आगरा। जनसुविधा के नाम पर मोटा टोल वसलूने वाले यमुना एक्सप्रेस वे की निष्क्रियता कहें या यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली रोडवेज बस की विफलता कि रातभर बस के यात्रियाें को यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ा रहना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस की मदद उन्हें मिल सकी।
दरअसल यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात करीब बारह बजे नोएडा से इटावा के लिए जा रही रोडवेज की बस मथुरा के सुरीर क्षेत्र के समीप खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में चालक और परिचालक ने ट्रांसफर करने का प्रयास किया लेकिन किसी भी बस ने उन यात्रियों को गाड़ी में स्थान नही दिया। करीब आठ घन्टे तक बस में सवार यात्री एक्सप्रेस वे पर ही खड़े रहे। रोडवेज का इमरजेंसी नम्बर 149 पर भी यात्रियों ने सम्पर्क करने की कोशिश भी की लेकिन सम्पर्क नहींं हो सका। बस इटवा रोडवेज की थी। आठ घन्टे बाद पुलिस की मदद यात्रियों को मिल सकी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। यात्रियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण की तरफ से भी कोई सुविधा उपलब्ध नही कराई गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें