बुधवार, 4 दिसंबर 2019

नोएडा : सेक्टर 49 क्षेत्र में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक, एक महिला की मौत


नोएडा। नोएडा  के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे लगी भयंकर आग की वजह से दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. इस आग में एक महिला की मौत भी हो गई। 


गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि बरौला गांव के पास विशाल मेगा मॉल के पीछे बनी झुग्गियों में बीती रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई. इस आग में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।


उन्होंने बताया कि घटना के समय झुग्गी में सो रही महिला 30 वर्षीय कंचन की जलकर मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...