बुधवार, 29 अप्रैल 2020

इरफान खान के असमय निधन से बॉलीवुड गमगीन

बेजोड़ अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां एडमिट कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों ने उनके यूं असमय चले जाने को बॉलीवुड के लिए बड़ा नुकसान बताया है।


अमिताभ बच्चन ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी इरफान खान के निधन की खबर मिली... ये सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है... एक अविश्वसनीय प्रतिभा... एक महान सहयोगी... सिनेमा की दुनिया के जबरदस्त योगदानकर्ता... एक बहुत बड़ी जगह खाली बनाकर.. हमें बहुत जल्दी छोड़ गए... प्रार्थनाएं और दुआएं।'



कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...