सोमवार, 4 नवंबर 2019

44 हजार युवाओं ने सेना भर्ती को पंजीकरण कराया

जम्मू। जम्मू के तीन जिलों के 44 हजार से अधिक युवाओ ने सेना भर्ती के लिए पंजीकरण कराया हैं। स्थानीय युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने को सांबा में रविवार को शुरू हुई 10 दिवसीय भर्ती रेली में यह पंजीकरण कराया गया हैं। 


हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर में यह पहली और पांच अगस्त को अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद बीते तीन महीने में दूसरी भर्ती रैली हैं। इससे पहले सितम्बर में सेना ने रियासी जिले में तीन दिवसीय भर्ती रैली की थी, जिसमे 29 हजार से अधिक स्थानीय युवाओ ने हिस्सा लिया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES