मंगलवार, 21 जनवरी 2020

मस्जिदों में लाउड स्पीकर से सामाजिक संतुलन बिगड़ेगा: इलाहाबाद हाईकोर्ट

यूपी के एक गांव में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर और एम्प्लीफायर लगाने पर एसडीएम द्वारा लगाई रोक हटाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। अदालत ने एसडीएस के आदेश में विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार का उपयोग करते हुए हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार किया कि ऐसा करने पर सामाजिक असंतुलन खड़ा हो सकता है। एसडीएम ने दो समुदायों के बीच विवाद को रोकने के लिए किसी भी धार्मिक स्थल पर इन उपकरण को न लगाने का आदेश दिया था।


याचिका करने वालों की दलील थी कि वे मस्जिदों में रोजाना पांच बार दो मिनट के लिए इन उपकरणों के प्रयोग की अनुमति चाहते हैं। दावा था कि इससे प्रदूषण या शांति व्यवस्था को खतरा नहीं है। यह उनके धार्मिक कार्यों का हिस्सा है, बढ़ती आबादी की वजह से लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए नमाज के लिए बुलाना जरूरी हो जाता है। 

इसे नकारते हुए जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित ने कहा कि निश्चित रूप से संविधान का अनुच्छेद 25 (1) सभी नागरिकों को अपने धर्म को मानने और उसका प्रचार करने की अनुमति देता है। दूसरी ओर यह बुनियादी मूल्य है कि हाईकोर्ट को सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए उचित ढंग से अपने विशेष न्यायिक क्षेत्राधिकार का उपयोग करना चाहिए। मौजूदा मामले में यह साफ है कि ऐसा कराने की जरूरत नहीं है। इससे सामाजिक असंतुलन पैदा हो सकता है।


ट्रैफिक पार्क में होगा पुलिस कमिश्नर का ऑफिस

नोएडा। सेक्टर-108 के ट्रैफिक पार्क में अपने कार्यालय से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह जल्द ही लोगों की फरियाद सुनेंगे और कानून व्यवस्था देखेंगे। कमिश्नर ने नोएडा प्राधिकरण से जगह मांगी थी। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को सेक्टर-108 के ट्रैफिक पार्क में जगह दे दी है। इसे 31 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के तौर पर भी शामिल किया जाएगा।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने नोएडा में कार्यालय के लिए जगह मांगी थी। इस पर उन्होंने ट्रैफिक पार्क में जगह देने का विकल्प दिया था। उन्हें वहां कार्यालय के लिए इमारत दी जाएगी। 


ads


अवैध खनन में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

तावडू। अवैध खनन पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे अवैध खनन के 7 मामलों में 26 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


ये सभी मामले खनन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। खनन अधिकारी का कहना है कि पिछले साल गांव सालाका, मालाका, धुलावट, घुसपैठी, पाटूका, सिलखो, चाहलका, भगांह कोटा-खंडेलवाल में विभाग की टीम द्वारा पहाड़ों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध खनन पाया गया। इसकी शिकायत तावडू पुलिस को दर्ज कराई गई।


बैंक का एटीएम काटकर 69 हजार चोरी

गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी छोटूराम चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर बदमाश नकदी चुराकर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम में 69 हजार रुपये थे। बदमाशों ने एटीएम ने घुसते ही पहचान छिपाने के लिए सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़क दिया। बूथ के अंदर पानी बिखरा भी मिला, आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने एटीएम को कटर की मदद से काटा। इसमें चार से पांच बदमाशों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


इलाके में इस साल की एटीएम चोरी की यह पहली वारदात है। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशुद्दीन ने बताया कि कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधन धीरेंद्र यादव के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा बैंक की तकनीकी टीम से सीसीटीवी फुटेज को देखने में भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।


वीर सावरकर अंग्रेजों के दलाल थेः संदीप

नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा आदि को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे विरोध प्रदर्शन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को धरना-प्रदर्शन और सभा में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय और प्रवीर पुरकायस्था शामिल हुए। पहले ये लोग जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर आयोजित सभा में शामिल हुए और बाद में बाब ए सैयद पर चल रहे धरने में पहुंचे। इस दौरान संदीप पांडेय ने सावरकर को अंग्रेजों का दलाल तक कह डाला।


संदीप पांडेय ने कहा कि देश में पिछले कुछ समय में जितने भी बड़े आंदोलन हुए हैं, उन सभी का युवाओं ने नेतृत्व किया है। जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की तो जेपी आंदोलन युवाओं का आंदोलन था। ऐेसे अन्य आंदोलन समय समय पर हुए। उन्होंने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो का नारा दिया गया और कांग्रेस की सारी लीडरशिप जेल में चली गई। तब युवाओं ने ही आंदोलन की कमान संभाली थी। यहां एएमयू में भी युवा ही इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सफल होगा।


वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहने पर मुकदमा दर्ज

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय पर थाना सिविल लाइंस में भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने रविवार को एएमयू में वीर सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहा था। वह एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा आदि को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।


राजीव कुमार आशीष निवासी सरस्वतीपुरम गोरखनाथ मंदिर गोमती नगर लखनऊ ने सिविल लाइंस थाने में उक्त मुकदमा दर्ज करया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। समाचार पत्रों के माध्यम से उनको जानकारी हुई है कि संदीप ने सावरकर को दलाल कहा है। यही नहीं उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत चक्रपाणी महराज का भी अपमान किया है।


गाड़ी रुकवा कर पेट्रोल पंप के 6.51 लाख लूटे

थाना गांधी पार्क के बोरना इलाके में जीटी रोड पर सोमवार शाम चार बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गाड़ी रुकवा कर हथियारों के बल पर 6.51 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी आकाश कुलहरि व अन्य पुलिस अधिकारी और इलाका पुलिस पहुंच गई। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना बन्ना देवी के बारहद्वारी निवासी प्रशांत अग्रवाल का गांधी पार्क के बौनेर पर नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां पर देहली गेट के नगला मौलवी निवासी जगमोहन अग्रवाल मैनेजर के पद पर काम करते हैं। सोमवार की शाम को जगमोहन पंप के कर्मचारी बबलू के साथ स्विफ्ट गाड़ी से पंप का कैश लेकर शहर की ओर आ रहे थे। हाईवे से जीटी रोड की ओर आने पर बोरना गांव के गेट पर तीन बाइक सवारों ने कार के आगे बाइक लगा दीं। एक ने अपनी बाइक कार के पीछे लगा दी। सभी बाइक सवारों के चेहरे ढके हुए थे। 


गैस एजेंसी में घुसकर 1.40 लाख लूटे

मथुरा। महावन की गैस एजेंसी में सोमवार को बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैशियर से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। दोपहर करीब 3:30 बजे हुई महावन में गौशाला रोड स्थित गैस एजेंसी पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही।


महावन में गौशाला रोड पर शिवांगी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 3:30 बजे यहां पर आधा दर्जन कर्मचारी एजेंसी पर अंदर काम कर रहे थे। कैशियर सदर बाजार निवासी दानिश गेट के निकट बैठकर कैश गिन रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कैशियर पर तमंचा तान दिया और थैला लूट कर ले गए। थैला में 1.40 लाख रुपये रखे थे। वारदात कर बदमाश भाग निकले।
घटना की सूचना कैशियर ने एजेंसी के मालिक तथा कर्मचारियों को दी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, परंतु सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही।


पागल कुत्ते ने 50 को काटा

बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में एक पागल कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सोमवार को डेढ़ घंटे में इस कुत्ते ने गांव में 50 ग्रामीणों और 20 से अधिक पशुओं को काट लिया। गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। युवाओं ने कुत्ते को घेरा और लाठी-डंडों से मार दिया। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया है।


मुजफ्फरनगर: खुदाई के दौरान मिली ब्रिटिश काल की तोप

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के हरिनगर गांव में सोमवार को ग्रामीण उस समय हैरान रह गए, जब एक खेत में तोप दबी मिली। यह तोप ब्रिटिश काल की बताई जा रही है। वहीं भाकियू नेताओं ने शहीदों के सम्मान का प्रतीक बताते हुए तोप को सूलीवाला बाग में रखवा दिया है। 


पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी किसान विनोद कश्यप का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने 12 साल पूर्व तोप के बारे में बताया था। प्रशासन को अवगत कराया था, मगर तोप निकालने का प्रयास नहीं हुआ। सोमवार दोपहर भाकियू नेता एवं पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी कर्मचारियों और जेसीबी समेत खेत पर पहुंचे। खुदाई करने पर शाम को जमीन में दबी तोप मिली। इस दौरान उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। 


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रहे कांग्रेस-बसपा: रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस व बसपा सहित विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की। इस कानून से किसी भारतीय मुसलमान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है, भारत जब चाहे इसे पाकिस्तान से वापस ले सकता है। 


सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष ने मुसलमानों को भड़काकर माहौल खराब करने कोशिश की, जबकि मुसलमानों की सुरक्षा के लिए ही उनकी पार्टी सरकार में शामिल है। केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। अयोध्या मामले पर आए फैसले का भी मुसलमानों ने स्वागत किया। किसी ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन अब मुस्लिम समाज को विपक्ष ने भ्रम फैलाकर भड़काने का काम किया है। 


रुपये लेकर भागी कंपनी, सीएमडी समेत सात पर केस

करोड़ों रुपये जमा कराकर कंपनी अपने कार्यालयों पर ताला लगाकर भाग गई। एजेंट की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी और राज्यसभा के पूर्व सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली के देवरिया खास, रजला निवासी अवधेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वर्ष 2007 में अलकेमिस्ट कंपनी ने देवरिया और सलेमपुर में कार्यालय खोला था। 


तभी से तमाम लोग एजेंट का काम करते थे। वर्ष 2017 तक इस कंपनी में करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जब भुगतान देने की बारी आई तो जिम्मेदार आनाकानी करने लगे। समय बीतने के साथ ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। 


फेसबुक पर जातीय टिप्पणी करने पर अधिवक्ता पर केस

फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं जातीय टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता संजय प्रिय सत्यम पर जातीय उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अमित शुक्ला ने संजय पी सत्यम के खिलाफ कैंट थाने में साथी अधिवक्ताओं के साथ जाकर तहरीर दी थी। कैंट पुलिस ने देर शाम इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाने में दर्ज केस मुताबिक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अमित शुक्ला का कहना है कि सोमवार की सुबह वह मोबाइल चला रहे थे। उनके फेसबुक से अधिवक्ता संजय प्रिय सत्यम भी जुड़े हुए हैं। फेसबुक खोलते ही उनका एक आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिला। जिसमें एक जाति विशेष व एक धर्म विशेष पर उन्होंने गंदी टिप्पणी की है।


मुनव्वर राना की बेटियों सहित 150 पर मुकदमा दर्ज

सीएए और एनआरसी के खिलाफ घंटाघर पर तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शायर मुनव्वर राना की दो बेटियों सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठाकुरगंज थाने में तीन अलग-अलग मुकदमों में यह कार्रवाई की गई है। जिसमें रास्ता जामकर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल करने, धारा 144 का उल्लंघन व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।


ठाकुरगंज थाने में सुमैय्या राना, फैजिया राना, रुखसाना, शफी फातिहा समेत 10 अन्य के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा महिला आरक्षी ज्योति कुमारी ने दर्ज कराया है। सुमैय्या राना व फैजिया राना मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटियां है। 

वहीं सब इंस्पेक्टर सेठ पाल सिंह व सिपाही विक्रांत कुमार की तहरीर पर दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें लईक अमहद, नसरीन जावेद, मोउद्दीन, रसूख अहमद, शवी फामिता, शाफिया हाफिजा, राफिया, नाजनीन, इरफाना, राजिया, रेहाना, नूर बानो, कौशर, फिरदौस, अफरोज, पूजा, फरीन बानो समेत करीब 125 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कराया गया हैं।


बाइक सवार तीन लोगो को रोंधा

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में बलदेव-राया रोड पर गांव खानपुर मैरिज होम के पास सोमवार की रात 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन किशोर दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।हादसे में तीनों किशोरों की मौत हो गई। तीनों किशोर शादी समारोह से लौट रहे थे।


थाना बलदेव के गांव हथकौली निवासी तीन दोस्त 16 वर्षीय कान्हा पुत्र राजेंद्र, 15 वर्षीय सूर्या पुत्र योगेंद्र, 16 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र महाराज सिंह सोमवार को गांव के निकट ही शादी समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर तीनों अपने गांव लौट रहे थे।


ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह की मौत

अमेठी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मौके पर पांच लोगों की जबकि घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी छह लोग सोमवार देर रात बोलेरो से गौरीगंज थाना क्षेत्र के संभावा गांव रिश्तेदारी आए हुए थे। देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हाल-चाल लेने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लाला का पुरवा के लिए निकले। 

गौरीगंज- अमेठी मार्ग पर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 45 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप, 42 वर्षीय श्रीचंद, 43 वर्षीय कल्पनाथ, 38 वर्षीय धीरज और 27 वर्षीय मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 


सालासर में ट्रक से भिड़ी कार, सात लोगों की मौत

राजस्थान के चुरू जिले में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जिले के सालासर क्षेत्र में सालासर फतेहपुर रोड पर यह हादसा उस समय हुआ जबकि एक एसयूवी और ट्रोले की टक्कर हो गयी।


पुलिस के अनुसार एसयूवी फॉर्चूनर में सवार इमरान खान, गाजी खान, इमरान उर्फ गांधी, रफीक, इकबाल खान, बाबू खां और इस्लाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।


नागरिकता कानून किसी कीमत पर वापस नहीं होगा: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून को लेकर देश को गुमराह किया जा रहा है। आज विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। यह सिर्फ एक दुष्प्रचार है। इससे किसी को नागरिकता नहीं जाएगी। 


अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं, इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है, जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है।

नरेन्द्र मोदी सीएए लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।


किसी भी विकल्‍प के लिए तैयार है सेना: बिपिन रावत

तमिलनाडु के तंजावुर में सुखोई के फाइटर एयरक्राफ्ट की तैनाती के मौके पर मौजूद चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ बिपिन रावत ने पाकिस्‍तान का नाम लिए बगैर पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, ‘सभी सुरक्षा सेवाओं को किसी भी विकल्‍प के लिए तैयार रहने को कहा गया है। परिदृश्‍य के बारे में पूर्वानुमान काफी मुश्‍किल है लेकिन हमें मिलने वाले किसी भी काम के लिए हम हमेशा तैयार हैं।’


देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया तंजावुर एयरबेस पर फाइटर एयरक्राफ्ट लड़ाकू विमान सुखोई-30एमकेआई को स्क्वॉड्रन में शामिल किया।


तंजावुर एयरबेस पर SU-30 MKI एयरक्राफ्ट स्‍क्‍वाड्रन तैनात

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत और वायुसेना के एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को तंजावुर एयरबेस में पहले सुखोई-30MKI (Sukhoi-30MKI) को शामिल किया। इस मौके पर DRDO के चेयरमैन G Satheesh Reddy भी मौजूद थे। फाइटर एयरक्राफ्ट को वाटर सैल्‍यूट दिया गया।


रक्षा ताकतों में इजाफा करते हुए सोमवार को तंजावुर एयरबेस पर सुखोई का फाइटर एयरक्राफ्ट SU-30 MKI तैनात किया गया है।  यह दक्षिण भारत में पहला एसयू -30 एमकेआई लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन है जो समुद्र में भी अहम भूमिका निभाएगा। SU-30 MKI में ब्रह्मोस सुपर सोनिक मिसाइलों को भी लगाया गया जो 300 किमी दूरी तक निशाना साध सकता है। नए नाम टाइगर शार्क वाला यह फाइटर एयरक्राफ्ट अपने साथ 2.5 टन के वजन वाला सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को अपने साथ रखने में सक्षम है। चौथी पीढ़ी का यह सुखोई 12वां स्क्वाड्रन है।


K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर है मारक क्षमता

भारत ने दुश्मन को हराने के लिए अपनी सामरिक क्षमता में विस्तार करते हुए रविवार को शक्तिशाली के-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से दागी गई इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है और यह पनडुब्बी से दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है।


सरकारी सूत्रों ने बताया कि मिसाइल का परीक्षण दिन के समय समुद्र में पानी के भीतर बने प्लेटफॉर्म से किया गया। इसका विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया है। इसे अरिहंत श्रेणी की परमाणु क्षमता से संपन्न पनडुब्बियों में तैनात किया जाना है। परमाणु क्षमता से संपन्न पनडुब्बियों पर तैनाती से पहले भारत इस मिसाइल के अभी और परीक्षण करेगा।


भारतीय नौसेना के पास फिलहाल अरिहंत ही एक ऐसा परमाणु क्षमता वाला पोत है, जो परिचालन में है। के-4 उन दो अंडरवाटर मिसाइलों में से एक है, जिन्हें भारत नौसेना के लिए तैयार कर रहा है। दूसरी मिसाइल का नाम बीओ-5 है और उसकी रेंज 700 किलोमीटर है। परमाणु हमला करने में सक्षम इस मिसाइल की जद में पाकिस्तान, चीन एवं दक्षिण एशिया के कई देश आ गए हैं। 


ललित होटल्स की प्रमोटर ज्योत्सना सूरी के यहां आयकर छापे

आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में भारत होटल्स ग्रुप की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ज्योत्सना सूरी, उनके कुछ सहयोगियों और कार्गो मोटर्स के प्रमोटर जयंत नंदा से संबंधित आठ परिसरों की तलाशी ली है। ये परिसर दिल्ली और आस-पास स्थित हैं।


अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये तलाशियां रविवार को शुरू की गई थीं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन समूहों के जिन लेन-देन पर विभाग की नजरें थीं, वे आपस में जुड़े हुए हैं। भारत होटल्स ग्रुप के पास ललित होटल्स का मालिकाना हक है। यह ग्रुप वर्तमान में दर्जनभर से ज्यादा लग्जरी होटलों का परिचालन कर रहा है।


शाहीन बाग: यातायात बहाली के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले करीब एक महीने से शाहीन बाग में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और इस वजह से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग का हिस्सा बंद है। इस मार्ग पर सुचारू तरीके से यातायात बहाली के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।


याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 जनवरी को इस मार्ग पर हो रही यातायात संबंधी बाधाओं को लेकर तत्काल फैसला सुनाने से इन्कार कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि वह सीधे तौर पर प्रदर्शन से निपटने, प्रदर्शन स्थल या यातायात को लेकर कोई निर्देश नहीं देगा क्योंकि इससे निपटना वास्तविक स्थिति और पुलिस के विवेक पर निर्भर करता है। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करके शाहीन बाग में स्थिति के निरीक्षण का आग्रह किया है।


कुछ ऐसे नोटबंदी को चूना लगाया ज्वैलरों ने

वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसियां पहले ही इस बात के संकेत दे चुकी थी कि नवंबर, 2016 में लागू नोटबंदी को चूना लगाने में सबसे आगे देश के ज्वैलर्स रहे थे। तकरीबन चार वर्षो की जांच के बाद जो बात सामने आ रही है वे इन एजेंसियों के संकेत को सही साबित करते हैं। नोटबंदी 09 नवंबर, 2016 को लागू की गई थी और 30 दिसंबर, 2016 के आकड़े बताते हैं कि किसी ज्वैलर ने सामान्य से 93 हजार फीसद ज्यादा रकम बैंकों में जमा करवाई तो किसी ज्वैलर ने अपनी सालाना कमाई से एक हजार फीसद ज्यादा राशि सिर्फ उक्त अवधि जमा करा दी। पांच लाख रुपये की सालाना आय वाले ज्वैलरों ने दो-तीन दिनों में करोड़ों रुपये जमा करा दी।


CAA के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाएंगे साधु-संत समाज

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए साधु-संत भी मैदान में आ गए हैं। वे देशभर में जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस कानून के समर्थन में सोमवार को भी कहीं रैलियां तो कहीं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


प्रयागराज में माघ मेला में विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में सोमवार को संतों ने प्रस्ताव पारित कर पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलान का प्रस्ताव पारित किया। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि सीएए के समर्थन में विहिप, अखिल भारतीय संत समिति और अखिल भारतीय साध्वी शक्ति परिषद की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। धर्मातरण पर रोक के लिए भी रणनीति बनी।


सूरत के टेक्‍सटाइल मार्केट की इमारत में आग

सूरत के सरोली इलाके में रघुवीर टेक्‍सटाइल मार्केट में स्थित एक 10 मंजिली इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर 40 से अधिक दमकलकर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्‍प्‍लेक्‍स में आग लगने से कई दुकानें जलकर नष्‍ट हो गईं। 


अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और हाइड्रोलिक की मदद से ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों की मानें तो सुबह करीब चार बजे उन्‍हें आग लगने की जानकारी मिली। आग कपड़े होने के कारण तेजी से फैली। यह एक बड़ा बाजार क्षेत्र है जहां व्‍यापारी ने अपनी दुकानों में बिना सिले और सिले हुए कपड़े रखते हैं। अभी कुछ ही दिन पहले इस बाजार के एक इमारत की चौथी मंजिल पर भी आग लग गई थी।  


विधायक और सांसदों को अयोग्य घोषित करने की स्‍पीकर की शक्तिओ पर पुनर्विचार किया जाये

सुप्रीम कोर्ट ने संसद को सलाह दी है कि वह सांसदों और विधायकों को अयोग्य घोषित करने के मामले में सदन के स्पीकर की शक्तियों पर दोबारा विचार करे। मणिपुर के वन मंत्री टी श्यामकुमार की अयोग्यता के मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा के स्पीकर को कहा कि वो अयोग्यता पर चार सप्‍ताह में निर्णय करें। अगर स्पीकर चार हफ्ते में फैसला नहीं लेते हैं तो याचिकाकर्ता फिर सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं।


अयोध्या मामला: अब सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल

अयोध्या मामले में पहली सभी पुनर्विचार याचिकाओं के खारिज होने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की गई है। यह क्यूरेटिव याचिका पीस पार्टी द्वारा दाखिल की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीस पार्टी के डॉक्टर अय्यूब ने 9 नवंबर के फैसले पर दोबारा विचार किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले आया हुआ फैसला आस्था के आधार पर लिया गया था। बता दें कि 12 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने पीस पार्टी समेत 19 पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किया था।


ads


बुधवार, 15 जनवरी 2020

बुर्का नहीं लाने पर बरातियों से मारपीट

रगडगंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में लड़के पक्ष की ओर से चढ़ावा में नकाब (बुर्का) नहीं लाने पर विवाद हो गया। बराती-घराती में मारपीट से अफरातफरी मच गई। मारपीट के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। गांव के कुछ लोगों और रिश्तेदारों के समझाने पर मामला शांत हुआ। करीब तीन घंटे बाद निकाह हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से लगभग दस लोगों के घायल होने की सूचना है।


कानपुर में भी जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नरी

लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब कानपुर की बारी है। भविष्य में जिन जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होनी है, उनमें वाराणसी व गाजियाबाद के साथ कानपुर का नाम भी शामिल है। यह प्रणाली जल्द ही लागू हो जाएगी।


जनसंख्या और थानों की संख्या लगभग एक होने की वजह से शहर में लखनऊ की तर्ज पर ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। लखनऊ में कुल 45 पुलिस थाने हैं। इनमें से 40 थाने जो शहर में हैं, उनमें पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है।


प्रदर्शनकारियों को आज हटा सकती है पुलिस

दिल्ली हाईकोर्ट से सड़क खाली कराने का आदेश मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस के अधिकारी शाहीन बाग की गलियों में जाकर महिलाओं को सड़क खाली करने के लिए मनाने में जुटे हैं।



हालांकि जब इस बात की जानकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को मिली तो प्रदर्शनस्थल से एलान किया गया है कि दम है तो पुलिस प्रदर्शन स्थल पर आकर बात करे। महिलाएं कह रही हैं कि वो किसी सूरत में सड़क खाली नहीं करेंगी।  यदि पुलिस जबरदस्ती करेगी, तो महिलाएं आगे बढ़कर मोर्चा संभालेंगी। 


मैं सिंधिया जी का चमचा हू : महेंद्र सिंह

मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मैं महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा हूं और जीवन पर्यंत रहूंगा। इसमें दिक्कत ही क्या है और मुझे इस बात पर गर्व है।सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि कल तक सांसद केपी यादव (गुना के भाजपा सांसद) सिंधिया का चमचा नहीं थे क्या? वह महाराज की गाड़ी के पीछे नहीं दौड़ते थे क्या? उन्होंने कहा कि इसमें कौन सी बात है। महाराज ने मुझे टिकट दिया। मेरा जीवन संवारा, मुझे कैबिनेट मंत्री बनाया। 


मीडिया से बात करते हुए जब भाजपा सांसद द्वारा उनको सिंधिया का गुलाम कहने के बारे में प्रतिक्रिया पर पूछा गया तो सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने मुझे गुलाम नहीं चमचा कहा था। 
उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं इतने बड़े कद के व्यक्ति का चमचा हूं। मैं तो चाहूंगा कि आप मुझे कढ़ाई भी कहो। चमचा कढ़ाई इकट्ठी साथ में कह दो। मंत्री ने कहा कि मैं हूं तो हूं इसमें क्या बात है और जीवन पर्यन्त रहूंगा, अपने जीवन की आखिरी सांस तक रहूंगा। मैं राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन महाराज सिंधिया को नहीं छोडूंगा। 


कांग्रेस के रास्ते पर चल रही मोदी सरकार: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया। मायावती ने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। 

मायावती ने बसपा प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64 वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। इसी तरह जिला स्तर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मायावती ने जन्मदिन के बहाने हमला भी किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। मायावती ने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार हालत में है। 


विधायक एनडी शर्मा निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली के बदरपुर से आप विधायक रहे एनडी शर्मा ने इस विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद से ही वह पार्टी पर और मनीष सिसोदिया पर बड़े आरोप लगा रहे हैं।


एनडी शर्मा का कहना है कि सिसोदिया ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राम सिंह इस क्षेत्र से टिकट चाहते हैं और वो 20-21 करोड़ रुपये दे रहे हैं। सिसोदिया ने मुझसे दस करोड़ मांगे और कहा कि तुम 10 करोड़ दे दो तो तुम्हें टिकट देंगे। मैंने मना कर दिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


आप पर लगाया 21 करोड़ लेकर टिकट देने का आरोप

आम आदमी पार्टी की सूची जारी होते ही टिकट कटने से नाराज विधायकों के विरोध भी खुलकर सामने आने लगा है। टिकट कटने से नाराज बदरपुर विधायक एनडी शर्मा ने आप से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी पर 21 करोड़ रुपये लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इस विवाद में आप के बागी नेता कुमार विश्वास कूद पड़े हैं। 



पार्टी जिसे भू-माफिया कहती थी उसे ही आज टिकट देकर बदरपुर की जनता के साथ धोखा दिया है। मीडिया से बात करते हुए एनडी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिस नेता को टिकट दिया है, 2015 के चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी। एनडी शर्मा ने कहा कि वह बदरपुर की जनता के साथ खड़े हैं।


शनिवार, 11 जनवरी 2020

वेद-श्रचाओं






इतरा यों उत्पन्न तो शूद्रकुल में हुई थी, पर उसे महर्षि शाल्विन की धर्मपत्नी बनने का सहयोग मिल गया।  उसके 1 पुत्र था। एक बार राजा ने बड़ा यज्ञ आयोजन किया। उसमें सभी ब्राह्मणों और ब्रह्मकुमारो को सत्कार हुआ। सभी को दक्षिणा मिली, किंतु इतरा के पुत्रों को शूद्र कहकर उस सम्मान से वंचित कर दिया गया। साल्विन बहुत दु:खी हुए। इतरा को भी चोट लगी। बच्चा भी उदास था। इस असमंजस ने उन्हें एक नया प्रकाश दिया। तीनों ने मिलकर निश्चय किया कि वे जन्म से बढ़कर कर्म की महत्ता सिद्ध करेंगे। शिक्षण का नया दौर आरंभ हुआ। इतना पुत्र ऐतरेय को धर्मशास्त्रों की शिक्षा में परंपरागत कराया गया। देखते-देखते वे अपनी प्रतिभा का परिचय देने लगे। एक बार वेद-श्रचाओं के अर्थ करने की प्रतिस्पर्धा हुई। दूर-दूर देशों के विद्वान और राजा एकत्र हुए। प्रतियोगिता में सभी की पांडुलिपियां जांची गई। सर्वश्रेष्ठ ऐतरेय घोषित किए गए। इतरा शूद्र थी। उसके पुत्र ने पिता के नाम पर नहीं, माता की कुल परंपरा प्रकट करने के लिए अपना नाम 'ऐतरेय' घोषित किया। 'ऐतरेय ब्राह्मण' श्रचाओंके भावार्थ को प्रकट करने वाला उदभुत ग्रंथ है और यह सिद्ध करता है कि व्यक्ति जन्म से नहीं, संस्कारों से ही श्रेष्ठ कहलाता है। 

 

 



 



 













 





सोमवार, 6 जनवरी 2020

कल्याण सिंह ने परिवार संग केक काटकर मनाया जन्‍मदिन

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 88वां जन्मदिन राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। रविवार यानी आज कल्याण सिंह ने अपने पौत्र संदीप सिंह के आवास 2 माल एवेन्यू पर केक कटा।



इस दौरान उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई देने कई दिग्‍गज भी मौजूद रहे। बता दें, संदीप प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। यह आवास पहले बतौर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को ही आवंटित था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्‍याण सिंह के जन्‍मदिन को लेकर काफी तैयारी की है। 


भारत में 6 लाख डॉक्टरों की कमी

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) आते हैं। हालांकि सार्वजनिक स्वास्थ्य में मानव संसाधन की कमी से जूझ रहा है, बावजूद इसके प्रयास बेहतर परिणाम दे रहे हैं।



एनआरएचएम संसाधनों की कमी को बहुत हद तक दूर करने में कामयाब रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 2016- 17 की रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक लाख 82 हजार अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं। साथ ही एनआरएचएम ने डॉक्टर के बहुकौशल पर ध्यान दिया है। 25 हजार से अधिक आयुष डॉक्टर्स को राज्यों में लगाया गया है। त्वरित इलाज के लिए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। करीब साढ़े नौ लाख आशा सहयोगिनी सामुदायिक स्तर पर देखभाल कर रही हैं। इसके अतिरिक्त मुफ्त दवा, मुफ्त जांचें, कायाकल्प, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम जैसी सार्थक पहल की गई है।


 एक स्वस्थ समाज ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसलिए हमें अपनी स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वो भी ऐसे वक्त में जब प्रदूषण जनित रोगों में इजाफा हो रहा है और हमारा जीवन जीने का तरीका ही रोगों को दावत दे रहा है। उस पर डॉक्टर और नर्सों की कमी के चलते बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में भी हम पूरी तरह से सफल नहीं हो रहे हैं।


बुधवार, 25 दिसंबर 2019

फेडरेशन ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे


नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज ने कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल बांटे। सेक्टर-10 में हुए कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने सादगी पूर्ण तरीके से कंबल वितरित किए। इस अवसर पर फेडरेशन के सचिव सुरेश गुप्ता, आरके जिंदल, विपिन मल्होत्रा, आर० के०  सिंह, मनोज भारद्वाज व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग सहित दर्जनों अन्य उद्यमी मौजूद थे। 


शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

बिल्डर पर मेहरबानी, बढ़ी खरीदारों की परेशानी

नोएडा। जीरो पीरियड के मामले पर फैसला लेकर प्रदेश सरकार ने बिल्डरों को बड़ी राहत दी है, लेकिन फैसले ने फ्लैट खरीदारों के जख्मों को खुरेदकर हरा करने का काम किया है। निवेशकों ने इस फैसले को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जीरो पीरियड का लाभ जिले के चार बड़े बिल्डर आम्रपाली, जेपी इंफ्राटेक, यूनीटेक, थ्री सी की दर्जनों परियोजनाएं को नहीं मिलेगा, सभी बिल्डरों की परियोजनाएं अदालती मामलों में फंसी हैं। इसमें लाखों खरीदारों का पैंसा फंसा है। खरीदार सरकार से मांग रहे हैं कि वह बिल्डरों को स्ट्रेस फंड जारी करें, जिससे आम आदमी को उसका आशियाना मिलने की उम्मीद जग सके, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी स्ट्रेस फंड को लेकर आम्रपाली मामले पर 13 दिसंबर तक सरकार से जवाब तलब किया है कि वह अपना रूख स्पष्ट करे।


ईरान में एक शादी के दौरान गैस विस्‍फोट के कारण लगी आग

कुर्दिस्‍तान । ईरान में एक शादी के दौरान गैस विस्‍फोट के कारण लगी आग में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस विस्‍फोट के कारणों की जाचं कर रही है। बारातियों की मदद से पुलिस ने प्रभावित लोगों की मदद की। 


प्रांत के डिप्‍टी गवर्नर जनरल होसेन हुशबल ने बताया कि शादी में मरने वाले सभी 11 लोग आमंत्रित मेहमान थे।अधिकारी के अनुसार, घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।  


राजस्थान के सिरोही में बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को बचाया गया

जयपुर। राजस्थान के सिरोही में बुधवार को बोरवेल में गिरे बच्चे (भीम) को बचा लिया गया है। डिप्टी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सोलंकी का कहना है कि मैं NDRF की टीम और अन्य सभी लोगों को बधाई देता हूं जो इसमें शामिल थे। बच्चे ने बहुत साहस दिखाया और अपने नाम पर खरा उतरा।


एसडीएम शिवगंज भागीरथ चौधरी के मुताबिक, यह बच्चा 15 फीट पर फंस हुआ था। बच्चे को पानी और ऑक्सीजन लगातार दिया गया, जिससे उसकी जान बचगई। जानकारी के अनुसार एक खेत में खेलते वक्त यह बच्चा बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया । बच्चे को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। 


इंदिरापुरम में मिलेगी एंट्री, दिल्ली

गाजियायाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आने वाले लोग अब सीधे इंदिरापुरम-गाजियाबाद में एंट्री कर सकेंगे। दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) ने यूपी गेट से आगे इंदिरापुरम साईं मंदिर रोड के पास भी एक्सप्रेस वे पर एग्जिट (बाहर निकलने का रास्ता) देने का निर्णय किया है। ऐसे में एक्सप्रेस वे पर आने वाले हजारों वाहनचालक सीधे इंदिरापुरम और गाजियाबाद पहुंच सकेंगे। लंबे समय से इंदिरापुरम के लोग इसकी मांग उठा रहे थे।


यूपी सरकार के मंत्री ने कहा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने राज्य में बढ़ रहे अपराध का अजब जवाब देकर उनको सुर्खियों में ला दिया है। प्रदेश महिलाओं पर बढ़े अपराधों पर मंत्री ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहना है कि 100 फीसद क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं दे सकें होंगे।


गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज है तो अपराध भी होंगे। शत-प्रतिशत अपराध नियंत्रण की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाए थे। कानून व्यवस्था व महिलाओं के प्रति अपराध के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि 'जब समाज है, तो यह कह देना कि समाज में 100 प्रतिशत क्राइम नहीं होगा, यह गारंटी तो मुझे नहीं लगता कि भगवान राम ने भी दे पाई हो, लेकिन ये गारंटी जरूर है यदि क्राइम हुआ है तो सजा होगी और वह जेल जाएगा और उसको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।


कुर्सी पर ओटी टेक्नीशियन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत

 नोएडा।  सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में कुर्सी पर ओटी टेक्नीशियन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़े मिले। घटना बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। सूचना पर देर रात करीब साढ़े तीन बजे स्वजन अस्पताल पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अस्पताल से मेमो मिलने पर एक्सप्रेस वे कोतवाली पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। स्वजन ने साजिश की आशंका जाहिर की है, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी है।


विवाह कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया

संबलपुर। करीब सात महीने पहले बलांगीर जिला के टिटिलागढ़ निवासी व युवा व्यवसायी मुकेश जैन का विवाह कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इस ठगी में शामिल अन्य दो लोगों की तलाश कर रही है। ये लोग खुद को कन्या का माता-पिता और रिश्तेदार बताकर मुकेश से ठगी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।


चीन की पांच कंपनियां ग्रेटर नोएडा में आठ सौ करोड़ का निवेश करेंगी

ग्रेटर नोएडा। चीन की पांच कंपनियां ग्रेटर नोएडा में आठ सौ करोड़ का निवेश करेंगी। यह कंपनियां चीन की हॉलीटेक इंडिया प्रा. लिमिटेड की सहयोगी कंपनियां हैं। कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा। कंपनियों ने इकाई लगाने के लिए सौ एकड़ जमीन मांगी है।


पूर्व प‍ति ने की वारदात

मोहाली। पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में स्कूल के बाहर महिला टीचर की सरेआम हत्‍या से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से स्‍कूल जा रही इस महिला टीचर ताबड़तोड़ गाेलियां चला दीं। उस समय वह स्‍कूल के बाहर पहुंच गई थी। हमलावर वारदात के बाद फरार होने में कामयाब हो गया। महिला टीचर का फ्रांस में रह रहे पति से कुछ समय पहले तलाक हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि पूर्व पति ने टीचर को गाेली मारी है।


नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आना-जाना होगा और आसान

नई दिल्ली। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली आना-जाना जल्द जाम मुक्त होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को आश्रम फ्लाईओवर की विस्तार योजना को मंजूरी दे दी। इसके तहत रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाई-वे तक विस्तार दिया जाएगा। यह छह लेन का होगा। तीन लेन जाने और तीन लेन आने के लिए।


डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी सभी चार लोग पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए




तेलंगाना में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी सभी चार लोग पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। तेलंगाना पुलिस ने इन चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए हैं। बता दें, सभी चार आरोपियों को पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए चारों आरोपियों को वहां ले गई थी, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया। दुष्कर्म और हत्या के सभी चार आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर निर्भया की मां ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इस सजा से बेहद खुश हूं। वहीं महिला डॉक्टर और पीड़िता के पिता ने कहा है कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है।




गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

सेक्टर 34 में थैला बैंक शुरू

नोएडा। सेक्टर-34 स्थित बी-5 सोसाइटी में बुधवार को थैला बैंक शुरू किया गया हैं। सिंगल न्यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए थैले बैंक शुरू किया गया आरडब्लूए अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि थैला बैंक से अगर कोई निवासी घर से थैले लाना भूल गया हैं। वे निशुल्क थैला लेकर बाजार जा सकते हैं। 


सेक्टर - 8 स्थित कंपनी से चोरी

नॉएडा : चोर सेक्टर- 8 स्थित कंपनी से आठ चार्जर, एक टी शर्ट, एक बेल्ट, एलइडी, टीवी, कैमरा, डीवीआर सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। कंपनी मालिक सेक्टर - 20 में एफआइआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार सेक्टर-8 में उनकी एक कमर्शियल बिल्ड़िंग है। उसमे तीन फ्लोर है। भूतल व प्रथम तल को उन्होने एक निजी कंपनी को किराये पर दे रखा है।  


बाइकर्स ने दो युवतियों से मोबाइल लूटा

नोएडा। अलग-अलग जगह मोटरसाईकिल सवार बदमाश दो युवतियों से मोबाइल लूट ले गए। लूट की पहली वारदात सेक्टर -6 में हुई। न्यू अशोक नगर दिल्ली में रहने वाली वंशिका मंगवलार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर -6 के सी ब्लॉक में मौजूद थी। इस दौरान पीछे से आये मोटरसाइकिल सवार बदमाश उसने मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शिकायत पर कोतवाली सेक्टर -20 पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है। लूट की दूसरी वारदात कोतवाली फेज तीन क्षेत्र में हुई। 


घुसपैठियों पर कठोर कार्रवाही करे

नई दिल्ली। केंद्र घुसपैठियों पर नकेल कस रहा हैं। इसके लिए राज्यो को पुलिस वह खुफिया एजेंसियो को सक्रीय करने के लिए कहा गया हैं। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। प्रश्काल के दौरान राय ने सदन को बताया कि घुसपैठिये देश में यात्री,पर्यटन व कारोबारी आदि के तौर पर आते हैं और वीजा अवधि ख़त्म होने के बावजूद नहीं जाते।  


कार बेचने के बहाने से 36 हजार ठगे

दादरी। रिठौरी गांव के रहने वाले दिल्ली परिवहन विभाग में तैनात कर्मचारी नरेश से 36 हजार रूपए लूटने का मामला प्रकाश में आया हैं आरोप हैं कि कर्मचारी ने इंटरनेट पर एक कार खरीदने का सौदा किया था। जिसकी एवज में कर्मचारी से रूपए खाते में जमा करवा लिए और कार नहीं दी। 


फोटो खींचकर 58 वाहनों के चालान

नोएडा। यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले चालकों के फोटो खींचकर चालान करने की प्रक्रिया जारी हैं। बुधवार को 58 वाहन चालकों की फोटो खींचकर चालान किये गए। ये चालान चालकों के घर पर भेजे जायेंगे। 


कश्मीर में हिमस्खलन से चार सैन्य जवान शहीद

श्रीनगर। कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे करनाह (कुपवाड़ा) व गुरेज (बांडीपोर) के अग्रिम इलाको में हिंस्खलन की चपेट में आने से चार जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक जवान अब भी लापता हैं। 


हैदराबाद के दरिंदो को जल्द सजा मिलने की बढ़ी उम्मीद

हैदराबाद। देश की होनहार बेटी को दरिंदगी के बाद मार डालने वाले हैदराबाद के हैवानो को जल्द सजा मिलने की उम्मीद बढ़ गई हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने सुनवाई के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। 


विवादित धर्मगुरु नित्यानंद ने द्वीप पर बनाया हिन्दू राष्ट्र

बेंगलुरु। दुष्कर्म और बच्चो को गैरकानूनी रूप से बंधक बनाकर रखने के आरोपित भगोड़े स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के एक देश इक्वाडोर में द्वीप खरीदकर हिन्दू राष्ट्र 'कैलाशा' का निर्माण किया हैं, जिसका अपना ध्वज और राजनीती व्यवस्था हैं। 


बागपत में ईंट-भट्ठे से मुक्त कराये 14 मजदुर

 बागपत। ईंट-भट्ठे पर 32 मजदूरों को बंधक बनाने व दो मजदुर को गायब करने की शिकायत पर उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह भड़क गई। उनके निर्देश पर अधिकारी ने भट्ठे से 14 मजदूरों को मुक्त करा कर उनके घर भिजवाया। दो मजदूरों को पुलिस ले गई थी। 


मेरठ में होटल व्यापारी की पत्नी से मांगी दस लाख रंगदारी

मेरठ। शहर के एक होटल व्यापारी की पत्नी से फ़ोन पर दस लाख की रंगदारी मांगी गई। रूपए न देने पर पति को उठाने की धमकी से परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने बुधवार सुबह तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जवाहर क्वाटर्स निवासी व्यापारी का सदर बाजार क्षेत्र में होटल हैं। व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया हैं कि मंगलवार को दोपहर बाद पत्नी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फ़ोन आया था। कॉलर ने पत्नी से दस लाख की रंगदारी मांगी। रूपए न देने पर पति को उठाने की धमकी दी। 


यमुना एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर पंद्रह दिसंबर से ब्रेक लग जाएगा

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर पंद्रह दिसंबर से ब्रेक लग जाएगा। दरअसल, सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण होने वाले हादसों की आशंका को समाप्त करने के लिए यमुना प्राधिकरण वाहनों की अधिकतम रफ्तार सीमा को सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर अस्सी किमी प्रति घंटा करने जा रहा है।


दो माह के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद कोहरे की स्थिति को देखते हुए गतिसीमा पर फैसला लिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए रफ्तार सीमा सौ किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों के लिए साठ किमी प्रति घंटा तय है।


वजूद बचाने को तेजस्वी को चाहिए पिता का सहारा


पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 11वीं बार भी लालू प्रसाद यादव के ही लगातार चुने जाने की खबर कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। बल्कि, सवाल है कि जेल में रहकर भी पार्टी की कमान संभालने की आखिर क्या मजबूरी है? खासकर तब, जब लालू परिवार से ही इस पद के लिए दो तगड़े दावेदार हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी यादव ने अपनी पहचान बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में राबड़ी देवी भी परिवार से ही बड़ी दावेदार हैं। फिर भी लालू का सहारा क्यों? क्‍या तेजस्‍वी यादव को वजूद बचाने के लिए पिता का सहारा चाहिए? 


सवाल आरजेडी के अंदर से भी उठ रहे हैं और बाहर से भी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने तो यह भी कह दिया कि लालू को आजीवन ही अध्यक्ष क्यों नहीं बना दिया जाता है? बार-बार की नौटंकी क्यों?


चारा घोटाले में सजा के दौरान रांची के अस्पताल (RIMS) में इलाजरत लालू की ताजपोशी के मकसद के मायने तेजस्वी के उस बयान से साफ हो जाते हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं और उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होगा। तेजस्वी के बयान में सूबे की भावी सियासत का संकेत है। साथ ही सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने और राजनीतिक वजूद बचाने की जद्दोजहद भी दिख रही है।


समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के जहाज में सवार 18 भारतीयों का किया अपहरण


नई दिल्ली।  नाइजीरियाई तट के पास हांगकांग के झंडे वाले जहाज का समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया है। जहाज में 18 भारतीय भी सवार हैं। यह जानकारी जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था एआरएक्स मैरीटाइम ने दी है। संस्था व्यापारिक जहाजों को आपदा के समय मदद पहुंचाने का कार्य करती है। भारतीयों के अगवा होने की खबर मिलते ही भारतीय दूतावास के अफसरों ने नाइजीरया से संपर्क साधा है ताकि घटना के बारे में और ब्योरा हासिल किया जा सके। साथ ही अगवा भारतीयों को रिहा कराया जा सके। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीयों को ले जा रहे जहाज के अपहरण की सूचना मिलते ही नाइजीरिया स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अफ्रीकी देशों से मदद के लिए संपर्क किया है। एआरएक्स मैरीटाइम के अनुसार समुद्री डाकुओं ने सोमवार शाम को जहाज पर कब्जा किया और इसके बाद वे जहाज को अज्ञात स्थान पर ले गए। जहाज में 19 लोग सवार हैं जिनमें से 18 भारतीय हैं। हांगकांग के झंडे वाले जहाज का नाम वीएलसीसी नेव कांस्टेलेशन है।


दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया

उन्नाव। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के दुष्कर्म तथा पीड़िता की हत्या के प्रयास के आरोप में जेल जाने के बाद उन्नाव एक बाद फिर चर्चा में है। यहां के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव में दुष्कर्म पीड़िता को गुरुवार को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। वहीं पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ते जाने से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।


उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदू भाटन खेड़ा गांव घर से निकल कर ट्रेन पकड़ने जा रही दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसकी सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ते जाने से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।


बुधवार, 4 दिसंबर 2019

ऑस्ट्रेलिया पाक की वित्तीय सहायता रोकेगा


आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर रहे पाकिस्तान को वैश्विक संबंधों को लेकर भी लगातार झटके मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध खत्म करने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी जानेवाली सहायता राशि का प्रयोग गरीब महिलाओं और लड़कियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया जाता था। ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग और वाणिज्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है।


ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की मदद रोकी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार मंत्रालय ने इस आशय की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान को दी जानेवाली सहायता राशि अब बंद की जा रही है। सहायता राशि का प्रयोग प्रशांत महासागर की नई प्रतिबद्धताओं के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान पर 'सहायता कार्यक्रम प्रदर्शन रिपोर्ट 2018-19' शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें सहायता राशि रोकने की प्रक्रिया का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्विपक्षीय सहायता कार्यक्रम 2019-20 में 1.9 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक कम किया जाएगा। इसके बाद 2020-21 के दौरान इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि सहायता राशि रोकने से इतर पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय सहयोग और छात्रवृत्तियों के कार्यक्रम पर इसका असर नहीं पड़ेगा।


पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और देश के अंदर जारी संघर्ष को लेकर रिपोर्ट में चिंता व्यक्त की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 'पाकिस्तान में सुरक्षा हालात विस्फोटक हालत में पहुंच चुके हैं। 2019 के फरवरी में पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर में हुए सैन्य तनाव के बाद से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब और सिंध इलाके में आतंकी वारदात में कमी आई है, लेकिन खैबर पख्तनूख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। इन दोनों क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई सहायता राशि का प्रयोग विभिन्न कल्याणकारी कार्यों में खर्च होता है।


एसडीएम जवाहर, सुनील और लवकुमार की वेतन वृद्धि रुकेगी

लखनऊ। योगी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई - तीनों एसडीएम सीतापुर में तहसीलदार रहे थे - रिटायर सहायक चकबंदी अधिकारी की पेंशन में होगी कटौती राज्य मुख्यालयकैबिनेट ने तीन एसडीएम सहित चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी गई है, उनमें एसडीएम प्रयागराज जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसडीएम जालौन सुनील कुमार शुक्ला, एसडीएम अयोध्या लव कुमार सिंह और रिटायर सहायक चकबंदी अधिकारी दलसिंगार तिवारी शामिल हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सहायक चकबंदी अधिकारी (अब रिटायर) द्वारा की गई अनियमितता के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की गई थी। जिसमें दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ पेंशन से 10 फीसदी धनराशि की स्थाई कटौती के लिए यूपी लोकसेवा आयोग से सिफारिश की गई थी लेकिन लोकसेवा आयोग ने कटौती की समय सीमा पांच साल तय करने को कहा। जिसे राज्य सरकार ने अस्वीकार करते हुए कैबिनेट में 10 फीसदी स्थाई पेंशन कटौती का दंड देने का फैसला बहाल रखा। इसी तरह सीतापुर में तहसीलदार रहे वर्तमान एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार शुक्ला और लव कुमार सिंह को हरगांव में अवध सुगर मिल द्वारा अवैध कब्जा की गई 1.3 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई करनी थी, लेकिन इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश किए गए। जांच में दोषी पाए जाने पर इन तीनों के खिलाफ तीन वेतन वृद्धि रोकी गई। लेकिन यूपी लोक सेवा आयोग ने इसे मंजूरी नहीं दी तो कैबिनेट ने सरकार के फैसले को बहाल रखा।


अप्राकृतिक यौनाचार से परेशान , की हत्या

नोएडा। नोएडा थाना सैक्टर 39  पुलिस द्वारा दिनाँक 02-12-2019 को अभियुक्त चन्दन सिह बिष्ट उपरोक्त को सलारपुर यूटर्न नोएडा से गिरफ्तार किया गया। जिससे विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताया गया कि मै मूल रूप से उत्तराखण्ड का रहने वाला हूँ मेरे माता पिता नही है। मै दो- ढाई वर्ष से ग्राम सलारपुर मे रह रहा था और अपने साथी  मृतक लम्बू बिहारी, छोटू बिहारी व लम्बू बुलन्दशहर के साथ मजूदरी करता था, और फुटपाथ पर ही रात्रि मे सो जाता था। लम्बू बिहारी मेरे साथ कई बार अप्राकृतिक यौनाचार कर चुका था। जिससे क्षुब्ध होकर मैने अपने साथी लम्बू बुलन्दशहर व छोटू बिहारी के साथ मिलकर दिनाँक 03.11.2019 की रात्रि मे लम्बू बिहारी के मुहँ पर ईट से वार कर हत्या कर फरार हो गये थे। अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल ईट बरामद की गयी। 


नाबालिक से छेड़छाड़ आरोपित नदीम के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले एक नाबालिक को पहले मनचले ने रास्ता रोका। इसके बाद उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया हैं। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा हैं कि गांव का रहने वाला युवक नदीम उसकी बेटी को परेशान कर रहा हैं। बीते दिनों उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी आरोपित ने रास्ते में नाबालिक का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित पिता का आरोप है की आरोपिट नदीम को समझने का प्रयास किया लेकिन आरोपित ने उनके साथ भी अभद्र व्यव्हार किया। 


आईपीएस अंकुर अग्रवाल नोएडा के एसपी सिटी बने

नोएडा : आइपीएस अंकुर अग्रवाल नोएडा के नए नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) नियुक्त हुए हैं। मंगलवार को शासन की तरफ से हुए तबादले के बाद देर शाम उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया। मूलरूप से अंबाला हरियाणा के रहने वाले अंकुर 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह मथुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। मालूम हो कि नोएडा के एसपी सिटी रहे आइपीएस विनीत जायसवाल का सोमवार को प्रमोशन के बाद तबादला एसपी शामली के पद हुआ था। जिसके बाद नोएडा के एसपी सिटी का पद खाली हो गया था।


1039 कारोबारियों के कनेक्शन काटे

नोएडा। बिजली निगम के  तहत 10 हजार से अधिक  बकायादारों पर हो रही कार्रवाई के तहत मंगलवार को 631 कनेक्शन काटे गए। वही ग्रेटर नोएडा के  ग्रामीण क्षेत्रों में 408 के कनेक्शन काटे गए। 12 दिसंबर तक निगम की ओर से लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि महाअभियान के तहत 10 अजर से ऊपर के बकाएदारो से बकाया वसूलने के कार्रवाई की जा रही हैं। 


सेक्टर में ऊचे स्पीड ब्रेकर लगाने की शिकायत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के कई आवासीय सेक्टरों की आरडब्लूए ने मुख्य गेटो के पास बड़े-बड़े ब्रेकर बना दिये हैं इससे वाहन चालकों को दिक्कतो का सामाना करना पड़ रहा हैं। सेक्टर के निवासियों का कहना है कि ब्रेकर निर्धारित मापदंड चलाने में दिक्कत होती हैं। 


अमित मलिक को बनाया युवक कांग्रेस का प्रभारी

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अमित को युवक कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रभारी मनोनीत किया हैं। मलिक पहले भी इस पद पर रह चके हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि पार्टी गतिविधियो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति की गई हैं। 


आयकर विभाग ने भेजा कांग्रेस पार्टी को नोटिस

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कांग्रेस को एक कंपनी से 170  रूपए की निधि कथित तौर पर लेने पर स्पष्टीकरण माँगा हैं। विभाग ने 3,300  के हवाला रैकेट मामले में यह नोटिस भेजा हैं। कॉरपोरेट घरानो में यह नोटिस भेजा हैं। कॉरपोरेट घराने से जुड़े छापो के बाद इस लेनदेन के मामले का खुलासा हुआ था। 


चमकीली पट्टी नहीं लगी होने पर 37 वाहनों का चालान

नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को जिले में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किये। इनमे बिना हेलमेट दोपहिया वहान पर बैठी सात सावरियो के भी चालान किए गए। वही चमकीली पट्टी नहीं लगे होने के कारण 37 व्यवसायिक वाहन चालको के चालान भी किये गए हैं। एआरटीए प्रवर्तन अजय मिश्रा ने बताया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 56 चालकों के चालान किए गए। दो पहिये वाहन चालकों के लिए ही नहीं सवारियों को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य हैं।  


प्रमुख सचिव वन मुख्य वन संरक्षक को हटाया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बसपा शासनकाल में सोनभद्र में मनमाने तरीके से जेपी ग्रुप को जमीन देने के मामले में दो अफसरों पर गाज गिरी हैं। प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष पवन कुमार हटा दिया गया हैं। दोनों अधिकारियो को प्रक्शा सूची में डाल दिया हैं। 


वन निगम के एमडी राजीव कुमार गर्ग को नया पीसीसीएफ बनाया गया हैं।  प्रमुख सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव उद्धान सुधीर गर्ग को दिया गया हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने इस मामले की पूरी जांच की थी। इसमें जेपी ग्रुप को मनमाने तरीके से जमीन देने के मामले में सीधे तौर पर वन विभाग के अधिकारियो को दोषी पाया गया था। अपर मुख्य सचिव राजस्व ने मुख्यमंत्री को शुक्रवार को जांच रिपोर्ट सओपी थी। 


घर की पार्टी, लालू फिर बने राजद के अध्यक्ष


पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष चुने गए। वे 11वी बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने मंगलवर की शाम यह  घोषणा की। वैसे उनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा 10 दिसंबर को होने वाली पार्टी राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में की जाएगी और उन्हें प्रमाणपत्र सौपा जायेगा। गगन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव की और से उनके पुत्र व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव ने चार सेटो में नामांकन दाखिल किया। 


नोएडा : सेक्टर 49 क्षेत्र में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक, एक महिला की मौत


नोएडा। नोएडा  के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे लगी भयंकर आग की वजह से दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. इस आग में एक महिला की मौत भी हो गई। 


गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि बरौला गांव के पास विशाल मेगा मॉल के पीछे बनी झुग्गियों में बीती रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई. इस आग में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।


उन्होंने बताया कि घटना के समय झुग्गी में सो रही महिला 30 वर्षीय कंचन की जलकर मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


रूस: पत्रकारों को विदेशी एजेंट घोषित करने के विवादित कानून पर हस्ताक्षर

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक विवादित कानून पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत स्वतंत्र पत्रकारों और ब्लोगरो को विदेशी एजेंट घोषित किया गया जा सकता हैं। इस कानून मिडिया संगठनो और गैर सरकारी संगठनो को विदेशी एजेंट घोषित करने की शक्ति प्रदान की गई हैं। यह तत्काल प्रभाव से लागु होगा। विदेशी एजेंट उन्हें कहा जाता हैं जो राजनीती में शामिल होते हैं और विदेशो से धन प्राप्त करते हैं। यह साबित होने पर इन्हे एक विस्तृत दस्तावेज सौपना होगा या जुर्माना भरना होगा। एमनेस्टी और रिपोटर्स विदआउट बॉडर्स समेत नौ एनजीओ ने इस पर चिंता व्यक्त की हैं। 


डिफेन्स कॉरिडोर में निवेश पर छूट

लखनऊ। यूपी देश का पहला राज्य बन गया हैं जिसने डिफेंस कॉरिडोर में निवेश करने वाले निदेशको को सबसे ज्यादा छूट और सुविधाएं देने का फैसला किया हैं। कैबिनेट बैठक में निवेशक कंपनियों द्वारा जमीन खरीदने पर उन्हें 25 फीसदी जमींन अनुदान देने का फैसला हुआ। साथ ही, बिजली पानी और सड़क सारी बुनियादी सुविधाय यूपी सरकार उपलब्ध कराएगी। 


चार अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ। यूपी कैबिनेट ने चार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी गई हैं, उनमे एसडीएम प्रयागराज जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसडीएम जालौन सुनील कुमार शुक्ला, एसडीएम अयोध्या लव कुमार सिंह और रिटायर सहायक चकबंदी अधिकारी दलसिंगार तिवारी शामिल हैं। सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि प्रति जीरो टॉलरेंस निति के तहत की गई हैं। 


लैपटॉप व मोबाइल चोरी

नोएडा। अनिमिष ने बताया कि वह बिशनपुरा सेक्टर-58 के हॉस्टल में रहते हैं। 29 नवंबर  की सुबह चोरो ने उनके कमरे से मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। 


लिपिक पर केस

नोएडा। उपभोक्ता से पैसे लेकर विभागीय खाते में न जमा करने पर बिजली निगम के लिपिक अशोक बाबू के खिलाफ सेक्टर-20 में केस दर्ज किया गया हैं। 


सेवानिवृत्ति अधिकारी के खाते से निकाले 7.17 लाख

नोएडा। साइबर ठगो ने वायुसेना के अधिकारी नीलांचल महापात्रा के पेंशन खाते व दूसरे खाते से 7.17 लाख रूपए निकाल लिए। पीड़ति ने सेक्टर 24 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं।  


डिवाइडर से टकरा कर इंजिनियर की मौत

नोएडा। सेक्टर-63 स्थित आईटी कंपनी में काम करने वाला 26 वर्षीय इंजिनियर दीपक अरोड़ा सोमवार रात को स्कूटी से रजनीगंधा की तरफ से गुजर रहा था। जब वह रजनीगंधा चौराहे पर पंहुचा तो स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। 


स्वच्छ परिसर के लिए पुरस्कार मिला

नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि परिसर को स्वच्छ कैंपस रैकिंग 2019 ऑफ़ हायर ऐजुकेशनल इंस्टीटूशनशंस में पुरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया हैं। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश डिजाइन इंडस्ट्रीज के निदेशक पो. डॉ. वीरेंद्र पाठक ने ग्रहण किया। 


लापरवाही पर अफसरों को प्रतिकूल प्रवृष्टि

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने काम में लापरवाही दो अफसरों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी हैं। औधोगिक भूखंडो की 2009  योजना में बड़े भूखंडो के साथ छोटे भूखंडो के लिए भी कुछ आवेदकों ने फार्म भरे थे। इन आवेदकों को भी भूखंड देने थे। लेकिन नियोजन विभाग ने इस पर काम नहीं किया। इस पर नियोजन की महाप्रबंधक को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी गई हैं। 


पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारी, तमंचा बरामद

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 44 के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात 11:30 बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में राहुल और महेश नाम के दो बदमाशों को गोली लगी हैं। उनके कब्जे से तमंचा और लैपटॉप बरामद किया हैं। पुलिस जांच में पता चला हैं कि बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर लैपटॉप उड़ाते थे। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को भर्ती कराया हैं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी किया था। सुचना पर पहुंची पुलिस को देख कर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गोली बदमाशों के पैर में चलाई  हैं। 


रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का लैपटॉप चोरी

नोएडा। सेवानिवृति आईएएस अधिकारी की कार से चोर लैपटॉप चुरा ले गए। उन्होंने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से शिकायत की हैं। कोतवाली प्रभारी क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्ति आईएएस अधिकारी एसपी खोसला पिछले दिनों दिल्ली से नोएडा की तरफ डीएनडी के रास्ते आ रहे थे। रास्ते में उनकी कार से ध्यान भटकाकर लैपटॉप चोरी हुआ हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। 


मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल व पर्स लूटा

नोएडा। सेक्टर-60 में मोटर साईकिल सवार बदमाश एक युवक से मोबाइल व पर्स झपट कर फरार हो गए। खोड़ा गाजिताबाद निवासी शिवम गुप्ता सोमवार रात करीब सवा 11 बजे सेक्टर-60 में मौजूद थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनसे मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। 


उधर, सेक्टर 11 स्थित एक कंपनी से चोर मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कंपनी कर्मचारी ने देखा कि अंदर रखे लॉकर से चोर दो मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। 


मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

घेराबंदी कर 100 से ज्यादा वाहन चोरी करने वालो को पकड़ा

सेक्टर-24 पुलिस ने रविवार रात को सेक्टर 12-22 चौक से सौ से अधिक वाहन चुराने वाले दो चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 13 दुपहिए वहान सहित लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। थाना पुलिस रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गश्त कर  रही थी। इसी बीच सेक्टर 12,22 चौराहे पर बाइक पर दो युवक आये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक पर फरार होने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान औरैया के पुरवा जैन हाल सेक्टर-22 गांव चौड़ा निवासी पंकज कुमार और हर्ष के रूप में हुई। 


ओरंगजेब लिखे साइन बर्ड पर कालिख पोती

दिल्ली सिरसा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार से सड़को व गलियों से ओरंगजेब का नाम हटाने की मांग की हैं। सिरसा ने सोमवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। 


गुरु टेक बहादुर जी की शहीदी पर्व के मौके पर रविवार को डीएसजीएमसी अध्यक्ष ने साथियो संग ओरंगजेब लें के साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी थी। 


यादव सिंह को मिली जमानत

नोएडा। टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी यादव सिंह को आखिरकार साढ़े तीन साल बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिल ही गई ।  2001 से लेकर 2007 तक नोएडा से अंडरग्रॉउंड केवल डालने के ठेके में नियमो की अनदेखी कर सकेंगे रुपयों का घोटाला किया गया था जिसके बाद में जांच हुई व शायद सिंह समेत 11 लोग पर मुक़दमा दर्ज करवाया। बाद में सीबीआई व इंकॉन्टेक्स रेड हुई व आय से अधिक संपत्ति सहित करोडो के हीरे जवाहरात बरामद किये।आये से अधिक संपत्ति के मामलर में यादव सिंह व उनके परिजनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया। कई साल जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत स्वीकार कर ली व सीबीआई कोर्ट ने पांच पांच लाख रूपए के दंड व जमानती देने पर जेल से रिहाई दी। 


सेक्टर-27 महिला की चेन छीनी

नोएडा। बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से चेन व युवती से पर्स छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 


पुलिस को दो शिकायत में सेक्टर 27 निवासी निखिल पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर को उनकी माँ इंदिरा मार्किट खरीदारी करने गई थी। खरीदारी करने के बाद वह वापस आ रही थी। जब वह ऍफ़ ब्लॉक में पहुंची तो बाइक सवार बदमाश आया और उनके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। महिला ने आरोपी को पकड़े के लिए शोर भी मचाया लेकिन जब तक वह फरार हो गया। 


advertisement


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...