दुनिया में कोरोना से 34 लाख 79 हजार 521 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 44 हजार 581 जान जा चुकी है, जबकि 11 लाख 8 हजार 23 ठीक हो चुके हैं। रूस ने मास्क और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) के निर्यात से अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया है। पिछले महीने इस पर प्रतिबंध लगाया गया था। यहां संक्रमण के अब तक एक लाख 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1222 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार, 3 मई 2020
सोनभद्र के सफाई कर्मियों को राशन किट एवं मास्क देकर सम्मानित किया
सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू द्वारा निर्देशित जनपद के नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों जिन्होंने लाक डाउन में निडर होकर अपने कार्य को बेझिझक किया' को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लाक डाउन का संपूर्ण पालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राम राज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में एवं शहर के सम्मानित कांग्रेसी नेता श्री राजीव त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री सुशील पाठक तथा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता फरीद खान के सहयोग से नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सफाई कर्मियों को राशन किट एवं मास्क देकर सम्मानित किया गया l
राम राज सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों का बराबर सहयोग होता रहेगा, जब तक कोरोना महामारी से मुक्ति नहीं मिलती, राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मैं लाक डाउन की अवधि में प्रत्येक दिन जरूरतमंदों की सेवा में लगा हूं शहर एवं गांव के कस्बों में राशन किट वितरण करने के साथ ही इसके पहले मैं और मेरी बेटी ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया था सुशील पाठक एवं फरीद खान ने एक स्वर से कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का हमेशा पालन किया जाएगा जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाएगी इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह मौजूद थे।
अब राहुल गाँधी बोले 'आरोग्य सेतु ऐप से निजता को खतरा'
नई दिल्ली। अपने अल्प ज्ञान के लिये प्रसिद्ध कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी समय समय पर उलटे सीधे बयान देकर न केवल अपनी फ़ज़ियत करवाते है बलिक पूरी कांग्रेस पार्टी को डुबो दिया है। खुद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकरी व् कार्याकर्ता उनको गभीरता से नहीं लेते, हां चापलूसी चुकि जरुरी है इसलिए उनकी हर गलत बात को भी उचित ठहराने की नाकाम कोशिश केवल देखावे के लिए जरूर करते है।
कांग्रेस ने शनिवार को ही लॉकडाउन और आरोग्य सेतु ऐप को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कोरोना महामारी से लड़ाई में सरकार की कोशिशों को लेकर स्थिति साफ करने की मांग की है। राहुल गांधी ने इस बार ऐप को एक जटिल निगरानी प्रणाली बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आरोग्य सेतु से जुड़े काम के लिए सरकार ने प्राइवेट ऑपरेटर को आउटसोर्स किया है। यह डाटा सुरक्षा और निजता को लेकर चिंताजनक है। तकनीक हमें सुरक्षित रख सकती है, लेकिन लोगों को उनकी मर्जी के बिना ट्रैक करने के लिए कोरोना के डर का फायदा नहीं उठाया जा सकता। वही ज्यादातर लोगो ने सवाल उठाया है कि राहुल गाँधी को लोगो की जिंदगी से ज्यादा निजता की चिंता है। खुद कांग्रेसी दबी जुबान से इस बात के औचित्य पर सवाल उठा रहे है।
गौरतलब है कि इस ऐप को सरकार ने अप्रैल में लॉन्च किया था। केंद्र के मुताबिक, कोई भी अपनी मर्जी से इसका इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, अब सरकार ने ऐप को सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए डाउनलोड करना जरूरी कर दिया है। अगर किसी प्राइवेट कर्मचारी के मोबाइल में यह ऐप नहीं मिला तो उसकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घर से काम करने वालों को इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
बीएसएफ जवान ने इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या की
श्रीगंगानगर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक हवलदार ने रविवार सुबह ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पूर्व छुट्टी से लौटा झारखंड निवासी हवलदार अपने बेटी की शादी में हो रहे विलंब को लेकर परेशान चल रहा था। जोधपुर स्थित राजस्थान सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड निवासी शिवचरण दास श्रीगंगानगर सेक्टर में रेणुका पोस्ट पर तैनात था। रविवार सुबह पोस्ट कमांडेट सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश निवासी आरपी सिंह ने ड्यूटी पर लेट पहुंचने के कारण शिवचरण को डांट दिया। इससे नाराज हो शिवचरण ने अपनी गन से सिंह पर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। सीमा चौकी पर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया।
पानीपत में हालात खराब, 10 नए केस आए
पानीपत में शनिवार को रिकॉर्ड एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस सामने आए। चार केस कोरोना संक्रमित से फैले हैं। इनमें कोरोना संक्रमित महिला एएसआई का भतीजा, धूप सिंह नगर की कोरोना संक्रमित महिला की सास और बेटी, दिल्ली से लौटी कोरोना संक्रमित ईदगाह कॉलोनी की नवविवाहिता का पति भी शामिल है। अन्य 6 केस अलग-अलग जगहों से हैं। इसमें एक भरत सिंह कॉलोनी, सिवाह और अन्य जगहों से हैं। इसके अलावा एक और केस सामने आया है। सेक्टर-11 में अपनी बहन के घर रह रही 20 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली। 10 दिनों से उसकी टीबी का इलाज खानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यहां पर जांच में अब कोरोना संक्रमित मिली। उसे सोनीपत में गिना जा रहा है। इस तरह से अब पानीपत में कोरोना पॉजिटिव के 23 केस आ चुके हैं।
गुड़गांव में 4 फिर कोरोना पॉजिटिव मिले
गुड़गांव में कुल मरीजों की संख्या 67 हो गई। यहां पाए गए चारों केस शहर से हैं, इनमें एक 54 साल का व्यक्ति और एक प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स को शहर के कोविड अस्पताल ईएसआई सेक्टर-9 में एडमिट कराया गया है। दो मरीज डूंडाहेड़ा गांव के हैं। ये दोनों कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे। विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण का ये फैलाव अनदेखी के कारण बढ़ रहा है। लोग महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर में घरेलू हिंसा 20% बढ़ी
एक तरफ जहां कोरोनावायरस के चलते दुनिया की बड़ी आबादी घरों में कैद है। वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन के चलते परिवारों में कलह बढ़ गई है। यूएन पॉपुलेशन फंड(यूएनपीएफ) के मुताबिक दुनियाभर में लॉकडाउन की वजह से घरेलू हिंसा में 20% फीसदी का इजाफा हुआ है। अनुमान है कि सिर्फ पाबंदियों के चलते इस साल दुनियाभर में घरेलू हिंसा के 1.5 करोड़ मामले आ सकते हैं। इन नए आंकड़ों ने अगले दशक में महिलाओं की बेहतर जिंदगी की उम्मीदों भरी तस्वीर काे धुंधला कर दिया है।
देश में अब तक 39 हजार 878 केस
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय का एक ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मुख्यालय को सील कर दिया गया है। यहां पदस्थ 40 अफसरों को होम क्वारैंटाइन होने को कहा गया है। इनमें एक स्पेशल डायरेक्टर जनरल रैंक के अफसर और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल शामिल हैं। कोरोना की जांच में तेजी आई है। आरटी-पीसीआर किट से हर दिन करीब 70 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार शाम तक इस जांच का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया। इनमें से 73 हजार 709 शुक्रवार सुबह 9 बजे के बाद किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक 47 हजार 852 सैम्पल की जांच की गई थी। 30 अप्रैल तक यह संख्या 9 लाख 2 हजार 654 हो गई। वहीं, 1 मई से 3 मई की शाम तक, यह आंकड़ा 1 लाख 37 हजार 346 पर पहुंच गया। आरटी-पीसीआर किट में कोरोना की जांच स्वाब से की जाती है।
राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच शहीद
श्रीनगर. हंदवाड़ा में शनिवार रात से जारी एनकाउंटर में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद नॉर्थ कश्मीर के एक घर में सुरक्षाबलों ने हमला बोला था। आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था, उन्हीं को बचाने सेना और पुलिस की टीम गई थी। इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया।
शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष के अलावा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं। मुठभेड़ हंदवाड़ा के छांजीमुल्लाह गांव में शनिवार दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी। कर्नल आशुतोष को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था। वे गार्ड्स रेजिमेंट से थे और इलाहाबाद के रहने वाले थे।
झुग्गी बस्तियों में 400 खाने के पैकेट जरूरतमंद लोगों में वितरण किया: गंगेश्वर दत्त
नोएडा, 2 मई 2020 को दीदी की रसोई वरिष्ठ समाजसेवी का रितू सिन्हा द्वारा गंगेश्वर दत्त शर्मा के सहयोग से शाम के वक्त सेक्टर 76 नोएडा झुग्गी बस्ती और सेक्टर 50 नोएडा की झुग्गी बस्तियों में 400 खाने के पैकेट जरूरतमंद लोगों में वितरण किया। आई एम संस्था के द्वारा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा के नेतृत्व में और गंगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में गांव मोरना सेक्टर 35 नोएडा पर 70 गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया। राशन व खाना वितरण में रामसागर, विनोद कुमार, राहुल शर्मा, कुणाल शर्मा, गुलशन पंडित, पूनम देवी, राकेश कुमार राय, राम प्रसाद, राजकुमार, प्रदीप, राज करण सिंह आदि ने योगदान किया।
ब्राह्मण शूद्रों को अछूत मानते थे, आइये जानते हैं इसकी असलियत?
जब ब्राह्मणों के घर ब्रह्मभोज होता था तो उनके यहाँ जो दोना पत्तल लगता था वो मुसहर (महादलित) लेके आता था। जो पानी भरा जाता था वो कहार भरते थे। जो मिट्टी का बर्तन यूज होता था वो कुम्हार बनाते थे। जो आवश्यक कपड़े लगते थे वो जुलाहे के यहाँ से आते थे। जो जनेऊ होती थी उसे शूद्र कारीगर ही बनाते थे। हाथ में जो कलावा पहनते हैं ये भी शूद्र समाज ही बनाता था। नदी जब पार करते थे तो उसे मल्लाह पार करवाता था। अनाज किसानों के यहाँ से आता था और दूध अहिरों के यहाँ से..!
अंत में कोई भी यदि मरता है, चाहे वो राजा हो या कोई गरीब मुखअग्नि केवल डॉम ही दे सकता है। बिना उसके अग्नि दिए कभी भी किसी का उद्धार नहीं हो सकता है।
छूत अछूत वाली सारी कहानी यहीं धराशायी हो जाती है। ब्राह्मणों ने ऐसे समाज की रचना की थी जहाँ सबको बराबर काम आवंटित होता था और 90% क्षेत्रों में शूद्रों को आरक्षण दिया गया था। ब्राह्मण सिर्फ शिक्षा (Education/Teaching) का काम संभालते थे और क्षत्रिय राज-काज और समाज की रक्षा का, जबकि वैश्य व्यापार (Industrial) का, मैनुफैक्चर सेक्टर पूरा शूद्रों के हाथों में था।
और फिर ब्रिटिश आये, शूद्रों का पूरा मैनुफैक्चरिंग सेक्टर उन्होंने छीना और वो फिर से उबर ना पायें इसके लिए उन्होंने ब्राह्मणों को ही खलनायक बना दिया। जिन ब्राहमणों ने एक आदर्श समाज की रचना की थी उसे ही बदनाम कर दिया, और आज दुःख इस बात का है की आज भी कुछ लोग इसी बात को आधार बना कर इसपर राजनीती करते हैं और इसपर अपनी रोटी सेक रहे हैं।
आज विचार आपको करना है की क्या हम दलित शूद्र का खेल खेलें या फिर मिल कर एक नए भारतवर्ष का निर्माण करें..!
मैं गाँव हूँ!
मैं वहीं गाँव हूँ जिसपर ये आरोप है कि यहाँ रहोगे तो भूखे मर जाओगे।
मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप है कि यहाँ अशिक्षा रहती है
मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर असभ्यता और जाहिल गवाँर का भी आरोप है
हाँ मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप लगाकर मेरे ही बच्चे मुझे छोड़कर दूर बड़े बड़े शहरों में चले गए।
जब मेरे बच्चे मुझे छोड़कर जाते हैं मैं रात भर सिसक सिसक कर रोता हूँ ,फिरभी मरा नही।मन में एक आश लिए आज भी निर्निमेष पलकों से बांट जोहता हूँ शायद मेरे बच्चे आ जायँ ,देखने की ललक में सोता भी नहीं हूँ
लेकिन हाय!जो जहाँ गया वहीं का हो गया।
मैं पूछना चाहता हूँ अपने उन सभी बच्चों से क्या मेरी इस दुर्दशा के जिम्मेदार तुम नहीं हो?
अरे मैंने तो तुम्हे कमाने के लिए शहर भेजा था और तुम मुझे छोड़ शहर के ही हो गए।मेरा हक कहाँ है?
क्या तुम्हारी कमाई से मुझे घर,मकान,बड़ा स्कूल, कालेज,इन्स्टीट्यूट,अस्पताल,आदि बनाने का अधिकार नहीं है?ये अधिकार मात्र शहर को ही क्यों ? जब सारी कमाई शहर में दे दे रहे हो तो मैं कहाँ जाऊँ?मुझे मेरा हक क्यों नहीं मिलता?
इस कोरोना संकट में सारे मजदूर गाँव भाग रहे हैं,गाड़ी नहीं तो सैकड़ों मील पैदल बीबी बच्चों के साथ चल दिये आखिर क्यों?जो लोग यह कहकर मुझे छोड़ शहर चले गए थे कि गाँव में रहेंगे तो भूख से मर जाएंगे,वो किस आश विस्वास पर पैदल ही गाँव लौटने लगे?मुझे तो लगता है निश्चित रूप से उन्हें ये विस्वास है कि गाँव पहुँच जाएंगे तो जिन्दगी बच जाएगी,भर पेट भोजन मिल जाएगा, परिवार बच जाएगा।सच तो यही है कि गाँव कभी किसी को भूख से नहीं मारता ।हाँ मेरे लाल
आ जाओ मैं तुम्हें भूख से नहीं मरने दूँगा।
आओ मुझे फिर से सजाओ,मेरी गोद में फिर से चौपाल लगाओ,मेरे आंगन में चाक के पहिए घुमाओ,मेरे खेतों में अनाज उगाओ,खलिहानों में बैठकर आल्हा खाओ,खुद भी खाओ दुनिया को खिलाओ,महुआ ,पलास के पत्तों को बीनकर पत्तल बनाओ,गोपाल बनो,मेरे नदी ताल तलैया,बाग,बगीचे गुलजार करो,बच्चू बाबा की पीस पीस कर प्यार भरी गालियाँ,रामजनम काका के उटपटांग डायलाग, पंडिताइन की अपनापन वाली खीज और पिटाई,दशरथ साहू की आटे की मिठाई हजामत और मोची की दुकान,भड़भूजे की सोंधी महक,लईया, चना कचरी,होरहा,बूट,खेसारी सब आज भी तुम्हे पुकार रहे है।
मुझे पता है वो तो आ जाएंगे जिन्हे मुझसे प्यार है लेकिन वो?वो क्यों आएंगे जो शहर की चकाचौंध में विलीन हो गए।वही घर मकान बना लिए ,सारे पर्व, त्यौहार,संस्कार वहीं से करते हैं मुझे बुलाना तो दूर पूछते तक नहीं।लगता अब मेरा उनपर कोई अधिकार ही नहीं बचा?अरे अधिक नहीं तो कम से कम होली दिवाली में ही आ जाते तो दर्द कम होता मेरा।सारे संस्कारों पर तो मेरा अधिकार होता है न ,कम से कम मुण्डन,जनेऊ,शादी,और अन्त्येष्टि तो मेरी गोद में कर लेते। मैं इसलिए नहीं कह रहा हूँ कि यह केवल मेरी इच्छा है,यह मेरी आवश्यकता भी है।मेरे गरीब बच्चे जो रोजी रोटी की तलाश में मुझसे दूर चले जाते हैं उन्हें यहीं रोजगार मिल जाएगा ,फिर कोई महामारी आने पर उन्हें सैकड़ों मील पैदल नहीं भागना पड़ेगा।मैं आत्मनिर्भर बनना चाहता हूँ।मैं अपने बच्चों को शहरों की अपेक्षा उत्तम शिक्षित और संस्कारित कर सकता हूँ,मैं बहुतों को यहीं रोजी रोटी भी दे सकता हूँ
मैं तनाव भी कम करने का कारगर उपाय हूँ।मैं प्रकृति के गोद में जीने का प्रबन्ध कर सकता हूँ।मैं सब कुछ कर सकता हूँ मेरे लाल!बस तू समय समय पर आया कर मेरे पास,अपने बीबी बच्चों को मेरी गोद में डाल कर निश्चिंत हो जा,दुनिया की कृत्रिमता को त्याग दें।फ्रीज का नहीं घड़े का पानी पी,त्यौहारों समारोहों में पत्तलों में खाने और कुल्हड़ों में पीने की आदत डाल,अपने मोची के जूते,और दर्जी के सिरे कपड़े पर इतराने की आदत डाल,हलवाई की मिठाई,खेतों की हरी सब्जियाँ,फल फूल,गाय का दूध ,बैलों की खेती पर विस्वास रख कभी संकट में नहीं पड़ेगा।हमेशा खुशहाल जिन्दगी चाहता है तो मेरे लाल मेरी गोद में आकर कुछ दिन खेल लिया कर तू भी खुश और मैं भी खुश।
शनिवार, 2 मई 2020
भारत ने दवा के निर्यात से रोक हटाई
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए उनकी सरकार भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रही है। इन देशों के साथ इलाज की बेहतर प्रक्रियाएं और सूचनाएं साझा की जा रही हैं। इस मामले में भारत एक उदाहरण है। उसने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा के निर्यात पर प्रतिबंध हटाकर कई देशों की मदद की है। पोम्पियो ने कहा कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का बड़ा उत्पादक है। उसने भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और म्यांमार समेत दुनिया के 55 देशों को इस दवा की सप्लाई का वादा किया है। अमेरिका, अफगानिस्तान, मॉरिशस, कजाकिस्तान और ब्राजील में दवा भेजी जा चुकी है।
कनाडा का एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर ग्रीस के तट से गायब
धवार को ग्रीस के आउटलेट मिलिटायर. जीआर ने बताया था कि कनाडा का सिकोरस्की सीएच-124 एंटी-सबमरीन युद्धक हेलिकॉप्टर आइयोनियन सागर के सीफेलोनिया द्वीप के पश्चिम में गायब हो गया। इसमें छह लोग सवार थे। एक सदस्य की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि पांच लोग लापता है। जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘नाटो के ऑपरेशन में शामिल कनाडाई हेलिकॉप्टर ग्रीस के तट से लापता हो गया है। उसकी खोज और बचाव के प्रयास चल रहे हैं। मैनें नेशनल डिफेंस मिनिस्टर हरजीत सज्जन से बात की है।
बेल्जियम: करीब 8 हजार मौतें
बेल्जियम में 24 घंटे में 109 लगों की मौत हुई। देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 7765 हो गया है। यहां संक्रमण के 49 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था- जनसंख्या के आधार पर बेल्जियम में अमेरिका से ज्यादा मौते हुई हैं। बेल्जियम की आबाादी 15 लाख है। यहां एक लाख पर 66 लोगों की जान गई है, जबकि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में एक लाख पर 15 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता ने इसकी तुलना को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य के विज्ञान और राजनीतिक मकसद के बीच का फर्क है।
सुरक्षात्मक उपायों और अर्थव्यस्था को खोलने को लेकर अमेरिका में प्रदर्शन
अमेरिका में लेबर डे के दिन एक मई को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अर्थव्यस्था को फिर से खोलने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल थे। नेशनल नर्सेज यूनाइटेड (एनएनयू) की 15 हजार नर्सों ने देश के 13 राज्यों में आयोजित लगभग 140 रैलियों में हिस्सा लिया। प्रशासन से मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया कराने की मांग की। एनएनयू की कार्यकारी निदेशक बोनी कैस्टिलो ने ट्विटर पर लिखा, "जब नर्से सुरक्षित नहीं हैं, तो मरीज भी सुरक्षित नहीं हैं।
अमेरिका में रेमडेसिविर के इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी मिली
अमेरिका के फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने महामारी के इलाज के लिए इबोला की दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी दे दी है। एफडीए प्रमुख स्टेफन हान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेमडेसिविर के उपयोग को सही सोच करार दिया और कहा कि इससे बहुत उम्मीद है। इसे बनाने वाली कंपनी गिलीड के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल ओ डे ने घोषणा की हमने लगभग 10.50 लाख रेमडेसिविर की शीशियां दान करने का फैसला लिया है।
अमेरिका: 24 घंटे में 1883 मौतें
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां अकेले न्यूयॉर्क स्टेट (24,069) में स्पेन (24,824) और फ्रांस (24,594) के बराबर मौतें हुई हैं। वहीं, तीन लाख 15 हजार 222 संक्रमित हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे चीन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। संक्रमण से निपटने में चीन नाकाम रहा है। साथ ही कहा कि देश में संक्रमण से कम से कम एक लाख लोगों की जान जा सकती है। उम्मीद है हम इसे इस आंकड़े तक नहीं पहुंचने देंगे। देश में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना: दुनिया में अब तक 34.17 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोना से 34 लाख 17 हजार 609 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 39 हजार 900 जान जा चुकी है, जबकि 10 लाख 88 हजार 817 ठीक हो चुके हैं। रूस में शनिवार को संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। देश में 9500 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार 54 हो गई है। वहीं अब तक 1222 लोगों की जान जा चुकी है। मास्को देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। यहां एक दिन में पांच हजार केस मिले।
इंदाैर में दवा के अलावा काेई दुकान नहीं खुलेंगी: कलेक्टर
केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में शामिल जिलों में लॉकडाउन 3.0 के दौरान दफ्तर, इंडस्ट्री, दुकानें खुलने को लेकर अलग-अलग तरह की छूट देने की गाइड लाइन जारी की है। हालांकि इंदौर जिले के हॉट स्पॉट में होने से कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कर दिया है कि शहरी सीमा में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। दवा दुकानों के अलावा न कोई अन्य दुकानें खुलेंगी ना ही कोई दफ्तर। केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी की है कि क्या ज्यादा छूट दे सकते हैं। इन छूट को कम करना या नहीं देना, यह फैसला स्थानीय स्तर पर शासन और प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। फिलहाल इंदौर में सख्ती जारी रहेगी और किराना और सब्जी की होम डिलीवरी होगी। इंडस्ट्री भी प्रशासन द्वारा जारी मंजूरी के बाद ही खुलेंगी।
अखबार की पीडीएफ कॉपी वॉट्सऐप ग्रुप में प्रसारित करना गैर-कानूनी
लॉकडाउन के दौर में अखबार एक ओर वितरण से जुड़ी चुनौतियों से जूझ रहे हैं, दूसरी ओर उनके ई-पेपर की कॉपी और डिजिटल पाइरेसी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इससे समाचार पत्रों को रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) ने आगाह किया है कि अखबारों के ई-पेपर से पेज डाउनलोड कर उनकी पीडीएफ फाइल वॉट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप में प्रसारित करना गैर-कानूनी है।
ई-पेपर या उसके अंश कॉपी करके सोशल मीडिया पर अवैध रूप से प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अखबार कड़ी कानूनी और भारी जुर्माने की कार्रवाई कर सकते हैं। किसी ग्रुप में इस तरह से अखबार की ई-कॉपी अवैध रूप से सर्कुलेट करने के लिए उस वॉट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन जिम्मेदार माने जाएंगे।
कोरोना: देश में अब तक 37 हजार 340 केस
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 18 अप्रैल को इस इमारत में पहला केस सामने आया था। इसके बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 11 दिनों बाद रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। हरियाणा से सटा दिल्ली का कापसहेड़ा काफी सघन इलाका है। इस बिल्डिंग के 176 लोगों की जांच हुई थी। अभी इसमें 67 की रिपोर्ट आई है। बाकी के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बिल्डिंग सील कर दी है।
जयपुर: 5 पुलिसकर्मी डिस्चार्ज, क्वारैंटाइन से 112 ड्यूटी पर लाैटे
जयपुर कमिश्नरेट में कोरोना संक्रमित हुए 9 जवानों में 7 जवान पूरी तरह ठीक हो गए। इनमें 5 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दो अन्य जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शनिवार को आखिरी जांच भी निगेटिव आई तो उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, क्वारैंटाइन से भी 112 जवान ड्यूटी पर लौटे आए हैं।
फरीदाबाद: नशे में धुत शख्स ने घर में घुसा दी कार
फरीदाबाद के रहने वाले अमित और उनका परिवार शुक्रवार रात को ठीक-ठाक सोया था लेकिन रात करीब 1.30 बजे ऐसा लगा मानों भूकंप आ गया हो। वे हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि घर का नक्शा बदला हुआ था। दीवारें टूटी हुई थी। घर में चारों तरफ मलबा बिखरा था और बेडरूम के दरवाजे पर एक कार खड़ी थी। दरअसल कार दीवारें तोड़ते हुए अंदर आई थी। उनका आरोप है कि जिसने इसे अंजाम दिया, उसने शराब पी रखी थी। वह गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु बने कोरोना कैरियर
प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 718 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 321 हजूर साहिब से लौटे हैं। सबसे ज्यादा जालंधर में 106 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 169 मामले सामने आए हैं। इनमें से अमृतसर में 60, फिरोजपुर और पटियाला में 24-24, लुधियाना में 22, जालंधर में 16, फतेहगढ़ साहिब में आठ, मोहाली में छह, फाजिल्का में चार, बठिंडा दो व संगरूर, होशियारपुर व मोगा में एक-एक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। फिरोजपुर में सामने आए 24 मामलों में से 18 हजूर साहिब से लौटे हैं, जबकि छह राजस्थान से आए हैं। लुधियाना में 22 में से 18 हजूर साहिब से आए हैं। जालंधर के 16 मामलों में से एक हजूर साहिब से आया है। अमृतसर में सरकारी लैब टेक्नीशियन के अलावा अन्य सभी 59 लोग हजूर साहिब से लौटे हैं। मोहाली में पॉजिटिव आए छह लोगों में से पांच हजूर साहिब से लौटे हैं।
जब तक वैक्सीन नहीं मिलता, वायरस के साथ जीना पड़ेगा: प्रकाश जावड़ेकर
सरकार ने शनिवार को कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात की जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सबसे बुरा दौर गुजर चुका है, लेकिन जब तक बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पा लेते, तब तक हमें सतर्क रहते हुए गाइडलाइन माननी चाहिए। ये संक्रमण चीन से आया, लेकिन अभी इसका कोई वैक्सीन नहीं मिला। वैक्सीन मिलने तक हमें वायरस के साथ ही जीना होगा। मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना, ये 'न्यू नॉर्मल' हैं।
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री के आवास मातोश्री के बाहर तैनात 3 जवान कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर तैनात तीन पुलिस के जवानों को कोरोना हो गया। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके साथ ड्यूटी में तैनात 130 जवानों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इसके पहले अप्रैल में मातोश्री के बाहर एक चाय वाला कोरोना संक्रमित पाया गया था।
शुक्रवार, 1 मई 2020
पूंजीपतियों के पक्ष में नवउदारवादी नीतियों को ही आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है
भारत में भी, कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ की लड़ाई सार्वजनिक क्षेत्र की मशीनरी द्वारा ही लड़ी जा रही है। चाहे वह स्वास्थ्य हो या कानून एवं व्यवस्था का या फिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान हों - ये वही सार्वजनिक क्षेत्र हैं जिसपर पिछले दो दशकों से नव-उदारवादी नीतियों का हमला जारी रहा था।
कोरोना संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार और कुछ राज्य सरकारों के द्वारा मजदूर विरोधी एवं पूंजीपतियों के पक्ष की नवउदारवादी नीतियों को ही आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। काम के घंटे को 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने, मँहगाई भत्ता को वापस लेने का काम किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर निजी क्षेत्र में मजदूरों की छटनी की जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। 'काम नहीं तो वेतन नहीं' को लागू किया जा रहा है। राशन वितरण करने में भी सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
ऐसे में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी चट्टानी वर्गीय एकता के जरिए इस महामारी से मुकाबला करें। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि इन मजदूर विरोधी नवउदारवादी नीतियों को, जिसकी सच्चाई आज महामारी के दौरान पूरी दुनिया और भारत में उजागर हो चुकी है उसे भी वापस करवाया जाए।
सीपीआई(एम) की दिल्ली राज्य कमेटी इस मई दिवस पर अपने वर्ग संगठन सीटू के साथ पूरी एकजुटता प्रकट करने का आह्वान करती है। सभी साथियों से अपील है कि वे 1 मई को सुबह 8 बजे अपने अपने दफ्तरों में झंडा फहराएं। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए अपने अपने घरों के सामने लाल झंडे के साथ मजदूर वर्ग के हितों पर सरकार के द्वारा किए जाने वाले हमले के खिलाफ प्रदर्शन करें। इसके लिए वे हाथ से लिखे पोस्टर, तख्ती, आदि का भी प्रयोग करें। आज जरूरत इस बात की है कि अपने प्रतिरोध से सरकार को मजबूर किया जा सके कि तालाबंदी से प्रभावित मजदूर वर्ग को अधिक से अधिक राहत मिल सके।
आमिर, साजिद हसन, 11 लाख का माल लदा ट्रक लेकर गायब
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर संधावली पुल के नीचे छिपाए गए लाखों के मेडिकल उपकरणों से लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उपकरणों को बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में करीब 11 लाख का माल लदा था। पुलिस के मुताबिक ट्रक मुंबई से गुरुग्राम के लिए चला था। आरोपियों ने गुरुग्राम में ट्रक का जीपीएस हटाकर उसे बेचने के इरादे से संधावली पुल के नीचे लाकर छिपा दिया था।
मुंबई से 21 अप्रैल को करीब 11 लाख रुपये कीमत के मेडिकल उपकरण लादकर जीपीएस लगा ट्रक हरियाणा के गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को साउथ दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन-2 की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी आमिर पुत्र रहीसूद्दीन बतौर चालक लेकर रवाना हुआ था। जब निर्धारित समय पर माल लदा ट्रक गुरुग्राम नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्ट मालिक ने ट्रक की लोकेशन चेक की। जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लास्ट लोकेशन गुरुग्राम की ही आई, लेकिन चालक आमिर का मोबाइल बंद मिला। इस पर ट्रांसपोर्ट मालिक ने गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी।
इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने चालक के मोबाइल नंबर को चेक किया तो उसकी लोकेशन हाईवे पर संधावली पुल के निकट आई। इस पर बृहस्पतिवार शाम इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपी चालक आमिर के साथ ही रशीद विहार सहारनपुर व हाल निवासी मिमलाना रोड साजिद हसन पुत्र तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।
लॉकडाउन के कारण घर में बोर होकर मेरठ भागे बच्चे
इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा के अनुसार 12 और 10 साल के ये दोनों सेवादार तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसकी सूचना मेरठ पुलिस को भी मिली थी। बृहस्पतिवार को दो किशोर परतापुर क्षेत्र में घूमते मिले तो पुलिस ने शक होने पर उनसे पूछताछ की। दोनों किशोरों ने बताया कि वह तीन दिन से भूखे हैं। पुलिस ने दोनों को खाना खिलाने के बाद फिर से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे गुरुद्वारे के सेवादार हैं। तिलक नगर दिल्ली से पैदल ही घूमते ही यहां तक पहुंच गए। इसका कारण उन्होंने यह बताया कि वे लॉकडाउन के चलते घरों में कैद नहीं रह सकते थे। इंस्पेक्टर के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना दिल्ली के तिलक नगर थाने को दी तो पता चला कि गुरुद्वारे के ग्रंथी की तरफ से दोनों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज है। बाद में दिल्ली पुलिस परतापुर थाने पहुंची और दोनों किशोरों को ले गई।
लॉकडाउन के चलते पति घर नहीं आ पाया, पत्नी ने की खुदखुशी
नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला का पति अपने गृह जनपद बरेली गया हुआ था और लॉकडाउन की वजह से वह लौट नहीं पा रहा था जिस वजह से वह तनाव में थी।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि बबली भाटी के मकान में ओमप्रकाश अपनी पत्नी शीतल (25 वर्ष) और साली मिथिलेश के साथ रहते हैं। लॉकडाउन से पहले ओमप्रकाश अपने गृह जनपद बरेली गया था, इसी बीच लॉकडाउन हो गया और वह नोएडा नहीं आ पाया। उन्होंने बताया कि शीतल और उसकी बहन याकूबपुर गांव में ही रह रहे थे। चंदर ने बताया कि आज सुबह शीतल ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा: लॉक डाउन में घर जाने से रोका तो मालिक के भाई को घायल किया
नोएडा। सेक्टर-122 पृथला खंजरपुर में नौकर ने मालिक के भाई को गंभीर रूप से घायल कर उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट लिया। लॉकडाउन के कारण उसको घर नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-117 से गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-112 पृथला खंजरपुर गांव में विनीत रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के पूर्णिया निवासी अशोक उर्फ कल्लू उनके पास काम करता है। बुधवार रात अशोक उनके भाई कपिल से मारपीट कर उनसे मोबाइल और स्कूटी लूटकर फरार हो गया। इसके बाद कपिल ने भाई को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी करके नोएडा सेक्टर-117 से आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारादात में इस्तेमाल किया गया पलटा, स्कूटी, मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह अपने घर जाना चाहता था, लेकिन विनीत उसे लॉकडाउन के चलते नहीं भेज रहा था। घर जाने के लिए ही उसने स्कूटी लूटी थी।
मारुति: अप्रैल में नहीं बिकी एक भी कार
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया पर कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का असर पड़ा है। कंपनी की घरेलू बाजार में पिछले महीने एक भी कार नहीं बिकी। मालूम हो कि लगातार बढ़ रहे मामलों और दुनिया में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सरकार ने 25 मार्च को ही देश में लॉकडाउन लगा दिया था। लॉकडाउन के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल 2020 में उसकी घरेलू बिक्री शून्य रही है।
नोएडा में फंसे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर अपने घर जा सकेंगे
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के बीच अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फंसे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर अपने घर जा सकेंगे। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के ट्विटर हैंडल से गुरुवार रात किए गए ट्वीट में कहा गया, “प्रिय छात्रों, प्रदेश सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन में फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए लिंक सृजित किया गया है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
इस लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdAo-YCAREht9DrvrMw9QznNmXrIEny2ZwCfrKrgQ_iuHjQSw/viewform
नोएडा: उद्योग जगत को राहत मिल सकती है
3 मई को लॉकडाउन का अंतिम दिन है। इस बीच अभी से उद्योग जगत को राहत मिलने के कयास लगने लगे हैं। माना जा रहा है कि 3 मई के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुछ औद्योगिक ईकाइयों को संचालन की अनुमति शासन-प्रशासन की ओर से दी जा सकती है। जिला स्तर पर इसके संकेत बृहस्पतिवार मिलने लगे हैं। यह भी संभव है कि कार्य स्थल पर ठहरने के इंतजाम के साथ ही 10 कर्मियों संग उद्योग शुरू करने की अनुमति मिल जाए।
जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त ने बताया कि एनआइसी के साथ एचसीएल की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को इसका ट्रॉयल भी जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। इसके अलावा उद्यमियों को श्रमिकों को फैक्ट्री में ठहरने, खाने-पीने समेत अन्य सुविधा को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद ही अनुमति मिलने की संभावना है।
सीमा पार जाने के लिए डीसी की अनुमति अनिवार्य
गुरुग्राम जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। डीसी अमित खत्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली की सीमा में जाने के लिए डीसी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। गुरुग्राम में काम करने आने वालों की व्यवस्था गुरुग्राम में ही करनी होगी। सभी पुलिस नाकों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी हो रही है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय दंड संहिता 1860 के विभिन्न प्रावधानों के तहत आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार दी गई छूट के तहत पहले से जिन्हें अनुमति दी गई है, वे सीमा पार आ जा सकेंगे।
गुरुग्राम में बाहर से नौकरी करने आने वालों को गुरुग्राम में ही रहना होगा
हरियाणा में लॉकडाउन के दूसरे चरण का 17वां दिन है। कुल मरीजों का आंकड़ा 342 पहुंच गया है। सोनीपत, फरीदाबाद के बाद शुक्रवार को दिल्ली से लगने वाले गुरुग्राम की सीमा भी सील कर दी गई है। जिला उपायुक्त ने सख्त आदेश जारी किए हैं, सिर्फ गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पास को छूट दी गई है। वहीं बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसका कंट्रोल डीसी कार्यालय में दे दिया गया है।
5 मुख्यमंत्रियों ने ट्रेन चलाने की मांग की
अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और सैलानियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। मुख्यमंत्रियों ने कहा कि संक्रमण फैलने के डर से लाखों लोगों को बसों में लेकर आना मुश्किल है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह ने कहा कि लाखों लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए केंद्र को ट्रेनें चलानी होंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही यह मांग कर चुके हैं। इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने भी यह मांग उठाई।
तेलंगाना में फंसे 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन रवाना
तेलंगाना में फंसे झारखंड के 1200 मजदूरों को लेकर 24 डिब्बों की पहली ट्रेन झारखंड के लिए रवाना हो गई है। यह ट्रेन लिंगमपल्ली से सुबह 4:50 बजे रवाना हुई। यह झारखंड के हटिया रात 11 बजे पहुंचेगी। बताया गया है कि इन मजदूरों को भेजने में क्वारैंटाइन से लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 25 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से चलने वाली यह पहली ट्रेन है।
अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश हैं
अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के नेता लगातार कह रहे हैं कि अगर चीन शुरुआती चरण में ही कोरोनावायरस के संबंध में जानकारी देने में पारदर्शिता रखता, तो बड़ी संख्या में लोगों की मौत नहीं होती और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी बड़ा नुकसान नहीं पहुंचता। अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश हैं। कई देश चीन से मुआवजा वसूलने की बात करना शुरू कर चुके हैं। उधर, ब्रिटेन ने अपनी सरकारी ब्रीफिंग से चीन के आंकड़ों को हटा दिया है।
कोरोना: चीन के खिलाफ गंभीरता से जांच कर रहे, बड़ा हर्जाना वसूलेंगे: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस के फैलने को लेकर चीन पर एक बार और निशाना साधा है। ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि अमेरिका कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को लेकर चीन के खिलाफ बेहद गंभीरता से जांच कर रहा है। हम चीन से इस मामले में बड़ा हर्जाना मांगेंगे। ट्रम्प ने इस बात के भी संकेत दिए कि यह मुआवजा जर्मनी की ओर से चीन से मांगे गए मुआवजे से भी ज्यादा होगा। दरअसल, मीडिया ने ट्रम्प से पूछा था कि क्या अमेरिका भी जर्मनी की तरह ही नुकसान के लिए चीन से 10.67 लाख करोड़ रुपए हर्जाना मांगा सकता है। इस पर ट्रम्प ने कहा था कि जर्मनी कुछ विचार कर रहा है। हम भी कुछ देख रहे हैं। जर्मनी जितने मुआवजे की बात कर रहा है, हम उससे कहीं बड़ी रकम की बात कर रहे हैं। हमने अभी अंतिम रकम निर्धारित नहीं की है, लेकिन यह काफी बड़ी राशि होने वाली है।
गिलियड साइंसेज ने इबोला के इलाज के लिए बनाई थी रेमडेसिविर
अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी गिलियड साइंसेज ने इबोला महामारी के दौरान रेमडेसिविर बनाई थी। हालांकि, अफ्रीका में इसके क्लीनिकल ट्रायल के दौरान निराशा हाथ लगी थी। खास बात ये है कि रेमडेसिविर को कभी किसी बीमारी के इलाज के लिए अप्रूव नहीं किया गया। गिलियड के मुताबिक, रेमडेसिविर अभी तक अमेरिका या दुनिया में कहीं भी लाइसेंस्ड या अप्रूव्ड नहीं है।
कोरोना: अमेरिका में रेमडेसिविर दवा के रिजल्ट पॉजिटिव
अमेरिका में कोरोनावायरस से इलाज के लिए एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर के काफी पॉजिटिव रिजल्ट्स सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इन्फेक्सियस डिसीज साइंटिस्ट एंथनी फौसी ने रेमडेसिविर के शुरुआती परीक्षण के परिणामों को बेहतर बताया है। फौसी ने उम्मीद जताई है कि यह दवा बढ़ती मौतों की दर को रोक सकती है। अमेरिका का फूड ड्रग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (फडीए) विभाग जल्द ही इसके इस्तेमाल की घोषणा कर सकता है।
बेल्जियम: 7500 से ज्यादा मौत
बेल्जियम में बुधवार को 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक मरने वालों का आंकड़ा 7594 हो गया है। वहीं, संक्रमण के अब तक 48 हजार 519 मामले सामने चुके हैं। प्रधानमंत्री सोल्फी विल्नेस ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन में 4 मई से थोड़ी ढील दी जाएगी। कंपनियां इस दिन से अपना ऑफिस खोल सकती हैं। साइकिल चलाने और टहलने की भी अनुमति रहेगी। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता रहेगा।
इटली: अब तक 27,682 मौतें
इटली में 27 हजार 682 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण का आंकड़ा दो लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यही हुई हैं। 24 घंटों के दौरान 323 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मृतकों की संख्या में कमी आई है। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। इटली चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रहा है।
अमेरिका: 24 घंटे में 2500 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 2502 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 61 हजार 656 जान जा चुकी है। यहां सबसे ज्यादा 10 लाख 64 हजार 194 संक्रमित हैं, जिसमें एक लाख 47 हजार 411 ठीक हो चुके हैं। यहां न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से ज्यादा मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।
रेमडेसिविर ड्रग के ट्रायल का पॉजिटिव रिजल्ट आया
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की शुरुआती जांच में रेमडेसिविर ड्रग के ट्रायल का पॉजिटिव रिजल्ट आया है। इससे प्लासीबो दवाई दिए जाने वाल मरीजों की तुलना में 31% ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि जितने लोगों को रेमडेसिविर दी गई उनमें 8% लोग नहीं बचाए जा सके। वहीं, जिन्हें प्लेसीबो दी गई, उनमें 11% मरीज नहीं बचे। डॉक्टर्स का कहना है कि अभी रेमडेसिविर संक्रमण के इलाज में कितना कारगर है, इसकी अभी और पुष्टि की जानी है।
70 लाख महिलाओं को अनचाहा गर्भधारण करना पड़ सकता है: यूएन
यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने मंगलवार को कहा कि अगर दुनियाभर के देशों में 6 महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा तो 70 लाख महिलाओं को अनचाहा गर्भधारण करना पड़ सकता है। लॉकडाउन की स्थिति में 114 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4.7 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं हो सकेंगी। संगठन ने कहा कि इसके अलावा 2020 से 2030 के बीच 1.3 करोड़ बाल विवाह होने की भी संभावना है।
कोरोना आतंकी हमले से ज्यादा खतरनाक: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को किसी आतंकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। संगठन ने कहा कि यह दुनिया में उथल-पुथल मचा सकता है, इसलिए सभी देशों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रियेसस ने बुधवार को कहा, “इस वायरस को हराने के लिए इतिहास के किसी भी क्षण से ज्यादा इस समय मानव जाति को एक साथ खड़े होने की जरूरत है। यह राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उथल-पुथल मचाने में सक्षम है।”
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर भी कोरोना संक्रमित
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 32 लाख 76 हजार 139 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 31 हजार 884 की मौत हो चुकी है। 10 लाख लाख 33 हजार 115 ठीक हो चुके हैं। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन गुरुवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। वहीं, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने 24 अप्रैल को पीएम इमरान खान से मुलाकात की थी।
ट्रम्प: कोरोनावायरस वुहान की लैब से निकला
अमरीका के आरोप के बाद पूरी दुनिया हुई चीन के खिलाफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चीन पर फिर दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वायरस का वुहान इंस्टीटयूट ऑफ बायोलॉजी से कनेक्शन है। हमारे पास इसके सबूत हैं। कोरोना इसी लैब में तैयार किया गया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा बताने से इनकार कर दिया। कोरोना से दुनिया में 2.30 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प से वायरस के वुहान लिंक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके सबूत हैं, लेकिन मैं इसके बारे में आपको बता नहीं सकता। मुझे इसकी इजाजत नहीं है।
अमेरिका: गवर्नर के दफ्तर में बंदूकें लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी
अमेरिका में लॉकडाउन के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो रहा है। मिशिगन की राजधानी लांसिंग में लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। यहां गर्वनर के दफ्तार कैपिटल बिल्डिंग पर सैकड़ों लोग जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से कुछ के पास से हथियार भी थे। ये गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के लॉकडाउन के आदेश का विरोध कर रहे थे। गवर्नर ग्रेचेन ने यह आदेश 23 मार्च को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी किया था। इसमें लोगों के जरूरी कामों से इतर घरों से निकलने, सार्वजनिक समारोहों के आयोजन और स्थानीय अस्पतालों, मॉल या रेस्तरां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। बाद में आदेश को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों के पास हथियार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रीन जोन में आने वाले 319 जिलों में राहत मिल सकती है
लॉकडाउन का फेज-2 तीन मई को खत्म हो रहा है। सरकार कोरोना संक्रमणों की संख्या के आधार पर राज्यों को छूट दे सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
कोरोना: दुनिया में 32 लाख से ज्यादा संक्रमित
दुनिया में 32 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमण और 2.23 लाख से ज्यादा मौतों के बावजूद 32 देश ऐसे हैं, जहां कोरोनावायरस नहीं पहुंच पाया है। वहां कोरोना का एक भी मामला नहीं मिला है। हालांकि, उत्तर कोरिया पर संशय हो सकता है। 29 अप्रैल तक की स्थिति में 247 देशों में से 215 में कोरोना फैल चुका है।
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020
रोज सूखा राशन वितरण कर गरीबो की कर रहे हैं मदद: गंगेश्वर दत्त
नोएडा, लॉक डाउन से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने हेतु सीटू जिला कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार 30 अप्रैल 2020 को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने अपने निवास स्थान गांव बरौला सेक्टर 49 नोएडा पर दर्जनों परिवारों को राशन की किट देकर उन्हें मदद सहयोग किया। राशन वितरण में परिवार के सदस्य राहुल शर्मा, पूजा शर्मा, मधू शर्मा, तनु शर्मा, आशू शर्मा, कुणाल शर्मा, रितिक शर्मा, तुषार शर्मा, पुष्पेंदर शर्मा, पिंकी आदि ने सहयोग किया।
इसी तरह बिशनपुरा में सीटू नेता रामसागर, विनोद कुमार, नयाबास में मदन प्रसाद, भंगेल में रामस्वारथ, अट्टा सेक्टर 27 नोएडा में गुड़िया देवी के नेतृत्व में सूखा राशन वितरण किया गया।
रेमडेसिवियर दवा के प्रयोग से मरीज़ों में ठीक होने के लक्षण दिखे
अमरीका ने कोविड 19 बीमारी के उपचार के लिए रेमडेसिवियर दवा पर भरोसा जताते हुए कहा है कि इस बात के "स्पष्ट" सबूत मिले हैं कि ये दवा कोविड 19 के मरीज़ों को ठीक कर सकती है. इस दवा के क्लिनिकल ट्रायल में ये बात सामने आई है कि दवा के प्रयोग से मरीज़ों में लक्षण 15 दिन की जगह 11 दिन के अंदर दिखने लग जाते हैं.
लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर इस दवा से जुड़े दावों की पुष्टि होती है तो मौजूदा दौर की एक बेहतरीन ख़बर होगी. लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि ये दवा इस बीमारी के लिए जादुई पुड़िया की तरह नहीं है. इस दवा से लोगों की जान बचाने की क्षमता विकसित होगी, अस्पतालों पर बोझ कम किया जा सकेगा और कुछ जगहों पर लॉकडाउन हटाए जा सकेगा.
देश में रोजाना 60 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रोजाना 60 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। 288 सरकारी प्रयोगशालाएं 97 निजी लैब की चेन के साथ मिलकर काम कर रही हैं और 16 हजार कलेक्शन सेंटर पर सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं। अगले कुछ दिनों में हम अपनी टेस्ट क्षमता एक लाख रोजाना करने पर काम कर रहे हैं। कोरोना की दवा आने में अभी वक्त है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन प्रभावी सामाजिक दवा के तौर पर काम कर रहे हैं। विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय लगातार इस दिशा में काम कर रहा है, जिससे टेस्टिंग प्रक्रिया को तेज बनाया जा सके।
सभी निजी अल्पसंख्यक संस्थानों में नीट के जरिए ही होगा एडमिशन: सुप्रीम कोर्ट
शिक्षा व्यापार की चीज बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ ने बुधवार को कहा कि देश में निजी गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों में प्रवेश नीट के जरिए ही दिए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस कॉमन इंट्रेंस टेस्ट से अल्पसंख्यक संगठनों के अधिकार प्रभावित नहीं होते हैं। दरअसल, निजी गैर-सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया था कि नीट के जरिए प्रवेश धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार के खिलाफ का राग अलापा गया है। जबकि नीट के तहत आने से धार्मिक अधिकार किसी भी प्रकार से कम नहीं होता।
इस मामले पर सुनवाई के बाद पीठ ने अपने फैसले में कहा, ‘‘अल्पसंख्यक संस्थानों के नीट के तहत आने से उनके अधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं होता है। वर्तमान में शिक्षा, दान के अपने वास्तविक चरित्र से हट गई है। अब यह व्यापार की चीज बन गई है। एडमिशन में होने वाले भ्रष्टाचार और बुराइयों का सफाया करने के लिए नीट लाई गई थी। यह देश के हित में है। प्रवेश प्रक्रिया में अभी कई खामियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है।’’ फैसला देने वाली पीठ में जस्टिस अरुण मिश्रा, विनीत शरन और एमआर शाह शामिल थे।
महाराष्ट्र: कांग्रेस के हाथो में खेलने वाले उद्धव ने मोदी से मांगी मदद
विधान परिषद सदस्य बनना चाहते है, नहीं तो इस्तीफा देना पड़ेगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद का सदस्य मनोनीत होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी है। 27 मई को उन्हें सीएम बने 6 महीने पूरे हो जाएंगे। वो अब तक विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य नहीं बन पाए हैं। संविधान के मुताबिक, पद पर बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने में विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी है। 9 और 28 अप्रैल को इस बारे में राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे गए। हालांकि, राजभवन ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया। इसी लिए उद्धव को अब मोदी के हाथ जोड़ने पड़ रहे है, गौरतलब है उद्धव ठाकरे इससे पहले कई बार भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी को कई मोको पर आँख दिखा चुके है और सत्ता के लिए अब मोदी के हाथ जोड़ने पड़ रहे है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उद्धव ने प्रधानमंत्री को फोन करके सहायता मांगी। इस पर मोदी ने उन्हें मुद्दे पर विचार का भरोसा दिलाया। अगर राज्यपाल ठाकरे को सदस्य मनोनीत नहीं करते हैं तो संवैधानिक संकट खड़ा हो जाएगा। उद्धव को इस्तीफा देना पड़ेगा।
पान मसाला के उत्पादन पर रोक
केंद्रीय गृह मंत्रालय में बुधवार शाम कोरोना के हालात पर रिव्यू मीटिंग हुई। इसके बाद मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “पान मसाला और च्यूइंगम के उत्पादन और बिक्री पर अगले आदेश तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन से काफी फायदा मिला और स्थिति सुधरी। यह लाभ जारी रहे। लिहाजा, 3 मई तक गाइडलाइंस के पालन पर पैनी नजर रखी जाएगी। नए दिशा-निर्देश 4 मई से लागू होंगे। इनमें कई जिलों को राहत दी जा सकती है।
कोरोना: देश में अब तक 33 हजार 184 केस
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार 255 हो गई है। गुरुवार को राजस्थान में 86, आंध्रप्रदेश में 71, पश्चिम बंगाल में 33 और ओडिशा में 3 मरीजों की कोराेना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले बुधवार को 1702 संक्रमित बढ़े, जबकि 690 ठीक होकर घर गए। यह दूसरा मौका था जब एक दिन में अस्पताल से इतने ज्यादा कोरोना मरीजों की छुट्टी हुई। इससे पहले 21 अप्रैल को 703 संक्रमित ठीक हुए थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 33 हजार 50 संक्रमित हैं। इनमें से 23 हजार 651 का इलाज चल रहा है, 8324 ठीक हुए हैं और 1074 की मौत हुई है।
तुर्की: 3 हजार से ज्यादा मौतें
तुर्की में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 2936 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 89 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख 17 हजार 589 हो गई है। संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण तुर्की की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी टर्किश एयरलाइंस ने 28 मई तक के लिए अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है।
अमेरिका: 24 घंटे में 2500 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 2502 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 61 हजार 656 जान जा चुकी है। यहां न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से ज्यादा मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। सीएसएसई के मुताबिक मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।
लॉक डाउन: 4.7 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी: यूएन
युनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने मंगलवार को कहा कि अगर दुनियाभर के देशों में 6 महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा तो 70 लाख महिलाओं को अनचाहे गर्भ धारण करने पड़ सकते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में 114 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4.7 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। संगठन ने कहा कि इसके अलावा 2020 से 2030 के बीच 1.3 करोड़ बाल विवाह होने की संभावना है।
कोरोना: दुनिया में अब तक 32.19 लाख संक्रमित
निया में कोरोनावायरस से अब तक 32 लाख 19 हजार 424 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 28 हजार 197 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख लाख 293 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 10 लाख 64 हजार 194 संक्रमित हैं, जिसमें एक लाख 47 हजार 411 ठीक हो चुके हैं।
कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर मुंबई में निधन
कपूर खानदान के अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे। वे 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे। गुरुवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। बुधवार को इरफान खान के निधन की खबर से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि ऋषि कपूर के जाने की खबर आ गई।
2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में पूरे वक्त उनके साथ पत्नी नीतू ही थीं। बेटा रणबीर कपूर कई बार उनसे मिलने न्यूयॉर्क गए थे। कुछ दिनों पहले ऋषि ने एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। और कोई भी काम कर सकता हूं।
चिंटू के नाम से मशहूर ऋषि का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था। वे राज कपूर के दूसरे नंबर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्होंने मुंबई के कैंपियन स्कूल और अजमेर के मेयो कॉलेज में अपने भाइयों के साथ पढ़ाई की। रणधीर कपूर उनके बड़े भाई और राजीव कपूर उनके छोटे भाई हैं। ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिदीमा कपूर।
ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से डेब्यू किया थ। इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर शुरुआत 1973 में फिल्म बॉबी से की थी। अपने करियर में 1973-2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया। बतौर सोलो लीड एक्टर 51 फिल्मों में अभिनय किया। ऋषि अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो में से एक थे। उन्होने बॉलीवुड की कई रोमांटिक हिट फिल्में दीं। ऋषि ने पत्नी के साथ 12 फिल्मों में अभिनय किया।
बुधवार, 29 अप्रैल 2020
फंसे हुए प्रवासी मजदूर, पर्यटको को घर भेजने का राज्य सरकारें इंतजाम करें
केंद्र सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत दी है। केंद्र ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक अपने घरों को जा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकारें मदद करें। गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है और कहा कि ऐसे सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को ध्यान में रखते हुए घरों तक भेजा जाए।
इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कर्फ्यू दो हफ्ते और बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया है, ऐसे में पंजाब में कर्फ्यू 17 मई तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं, लेकिन पूरी छूट का अभी वक्त नहीं है।
"पीएनआई फाउंडेशन" के सौजन्य से कोल्ड्रिंक वितरण की गई
नोएडा। अग्रसेन भवन, सेक्टर 33 पर भोजन के लिए लाइन में लगे लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए "पीएनआई फाउंडेशन" के सौजन्य से कोल्ड्रिंक वितरण की गई। अग्रवाल मित्र मंडल लॉक डाउन के पहले दिन से ही लोगों को भोजन की व्यवस्था कर रही है।
मेडिकल छात्रों ने 'इंटर्नशिप सैलरी' बढ़ाने की मांग की
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क ने एक संयुक्त बयान जारी कर मेडिकल इंटर्न्स की सैलरी जो की अभी 7500 हजार रूपये है उसे बढ़ाकर रुपए 23500 करने की मांग की है। आईएमए के राज्य संयोजक डॉ रजनीश राज, महासचिव उत्तर प्रदेश डॉक्टर राहुल आनंद, डॉक्टर शुभम आनंद, व डॉक्टर प्रभु मल्होत्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में मेडिकल इंटर्न्स की सैलरी सबसे कम है तथा इसे अन्य राज्यों को केंद्र सरकार की तर्ज पर बढ़ाकर रुपए 23500 करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों से इनकी सैलरी नहीं बढ़ाई है तथा सरकार में इस विषय में भी गौर करना चाहिए
आज ड्रॉइंग रूमों में बुद्ध की प्रतिमाएं सुशोभित होती है, नारायण ,शंकर या कुमारिल की देखने को नहीं मिलती
कुमारिल भट्ट ने आत्मदाह क्यों किया था? यह मध्यकालीन भारत का एक यक्षप्रश्न है। उन्हें किसी ने बाध्य नहीं किया था, उन्होंने स्वयं ही इसका चयन किया। वैसा करने के अनुल्लंघ्य कारण भी न थे। उन्हें कौन-सी ग्लानि और व्यथा थी, भांति-भांति से इसकी व्याख्या की जाती है। किंतु इसका सबसे बड़ा कारण सनातन धर्म और बौद्धों के बीच चल रहा संघर्ष । (साधरणतया हिन्दू कभी भी अपने विरोधियों को पहचान ही नहीं पाए ,अपितु उनको ही महान मानकर उनको अपने देवता और आचार्यों से अधिक ही मानते रहे, इस आत्मघाती प्रवृत्ति को मैं समझ नहीं पाया, )।आज भी घरों के ड्रॉइंग rooms में बुद्ध की प्रतिमाएं सुशोभित होती है, नारायण ,शंकर या कुमारिल की देखने को नहीं मिली। खैर, जिस ताप ने कुमारिल को भस्म कर दिया, उसके मूल में वैदिक धर्म के पराभव से उपजा शोक ही था। वास्तव में कुमारिल सनातन परम्परा के महान हुतात्मा हैं!
कुमारिल मीमांसक थे। मीमांसा दर्शन के भाट्टमत के प्रतिपादक थे! उनके ग्रंथ "श्लोकवार्तिक" की बड़ी प्रतिष्ठा थी। मण्डन मिश्र उन्हीं के शिष्य थे। फिर उन्होंने आत्मनाश क्यों कर लिया? वास्तव में, उस कालखण्ड यानी आठवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में भारत में बौद्धों का वर्चस्व था। वेदों को अप्रामाणिक सिद्ध करने में बौद्धों ने पूरी शक्ति लगा दी थी और उन्हें राज्याश्रय प्राप्त था। बौद्ध-नैयायिकों की तब तूती बोलती थी। उनके तर्क अकाट्य मान लिए गए थे। नागार्जुन, वसुबंधु, धर्मकीर्ति और दिंगनाग जैसे बौद्ध दार्शनिकों की बातों का कोई तोड़ तब वैदिक धर्मावलम्बियों के पास नहीं था।
कुमारिल इससे बड़े विक्षुब्ध रहते थे। उन्होंने सोचा कि बौद्धों की तर्क-प्रणाली को जानने के बाद ही उन्हें परास्त किया जा सकता है। यह निश्चय करके वे नालंदा गए, बौद्ध मत स्वीकार किया और बौद्ध दर्शन के प्रकांड विद्वान धर्मपाल के सान्निध्य में अध्ययन करने लगे। एक दिन की बात है! आचार्य धर्मपाल वैदिक धर्म में निहित दोषों का निर्ममता से उद्घाटन कर रहे थे। उनमें कटाक्ष की वृत्ति बहुत सघन थी, अतएव वे नाना प्रकार से वैदिक धर्म पर कटाक्ष भी करते जा रहे थे। कुमारिल यह सहन नहीं कर पाए। उनकी आंखों से आंसू फूट पड़े।
इधर कुमारिल की आंखों से अश्रुधारा बही, उधर उनका रहस्य खुला। वे आचार्य से बोल पड़े : "आप क्या जानें वेद-विद्या की श्रेष्ठता!" अहिंसा का उपदेश देने वाले आचार्य को इस पर क्रोध आ गया। उन्होंने अपने शिष्यों से कहा : "इस मूढ़ को विहार के शिखर से नीचे धकेल दो, देखते हैं कौन-सा वेद इसकी रक्षा करता है!" कुमारिल को शिखर पर ले जाया गया। नीचे धकेले जाने से पूर्व कुमारिल ने कहा : "यदि वेद प्रमाण हैं तो मेरे प्राण बचे रहें!" कुमारिल बच गए, किंतु अपने वाक्य में "यदि" लगा देने के कारण उनकी एक आंख फूट गई!
कुमारिल को किस बात की ग्लानि थी? शायद इसकी कि उन्होंने मीमांसक के रूप में ईश्वर के अस्तित्व पर प्रश्न किया। या इसकी कि बौद्धों की तर्क-प्रणाली जानने के लिए उन्होंने बौद्ध मत स्वीकार किया। या इसकी कि उन्होंने वेदों पर संशय करके अपनी एक आंख गंवा दी। किंतु शायद ग्लानि से बढ़कर उन्हें इस बात का शोक था कि वे अपनी समस्त क्षमताओं के बावजूद वैदिक धर्म की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं।
प्रयाग में संगम पर उन्होंने आत्मदाह का निर्णय लिया। भूसे की ढेरी को सुलगाकर उसमें जा बैठे। उनके शरीर का निचला हिस्सा प्राय: जल गया और वक्ष और शीशस्थल शेष रह गया, तब शंकर उनके दर्शन को पहुंचे। शंकर ने ब्रह्मसूत्र पर भाष्य लिखा था किंतु वह बहुत दुर्बोध था। वे कुमारिल की कीर्ति से परिचित थे। वे चाहते थे कि कुमारिल उस भाष्य पर वार्तिक लिखें। यही मनोरथ बांधकर वे प्रयाग आए किंतु यहां धू-धू जलते आचार्य को देखकर वे स्तब्ध रह गए।
कुमारिल का आत्मदाह करना और ऐन उसी अवसर पर शंकर का उनके पास पहुंचना- यह मध्यकालीन भारत के इतिहास में केंद्रीय महत्व की घटना है। शंकर ने कुमारिल को ब्रह्मसूत्र का अपना भाष्य दिखलाया तो उनकी आंखों में चमक आ गई। जो काम वो पूरा नहीं कर सके थे, उसे शंकर पूरा करेंगे, यह उन्हें विश्वास हो गया। मृत्यु से क्षोभ चला गया, उसमें आत्मबलिदान की दीप्ति आ गई। उन्होंने शंकर को आशीष देते हुए कहा कि मण्डन से शास्त्रार्थ करो और विजयी होओ। मण्डन तो उन्हीं के शिष्य थे, फिर उन्होंने शंकर को विजय का आशीष क्यों दिया? इसलिए, क्योंकि वे जान गए थे कि अब अद्वैत-वेदान्त ही सनातन धर्म की रक्षा कर सकता है और इसके लिए मीमांसकों को पीछे हटना होगा। शंकर ने यही कर दिखाया। अकेले अपने बूते वे भारत में सनातन धर्म की पुन:प्रतिष्ठा करने में सफल रहे। बौद्धों का तब जो पराभव हुआ तो आज तक वे भारत में अपनी धरती नहीं पा सके।
सनातन धर्म पर इससे बड़ा संकट इससे पहले कभी नहीं आया था। ना ही उसके बाद कभी आया। यों तो कालान्तर में सनातन धर्म पर यवनों, म्लेच्छों, विधर्मियों, विदेशियों ने अनेक प्रहार किए, किंतु वे सभी बाहरी आक्रमण थे, उसकी मूल दार्शनिक-मान्यताओं को तो बौद्धों ने ही सबसे प्रमुख चुनौती दी थी। बीसवीं सदी के बीच में नवबौद्धों ने अवश्य एक कथित धर्म-आंदोलन चलाया था। बौद्ध धर्म उनके लिए राजनीतिक पूंजी की तरह था। भीमराव की नीति अतीत के प्रेतों को जगाकर हिंदू धर्म पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की थी। किंतु उनके सामाजिक न्याय का चाहे जो हुआ हो, उनके नवबौद्धों का कोई नामलेवा आज नहीं है। आधुनिक काल में वामधारा के द्वारा सनातन के मानमर्दन के यत्किंचित प्रयत्न किए जाते हैं, किंतु वे इतने उपहास्य हैं कि उनकी बात करना भी उन्हें महत्व देना है।
मध्यकाल के वज्रयानियों से लेकर आधुनिक काल के नवबौद्धों और वामपंथियों तक- ये सभी भारत से सनातन के उन्मूलन में सफल क्यों नहीं हो पाए हैं? इसका संकेत शंकर-मण्डन संवाद में मिलता है। मण्डन ने शंकर से कहा था- वेद का अभिप्राय है विधि का प्रतिपादन करना और उपनिषद स्वरूप का प्रतिपादन करते हैं। मैं तो विधि की ही बात करूंगा। इसके प्रत्युत्तर में शंकर ने जीव-ब्रह्मैक्य का सिद्धांत प्रतिपादित किया और यह तर्क देकर मण्डन को निरुत्तर कर दिया कि जिसे प्रमाण से सिद्ध किया जा सकता हो, वह पूर्णब्रह्म नहीं हो सकता। मण्डन को हार मानना पड़ी। कुमारिल यह जानते थे, इसलिए उन्होंने शंकर को विजय का आशीष दिया था। वे अपनी मृत्युशैया पर अद्वैत-वेदान्त के सामर्थ्य को पहचान गए थे।
शंकर न तो वेदविरुद्ध थे, न ही विधि-विरुद्ध, किंतु उन्होंने औपनिषदिक प्रविधि इसलिए अपनाई, क्योंकि वे जानते थे कि विधि को चुनौती दी जा सकती है, किंतु स्वरूप का खण्डन नहीं किया जा सकता। यह वही स्वरूप है, जिससे बुद्ध के अनित्य को भी प्राणधारा मिलती थी। मण्डूक्योपनिषद में बौद्ध और वेदान्त के सूत्र एकमेक हो जाते थे। स्वरूप को साध लिया तो फिर धर्म की भी रक्षा हो सकेगी, यह शंकर के उद्यम के मूल में था।
आज जो भी सनातन-धर्म की विधियों पर प्रहार करते हैं, उन्हें जान लेना चाहिए कि उसके स्वरूप को नष्ट किए बिना भारत से सनातन-धर्म का उन्मूलन नहीं किया जा सकता, और भारत के गुणसूत्र इस स्वरूप से इतने अविच्छिन्न हो गए हैं कि इसे नष्ट करना सम्भव नहीं। प्रयाग में त्रिवेणी-संगम पर तुषानल के दाह में कुमारिल को जिस तत्व का बोध हो गया था, जिसकी धर्मध्वजा शंकर ने चतुर्दिक फहराई, उसकी मानहानि करना कम से कम वामाचारी विदूषकों के बस का रोग नहीं है। इति।
हॉट स्पॉट: पैसे निकालने है तो बैंक जाने की जरुरत नहीं, बैंक आएगा आपके पास
गौतम बुद्ध नगर के हॉट स्पॉट में अगर किसी शख्स को पैसे की परेशानी है। वह बैंक नहीं जा सकता है तो बैंक उसके घर जाएगा। पैसे निकासी की इस व्यवस्था की जानकारी गौतम बुद्ध नगर के डीएम ने दी है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में बैंक ने पैसे निकासी के लिए डोर स्टेप डिलेवरी की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था हॉट स्पॉट में फंसे लोगों के लिए शुरू की गई है। इस काम में 232 बैंक मित्रों को लगाया गया है। फिलहाल यह सुविधा 19 जगहों पर दी गई है।
मात्र 31 फीसद ने ही भरा बिजली बिल
नोएडा। लॉकडाउन के दौरान तमाम कोशिशों और सोशल मीडिया के जरिए जागरूक करने के बाद भी बिजली उपभोक्ताओं में बिल भरने में रुचि नहीं दिखाई है। निगम के अनुसार महज 31 फीसद उपभोक्ताओं ने अप्रैल का बिल दिया है, जिससे सिर्फ 14 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाले नोएडा जोन (नोएडा व ग्रेटर नोएडा) से राजस्व प्राप्त न होने पर बिजली निगम को चिंता सता रही है। प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाले नोएडा जोन के सामने लॉकडाउन बड़ा संकट बन गया है। जिले में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कुल उपभोक्ता में से 1.57 उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिये अप्रैल का बिल भेज दिया गया था, जिसकी राशि करीब 146 करोड़ रुपये है। इसमें से 48,800 लोगों ने ही बिल भरा है, जिससे विभाग को करीब 14 करोड़ रुपये ही मिले हैं। लॉकडाउन से पहले जहां कुल उपभोक्ताओं में से 70 फीसद ऑनलाइन जमा करते थे। वहीं लॉकडाउन के दौरान भेजे गए बिलों मे से 31 फीसद लोगों ने ही बिल भरने में रुचि दिखाई है।
बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन के कारण कई औद्योगिक इकाइयां व कॉमर्शियल परिसर बंद हैं। इनमें से कुछ को ही बिल भेजा जा सका है। कई दुकानें व उद्योगों के अंदर मीटर लगे होते हैं। ऐसे में इनकी री¨डग नहीं हो सकी है, जिससे बिल वहीं बन सके। जिले में 9386 औद्योगिक व 27,791 कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं।
भोजन के साथ बांटी गई कोल्ड ड्रिंक की बोतलें
नोएडा। कोरोना बीमारी की वजह से सारा देश बेहाल है। दिन प्रतिदिन संक्रमित लोगों की संख्या के साथ-साथ हॉटस्पॉट एरिया की संख्या भी बढ़ती जा रही है जोकि चिंता का विषय है। यही हाल रहा तो आम आदमी की परेशानियां भी बढ़ने लगेगी इस समय सबसे बड़ी समस्या निम्न और मजदूर वर्ग को भोजन की है। शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं दिन-रात लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।
विपिन अग्रवाल ने बताया कि आज हमने लगभग 1200 लोगों के खाने की व्यवस्था की थी जोकि कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया गया और अग्रसेन भवन पर आने वाले लोगों को बैठाकर भोजन कराया गया। इस अवसर पर पीएनआई फाउंडेशन के संस्थापक पवन राज सिंह द्वारा इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के संस्थापक डॉ सन्नी शाह के सहयोग से लगभग 300 सौ कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बाटी गई।
पवन राज सिंह ने कहा कि निम्न वर्ग व मजदूर वर्ग को भी शीतल पेय पीने का हक है इसलिए उन्हें आज भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर जनता की खोज के संपादक रउफ अहमद सिद्धकी, हेड एंड टेल सिनेमा के डायरेक्टर पंकज शर्मा (राज अत्री) विकास त्रिपाठी, अतुल मिश्रा उपस्थित रहे।
आशुतोष कौशिक ने जमा रकम को किया पीएम केयर्स फंड में दान
शादी के लिए जमा की रकम बिग बॉस विनर आशुतोष कौशिक ने
बिगबॉस विनर और 'एमटीवी रोडीज-5' जीतकर तहलका मचाने वाले आशुतोष कौशिक ने लॉकडाउन के बीच अपनी शादी रचाई। वे रविवार को सेक्टर 100 में अलीगढ़ की रहने वाली अर्पिता के साथ शादी के बंधन में बंध गए। साथ ही शादी में खर्च होने वाली राशि को पीएम केयर फंड में जमा किया। सादगी से हुई शादी में उनके अलावा केवल चार-पांच लोग मौजूद रहे। इसमें आशुतोष की मां और उनकी बहन शामिल हुईं। वहीं, अर्पिता की तरफ से भी मां और उनकी बहन शादी के कार्यक्रम में शामिल हुईं। अलीगढ़ की रहने वाली अर्पिता संग सात फेरे लेते आशुतोष कौशिक के इस वीडियो में शादी की सादगी साफ दिखाई दे रही है।आशुतोष द्वारा शादी के लिए जमा की रकम पीएम केयर्स फंड में डोनेट करने के इस फैसले की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
अमेरिका में बेरोजगारी 16% तक पहुंच सकती है: व्हाइट हाउस सलाहकार
व्हाइट हाउस के सलाहकार केविन हसेट के मुताबिक, कोरोना संकट के चलते अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़कर 16 फीसदी तक पहुंच सकती है। केविन ने कहा कि यह हमारी इकोनॉमी के लिए बहुत बड़ा झटका है। 1930 की महामंदी के बाद से यह हमारे लिए सबसे मुश्किल दौर है। अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग बेरोजगारी भत्तों के लिए अपना आवेदन दे चुके हैं। महामारी के पहले अमेरिका में बेरोजगारी दर 50 साल के नीचले स्तर 3.5 फीसदी पर थी। लेकिन महामारी के बाद ऐसे हालात बन गए हैं कि बेरोजगारी बड़ी समस्या बन गई है।
अमेरिकी नौसेना के 64 सैनिक संक्रमित
कैलिफोर्निया में सैन डिएगो नौसेना अड्डे में लड़ाकू जहाज यूएसएस किड पर तैनात 64 सैनिक संक्रमित मिले हैं। शिप पर क्रू मेंबर समेत करीब 300 लोग हैं। मंगलवार को 63% लोगों का परीक्षण किया गया था। शिप को सैन डिएगो में डिसइन्फेक्ट किया जा रहा है। क्रू मेंबर्स को आइसोलेट कर दिया गया है। अमेरिका का यह दूसरा लड़ाकू जहाज है जो वायरस से प्रभावित हुआ है। विमान वाहक युद्ध पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट समुद्र में तैनात है।
अमेरिका: अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख केस
अमेरिका में 24 घंटे में 2208 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में 59 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा 1955 से 1975 तक चले वियतनाम युद्ध में मरने वालों से भी ज्यादा हो गया है। देश में संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 22 हजार की मौत हो चुकी है। न्यूजर्सी में भी संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां छह हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस हो चुक हैं।
कोरोना: दुनिया में अब तक 2.18 लाख मौतें
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 31 लाख 38 हजार 97 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 17 हजार 968 की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 55 हजार 695 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां 10 लाख से संक्रमित हो गए हैं। यहां आंकड़ा दुनियाभर के कुल मामलों का एक तिहाई है। अमेरिकी फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी और डिपार्टमेंट एंड ह्यूमन सर्विस के अधिकारियों ने सांसदों से कहा कि राज्यों में पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) और टस्टिंग किट की कमी हो गई है।
यूपी: कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार पार
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर 60 जिलों में है। बुधवार सुबह लखनऊ के केजीएमयू की रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव पाए गए। इनमें लखनऊ में 4, आगरा में 9 और फिरोजाबाद में 7 नए मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 70 नए मरीज मिले। राज्य में अभी तक कुल 2073 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें जमातियों और उनके संपर्क में आने वालों की संख्या 1053 हैं, जबकि 462 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में 24 घंटे में 63 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। राज्य में कोरोना से 34 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के अभी 1564 एक्टिव केस हैं।
देश में 16 मार्च से बंद हैं स्कूल और यूनिवर्सिटी
कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 16 मार्च को सभी स्कूल और यूनिवर्सिटी बंद कर दिए गए थे। इसके बाद 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया है।
इरफान खान के असमय निधन से बॉलीवुड गमगीन
बेजोड़ अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां एडमिट कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों ने उनके यूं असमय चले जाने को बॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान बताया है।
अमिताभ बच्चन ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी इरफान खान के निधन की खबर मिली... ये सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है... एक अविश्वसनीय प्रतिभा... एक महान सहयोगी... सिनेमा की दुनिया के जबरदस्त योगदानकर्ता... एक बहुत बड़ी जगह खाली बनाकर.. हमें बहुत जल्दी छोड़ गए... प्रार्थनाएं और दुआएं।'
चिदंबरम ने सरकार से मांगी लोन डिफाल्टर्स की लिस्ट
देश के बैंकों ने 50 बड़े विलफुल डिफाल्टर्स का 68,607 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया है. इस पूरे मसले पर कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमलावर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने सरकार से लोन डिफाल्टर्स की लिस्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि हमें 2004, 2004-14 और 2014 के बाद के लोन डिफाल्टर्स की लिस्ट दी जाए. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि मैंने सरकार से एनपीए पर तीन हिस्सों में जानकारी मांगी थी, जबकि इस डेटा को छिपाया गया है. सरकार की कोशिश यह दिखाने की है कि यह सभी लोन 2014 से पहले दिए गए हैं. भारत में रह रहे डिफॉल्टर्स और विलफुल डिफॉल्टर्स हैं, लेकिन जो भगोड़े हैं, उन पर भी सरकार एक ही नियम क्यों लागू कर रही है.'
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020
औरंगाबाद में सामूहिक नमाज पढ़ने जा रहे 100 लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव
मुंबई. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। इसमें तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं। घायलों को जिले के घाटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। मामले में 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गरीब देशों में 1 अरब लोगों में संक्रमण का खतरा
लंदन. इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी (आईआरसी) ने मंगलवार को एक नई रिपोर्ट में कोरोना पर जनहानि की बड़ी चेतावनी दी है। ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव डेविड मिलिबैंड की अध्यक्षता वाली इस एजेंसी के मुताबिक, दुनिया के 34 सर्वाधिक गरीब देशों में कोविड-19 वायरस का विनाशकारी प्रभाव होगा। इसके कारण करीब एक अरब लोगों में संक्रमण हो सकता है। 30 लाख लोगों की मौत हो सकती है। इन देशों में भारत का नाम नहीं है। 7 पड़ोसी देशों में से तीन- पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार शामिल हैं।
सूरत: लॉकडाउन लागू करा रही पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, कई हिरासत में
सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ हिंसा को गैर जमानती अपराध बनाया है। साथ ही ऐसा करने वाले को सात साल की सजा हो सकती है। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षाकर्मियों पर हमले रूक नहीं रहे है। देश के कई हिस्सों से चिकित्साकर्मियों और पुलिस बल पर हमले की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत शहर में सामने आया, जहां लॉकडाउन लागू करा रहे सुरक्षाकर्मियों पर लोगों ने हमला किया।
सूरत शहर के एक इलाके में मंगलवार सुबह लॉकडाउन लागू कराने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूरत के पुलिस उपायुक्त आर पी बरोत ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर डिंडोली इलाके में एक स्थान पर बंद को प्रभावी बनाने के लिए पीसीआर वैन के पहुंचने पर कुछ स्थानीय लोग भड़क गए।
मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म, सीटू कार्यकर्ता दिन रात लगे हैं सेवा में: गंगेश्वर दत्त शर्मा
नोएडा, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि कोविड-19 लॉक डाउन से प्रभावित गरीब असहाय मजदूरों को भुखमरी से बचाने के लिए मजदूर यूनियन सीटू नोएडा के कार्यकर्ता दिन-रात अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बगैर पूरे जी-जान से लगातार गरीब लोगों की मदद कर मानव धर्म निभा रहे हैं। प्रत्येक दिन की भांति सोमवार 27 अप्रैल 2020 को भी कई गांव, मजदूर बस्तियों/ स्थानों पर सैकड़ों लोगों को एक हफ्ते के लिए राशन की किट देकर मदद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों को सहयोग करने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। राहत अभियान का नेतृत्व सीटू नेता रामसागर विनोद कुमार गंगेश्वर दत्त शर्मा मदन प्रसाद आदि ने किया।
नोएडा में आठ स्वास्थ्यकर्मियों समेत 15 नए संक्रमित
नोए़डा चाइल्ड पीजीआई की किचन में खाना बनाने वाले कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वार्ड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पूरे हॉस्पिटल के स्टाफ का टेस्ट कराने के लिए मीटिंग चल रही है। वहीं दूसरी ओर निठारी गांव को सील करने पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लोग, यहां एक महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
अमेरिका में कोरोना वायरस से 70,000 लोगों की मौत की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में इस वायरस से 70,000 लोगों की मौत संभव है। उन्होंने कहा कि वास्तव में ये आंकड़ा इससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है। वे नवंबर में होने जा रहा चुनावों में खुद को पुन: चुने जाने के कारणों पर भाषण दे रहे थे। ट्रंप ने इससे पहले इस माह कोरोना से 60,000 लोगों के मारे जाने की बात कही थी। ट्रंप से व्हाइट हाउस में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि 6 सप्ताह में वियतनाम के युद्ध जितनी तादाद लोगों की मौत के बाद उन्हें पुन: राष्ट्रपति चुना जाना कैसे सही है। बता दें कि वियतनाम के युद्ध में 58,000 लोगों की मौत हुई थी। जॉन हॉपकिंस युनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में कोरोना से अब तक 55,000 लोगों की मौत हुई है।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...