मंगलवार, 5 नवंबर 2019

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

नोएडा। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हए सेक्टर-20 थाने में शिकायत की है। 


दिल्ली के खजूरी में रहने वाली एक युवती शनिवार को सेक्टर-15 में रहने वाले व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। युवती ने बताया की युवक से दोस्ती 6 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद युवक ने शादी करने का प्रस्ताव दिया। शादी करने का वायदा कर वह पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा हैं। दवाव बनाने पर युवक ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया की शिकायत के आधार पर जांच की गई तो पता चला की मामला दिल्ली का हैं, इसलिए इससे दिल्ली पुलिस में भी शिकायत करने के लिए कहा गया हैं।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...