बुधवार, 4 दिसंबर 2019

मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने मोबाइल व पर्स लूटा

नोएडा। सेक्टर-60 में मोटर साईकिल सवार बदमाश एक युवक से मोबाइल व पर्स झपट कर फरार हो गए। खोड़ा गाजिताबाद निवासी शिवम गुप्ता सोमवार रात करीब सवा 11 बजे सेक्टर-60 में मौजूद थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनसे मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। 


उधर, सेक्टर 11 स्थित एक कंपनी से चोर मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कंपनी कर्मचारी ने देखा कि अंदर रखे लॉकर से चोर दो मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES