मंगलवार, 5 नवंबर 2019

दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीसीसीआई पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

नई दिल्ली। बांग्लादेश की टीम ने घातक प्रदूषण के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारत को करारी शिकस्त दी। उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ पर नाराज हो गए हैं।


बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को रविवार को दिल्ली में घातक प्रदूषण के बीच टी-20 मैच खिलाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन नाराजगी जताई है। सोमवार को दिल्ली पहुंचे नजमुल हसन ने कहा कि बीसीबी को यह अहसास नहीं था कि दिल्ली का प्रदूषण इस स्तर तक घातक हो चुका है।


नजमुल हसन ने अपने बयान में कहा है, "मुझे जैसे ही इसकी खबर लगी थी, तो मैंने बीसीसीआइ को मैच का स्थान बदलने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही साफ किया था कि अब इतनी जल्दी मैच को किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करना संभव नहीं होगा।"


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES