बुधवार, 4 दिसंबर 2019

आईपीएस अंकुर अग्रवाल नोएडा के एसपी सिटी बने

नोएडा : आइपीएस अंकुर अग्रवाल नोएडा के नए नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी) नियुक्त हुए हैं। मंगलवार को शासन की तरफ से हुए तबादले के बाद देर शाम उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया। मूलरूप से अंबाला हरियाणा के रहने वाले अंकुर 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह मथुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। मालूम हो कि नोएडा के एसपी सिटी रहे आइपीएस विनीत जायसवाल का सोमवार को प्रमोशन के बाद तबादला एसपी शामली के पद हुआ था। जिसके बाद नोएडा के एसपी सिटी का पद खाली हो गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES