से अधिक समय तक प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रहे। वह रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक हैं। 


मंगलवार, 5 नवंबर 2019

ज्ञानचंद गुप्ता स्पीकर बने

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला से दूसरी बार विधायक बने ज्ञानचंद गुप्ता को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चुना गया हैं। 


सोमवार को विधानसभा के वशेष सत्र में सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। ज्ञानचंद चंडीगढ़ के मेयर भी रह चुके हैं। 


प्रियंका फ्रॉड राबर्ट वाड्रा की पत्नी है:आनंद शुक्ला

बलिया। प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पर विवादित बयान दिया। मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका को एक फ्रॉड की पत्नी बताया तो अखिलेश को अप्रांसगिक नेता। सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि इस मामले में प्रियंका व अखिलेश ने खुली लूट कहकर सरकार को घेरने की कोशिश की है, जो उचित नहीं हैं। इसी जवाब में मंत्री ने प्रियंका व अखिलेश पर हमला बोला। बोले प्रियंका एक फ्रॉड की पत्नी हैं, जो घोटाले में जमानत पर हैं। उन्होंने डायल हंड्रेड का नंबर बदलने पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा की अखिलेश भविष्य के अजीत सिंह हैं। जिस तरह अजीत सिंह अप्रासंगिक हो गए हैं, उसी प्रकार अखिलेश यादव भी भारतीय राजनीती के लिए यूपी में अप्रासंगिकहो गए हैं। 


ट्रांसफर के बावजूद जमे अधिकारियो को किया रिवील

ग्रेटर नोएडा। यूपीसीडा में ट्रांसफर के बाद यमुना प्राधिकरण से दो अधिकारियो को रिवील कर दिया गया हैं। दोनों अधिकारियो का ट्रांसफर पहले ही हो चूका था, लेकिन रिवील नहीं हो पाए थे। जिन अधिकारियो को रिवील किया गया है, आरपी बर्मन व ज्ञानचंद शामिल हैं। दोनों वरिष्ठ प्रबंधक हैं। आरपी बर्मन यमुना प्राधिकरण में वित्त विभाग व ज्ञानचंद विधि विभाग में तैनात थे। आरपी बर्मन बसपा के काफी नजदीकी रहे हैं।   


आरके मल्होत्रा बने ईपीसीएच के उपाध्यक्ष

ग्रेटर नॉएडा। निर्यात संवर्धन परिषद ईपीसीएच के नए उपाध्यक्ष आरके मल्होत्रा बनाये गए हैं। उनको गुजरात में ईपीसीएच की प्रशासन समिति की 166वी बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि वह दो साल के लिए परिषद् के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और अभी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एकस्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) की प्रबंध समिति के सदस्य हैं। मल्होत्रा इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के निदेशक में से एक हैं और फैशन, ज्वेलरी और एक्सेसरीज के प्रमुख निर्यातक हैं। 


प्रदूषण नियंत्रण को नीतीश का बड़ा फैसला

पटना। बिहार में वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति को देखते हुए राज्‍य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने सरकारी व व्‍यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है।15 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहन को फिर से प्रदूषण से संबंधित फिटनेस प्रमाण पत्र लेना होगा। साथ ही निजी वाहनों को प्रदूषण जांच कराना होगा। राज्‍य सरकार ने प्रदूषण पर रोक के लिए और भी कई बड़े फैसले लिए हैं। ये सभी फैसले आगामी सात नवंबर से लागू हो जाएंगे। 


सीबीआई की बड़ी कार्यवाही

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में देशभर में 169 जगहों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 7000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी से संबंधित लगभग 35 मामले दर्ज किए हैं। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल यह छापेमारी जारी है।  


सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दादरा और नगर हवेली सहित देश भर में लगभग 169 स्थानों पर छापेमारी की है। हालांकि, अधिकारी ने मामले में शामिल बैंकों या आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया।










 

 






 



 





 









 

 







 









दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीसीसीआई पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

नई दिल्ली। बांग्लादेश की टीम ने घातक प्रदूषण के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारत को करारी शिकस्त दी। उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ पर नाराज हो गए हैं।


बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को रविवार को दिल्ली में घातक प्रदूषण के बीच टी-20 मैच खिलाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन नाराजगी जताई है। सोमवार को दिल्ली पहुंचे नजमुल हसन ने कहा कि बीसीबी को यह अहसास नहीं था कि दिल्ली का प्रदूषण इस स्तर तक घातक हो चुका है।


नजमुल हसन ने अपने बयान में कहा है, "मुझे जैसे ही इसकी खबर लगी थी, तो मैंने बीसीसीआइ को मैच का स्थान बदलने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही साफ किया था कि अब इतनी जल्दी मैच को किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करना संभव नहीं होगा।"


यमुना एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे खड़े रहे यात्री नहीं मिली मदद

आगरा। जनसुविधा के नाम पर मोटा टोल वसलूने वाले यमुना एक्‍सप्रेस वे की निष्क्रियता कहें या यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली रोडवेज बस की विफलता कि रातभर बस के यात्रियाें को यमुना एक्‍सप्रेस वे पर खड़ा रहना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस की मदद उन्‍हें मिल सकी।


दरअसल यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात करीब बारह बजे नोएडा से इटावा के लिए जा रही रोडवेज की बस मथुरा के सुरीर क्षेत्र के समीप खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में चालक और परिचालक ने ट्रांसफर करने का प्रयास किया लेकिन किसी भी बस ने उन यात्रियों को गाड़ी में स्थान नही दिया। करीब आठ घन्टे तक बस में सवार यात्री एक्सप्रेस वे पर ही खड़े रहे। रोडवेज का इमरजेंसी नम्बर 149 पर भी यात्रियों ने सम्पर्क करने की कोशिश भी की लेकिन सम्पर्क नहींं हो सका। बस इटवा रोडवेज की थी। आठ घन्टे बाद पुलिस की मदद यात्रियों को मिल सकी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। यात्रियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण की तरफ से भी कोई सुविधा उपलब्ध नही कराई गई। 


ड्रग सप्लाई अपराधों के लिए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर। जम्‍मू कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि अनंतनाग में पुलिस ने ड्रग सप्लाई अपराधों के लिए पति-पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 किलोग्राम कंट्राबेंड सब्सटेंस जब्त किया। अपराध में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।


मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा

ग्रेटर नोएडा। साईट-सी ओधोगिक क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसकर दानपात्र से रूपए चोरी करते हुए एक युवक को मंदिर के पुजारी ने रंगेहाथों दबोच लिया।


 पुलिस के अनुसार ओधोगिक क्षेत्र साईट-सी में प्राचीन पंचपीर हनुमान मंदिर हैं। इस मंदिर में महंत राजगिरि पुजारी हैं। उन्होंने बताया था कि 31 अक्टूबर की रात करीब एक बजे वह मंदिर में बने कमरे में सो रहे थे। तभी मंदिर में एक चोर चोरी करने के इरादे से घुस आया। चोर ने मंदिर की दीवार में लगे दान पात्र को तोड़ दिया और उसमे रखे रूपए निकाल लिए। तभी महंत की आँख खुल गई। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया आरोपी का नाम अजय निवासी गांव पंचायत थाना साईट-5 हैं।  


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

नोएडा। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हए सेक्टर-20 थाने में शिकायत की है। 


दिल्ली के खजूरी में रहने वाली एक युवती शनिवार को सेक्टर-15 में रहने वाले व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। युवती ने बताया की युवक से दोस्ती 6 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद युवक ने शादी करने का प्रस्ताव दिया। शादी करने का वायदा कर वह पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा हैं। दवाव बनाने पर युवक ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया की शिकायत के आधार पर जांच की गई तो पता चला की मामला दिल्ली का हैं, इसलिए इससे दिल्ली पुलिस में भी शिकायत करने के लिए कहा गया हैं।  


अदालत में हथियारो के साथ दो दबोचे

ग्रेटर नोएडा। अदालत परिसर में हथियार लेकर घुसने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से तमंचा व चाकू मिला हैं। दोनों मेटल डिटेक्टर मशीन से बचकर अदालत में घुसना चाहते थे। पकड़ा गया एक बदमाश लूट के मामले वांछित हैं। 2018 में पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार हो गया था।


पुलिस अनुसार शनिवार शाम अदालत परिसर में दो युवक गेट पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन से बचकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो दोनों को जांच के लिए रोकने के लिए प्रयास किया। इस पर आरोपी भागने लगे पुलिस ने आरोपियों का पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान रिषित उर्फ़ चीनू निवासी अल्फ़ा 2 ग्रेटर नोएडा व विशाल शर्मा निवासी बादलपुर के रूप में हुई आरोपियों के पास में तमंचा, जिन्दा कारतूस व चाकू मिला हैं। आरोपी चीनू ने बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र में 2018 में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ दिनों बाद पुलिस से मुठभेड़ में चीनू पुलिस पर फयरिंग करके फरार हो गया था।  


खेल के नाम पर अवैध फीस वसूली का आरोप

दादरी। जारचा क्षेत्र के एक नामी निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावक ने खेल के नाम पर अवैध फीस वसूलने के आरोप लगाते हुए सीएम और डीएम से शिकायत की हैं। 


खुर्शेदपूरा गांव निवासी प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि दादरी जारचा मार्ग स्थित नामी अंग्रेजी माध्यम का स्कूल चल रहा है उसके दो बच्चे पढ़ते हैं। इनका आरोप है की उनके दोनों बच्चो से हर साल एनवल स्पोर्ट्स फीस ली जा रही हैं। यूकेजी से 760 रूपए व कक्षा आठ के बच्चे से 1250 रूपए लिए जा रहे हैं।


इस स्कूल में साढ़े तीन सौ बच्चो से खेल के नाम पर फीस वसूली जा रही हैं। आरोप है कि स्पोर्ट्स फीस लेने के बाद स्कूल में तहसील स्तर मंडल स्तर की कोई भी खेल प्रतियोगिता तक नहीं कराई जाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेज कर जांच करने की मांग की है।  


उत्तर प्रदेश पुलिस का नया कारनामा बन्दुक तान कर रही है चैकिंग

बदायू। बदायू पुलिस का नया कारनामा पुरे प्रदेश में छाया हुआ हैं। यहाँ की पुलिस आतंक वादियों की भांति हथियार को राहगीरों पर तानकर उनकी चैकिंग कर रही हैं। पुलिस की इस प्रकार चैकिंग करने के तरीके से पुरे प्रदेश में भय व्याप्त हो गया। जिसकी कई समाचार पत्रों में बाकायदा फोटो भी छपी। वही जिले के एसएसपी ने हथियार तानते हुए फोटो वायरल होने के बावजूद जांच बैठाई है, जबकि स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है किस प्रकार राहगीरों को पुलिस भयभीत कर रही हैं। वही लोगो ने आशंका व्यक्त की है कि स्पष्ट तौर पर फोटो वायरल होने पर भी जांच बिठाना सम्बंधित पुलिस वालो को बचाने का प्रयास हैं। 


मूसाझाग थाने के एसओ ललित भाटी ने सिपाहियों के साथ शुक्रवार को नई सड़क पर राहगीरों को असलहे दिखाकर रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान कई पुलिस कर्मी असलहा ताने हुए दिख रहे हैं। घटना की फोटो सोशल मिडिया पर वायरल हो गई। मामला चर्चा में आया तो एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने एसपी सिटी जीतेन्द्र श्रीवास्तव को जांच सौप दी। एसपी सिटी ने रविवार को फोटो में दिख रहे पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। 


बता दे की बीते जून माह में वजीरगंज थाना क्षेत्र की बगरैन चौकी पर तैनात रहे एसआई राहुल सिसोदिया ने सिपाहियों के साथ पिस्टल व रायफल तान कर राहगीरों की चेकिंग की थी। घटना का वोडोयो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे। सरकार तक मामला पहुंच गया था। काफी किरकिरी होने के बाद से शस्त्र दिखाकर चेकिंग पर पावंदी लगा दी गई थी। 


एसपी सिटी जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। दोषी साबित होने पर पुलिसकर्मियो के ख़ीलाफ कार्रवाही होगी। सभी थानेदारो को निर्देश दिए गए है कि कोई ऐसा काम न करे जिससे समाज में भय का वातावरण बने। किसी बेकसूर वाहन चालक को परेशांन न किया जाये। उधर, एसओ मूसाझाग का कहना है कि संदिग्ध लोगो के गुजरने की सुचना पर जामा तलाशी ली जा रही थी।  


सोमवार, 4 नवंबर 2019

विधायक के सम्मान में खड़े नहीं हुये दरोगा,लाईन हाजिर

बिजनौर : बिजनौर में तैनात दो दरोगाओं को भाजपा विधायक का सम्मान न करने का दंड भुगतना पड़ा।  विधायक के सम्मान में कुर्सी न छोड़ने की मिलीं शिकायत पर एसपी ने दोनों दरो गाओ को लाइन हाजिर कर दिया। बता दे की विभाग के मुखिया पुलिस को लगातार अनुसाशित रहने का पाठ पढ़ा रहे है। पांच दिन पूर्व चाँद पुर सीट से भाजपा विधायक कमलेश सैनी बागड़पुर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी। विधायक के कार्यक्रम को देखते हुए वहां थाने से दरोगा जयवीर सिंह मान व गजेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया गया है कि दोपहर को विधायक जब वहां पहुंची तो दोनों दरोगा कुर्सी पर बैठे रहे। वह विधायक के पास भी नहीं गए। इसकी शिकायत विधायक ने एसपी से की थी जाँच के बाद एसपी ने शुक्रवार को दोनों दरोगाओं को लाईन  हाजिर कर दिया। 


गौतमबुध नगर के जिलाधिकारी को पितृशोक

नॉएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के पिता अभय सिंह का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के पिता का इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर हुआ।  


डी एसपी के खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट

जांस इटावा। कभी कोचिंग में गुरु शिष्य रहे उतर प्रदेश में पीपीएस संवर्ग के अधिकारी और मध्य प्रदेश की एक महिला दरोगा के बीच ठन गयी है। सोनभद्र में 48वी वाहिनी पीएसी में डिप्टी कमांडेट अंजनी कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ ग्वालियर की महिला दरोगा ने झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुदकमा दर्ज कराया है। वही अदालत के आदेश के बाद सीओ की तरफ से महिला दरोगा समेत पांच के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गयी है। दोनों मुकदमे गुरुवार देर रात दर्ज हुए। महिला दरोगा का आरोप है की एक मार्च ,2018 को इटावा सिटी के तत्कालीन सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ लगातार शादी का भरोसा देते रहे, इसलिए कार्यवाई नहीं की। वह ग्वालियर में बतौर छात्रा उनके संपर्क में आई थी,तब अंजनी कुमार उसी कोचिंग में हिस्ट्री पढ़ाते थे। वहीं तत्कालीन सीओ और प्रयागराज के कोरांव ठने के पथरताल निवासी अंजनी कुमार चतुर्वेदी का आरोप है की महिला दरोगा ने आपराधिक षणयंत्र कर 21 अगस्त 2018 को उनके निवास पर आकर शादी का दवाव बनाया। मना करने पर सर्विस रिवाल्वर तानकर एक करोड़ रूपये मांगे। न देने पर दुष्कर्म का मुदकदमा दर्ज करा दिया। 


44 हजार युवाओं ने सेना भर्ती को पंजीकरण कराया

जम्मू। जम्मू के तीन जिलों के 44 हजार से अधिक युवाओ ने सेना भर्ती के लिए पंजीकरण कराया हैं। स्थानीय युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने को सांबा में रविवार को शुरू हुई 10 दिवसीय भर्ती रेली में यह पंजीकरण कराया गया हैं। 


हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर में यह पहली और पांच अगस्त को अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद बीते तीन महीने में दूसरी भर्ती रैली हैं। इससे पहले सितम्बर में सेना ने रियासी जिले में तीन दिवसीय भर्ती रैली की थी, जिसमे 29 हजार से अधिक स्थानीय युवाओ ने हिस्सा लिया था। 


दो वाहन चोर गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-27 से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपिओ को हिरासत में लिया हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात गस्त के दौरान दो युवको को संदिग्ध हालत में पाकर पूछताछ की गई। दोनों के पास चोरी की बाइक मिली हैं। आरोपीयो की पहचान हापुड़ के पिलखुवा निवासी मोहम्मद यामीन व दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी संजू के रूप में हुई हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  


युवती का पर्स चोरी

नोएडा। छिजारसी के पास हिंडन घाट पर रविवार को छठ की पूजा कर रही महिला का किसी ने पर्स चोरी कर लिया हैं। पर्स ,मोबाइल पांच हजार नगद व अन्य सामान था। कोतवाली फेस तीन पुलिस से शिकायत की गई हैं। मूलरूप से बिहार निवासी रेखा छिजारसी में रहती हैं। वह छठ का व्रत रखी हुई थी। रविवार सुबह वह हिंडन नदी घाट पर सूर्य को अर्ध्य देने पहुंची थी। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। 


हिंदी कवी उदय प्रताप सिंह को सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को हिंदी के प्रसिद्ध कवि डॉ. उदय प्रताप सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। राजभवन की ओर जारी एक बयान के मुताबिक यह पुरस्कार सांस्कृतिक संगठन पासबान-ए -अदब के हिंदी कबिता समारोह 'अनुभूति' में दिया गया। 


शराब पीने से रोकने पर पुलिस के साथ बदसलूकी

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली छेत्र में कार में बैठ कर शराब पी रहे युवको को पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह आक्रोशित होगए। नशे में धूर्त युवको ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी। पुलिस ने तीन युवको को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी कार सीज करते हुए तीनो आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की है। 

पैसे के विवाद में सरपंच की हत्या

गुरुग्राम। सेक्टर -130 इंडिया बुल्स सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात पैसे के लेनदेन के विवाद में झज्जर कड़ौदा बेरी गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से शराब की बोतले और लाइसेंसी रिवाल्बर बरामद हुई हैं। ऐसे में असंका है की शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने संरपंच के बेटे की शिकायत पर एक महिला समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी पंकज सिंह के मुताबिक झज्जर के कड़ौदा वेरी गांव निवासी रोशनलाल (50 )सरपंच थे और प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते थे।  


जज सुधीर ने निस्तारित किये रिकॉर्ड मुकदमे

प्रयागराज। इलाहबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने मुकदमो के निस्तारण में एक न्य कीर्तिमान कायम किया हैं। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में 31 अकतूअब के 2019 तक कुल 1,30,418 मुकदमो का निस्तारण कर इतिहास रच दिया। जस्टिस अग्रवाल देश के एकमात्र न्यायधीश हैं, जिन्होंने इतने अधिक मुकदमो के निस्तारण का कीर्तिमान बनाया हैं। 


गैंगस्टर विनय वर्मा को मोबाइल पहुंचाने वाला बंदिरक्षक बर्खास्त

अलीगढ़। आगरा शहर में वर्ष 2012 में सराफा व्यापारियो को निशाना बनाकर उनको सिलसिलेवार गोली मारने वाले कुख्यात गैंगस्टर विनय वर्मा उर्फ़ बिल्लू द्वारा अलीगढ़ जेल से आगरा के व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में सहयोग बंदीरक्षक (जेल वॉर्डन\सिपाही) नरेंद्र सिंह भदौरया को जेल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।  


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...