बलिया। प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा पर विवादित बयान दिया। मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका को एक फ्रॉड की पत्नी बताया तो अखिलेश को अप्रांसगिक नेता। सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि इस मामले में प्रियंका व अखिलेश ने खुली लूट कहकर सरकार को घेरने की कोशिश की है, जो उचित नहीं हैं। इसी जवाब में मंत्री ने प्रियंका व अखिलेश पर हमला बोला। बोले प्रियंका एक फ्रॉड की पत्नी हैं, जो घोटाले में जमानत पर हैं। उन्होंने डायल हंड्रेड का नंबर बदलने पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा की अखिलेश भविष्य के अजीत सिंह हैं। जिस तरह अजीत सिंह अप्रासंगिक हो गए हैं, उसी प्रकार अखिलेश यादव भी भारतीय राजनीती के लिए यूपी में अप्रासंगिकहो गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें