बुधवार, 4 दिसंबर 2019

पुलिस ने दो बदमाशों को गोली मारी, तमंचा बरामद

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 44 के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात 11:30 बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में राहुल और महेश नाम के दो बदमाशों को गोली लगी हैं। उनके कब्जे से तमंचा और लैपटॉप बरामद किया हैं। पुलिस जांच में पता चला हैं कि बदमाश गाड़ियों का शीशा तोड़कर लैपटॉप उड़ाते थे। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को भर्ती कराया हैं। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात दो बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी किया था। सुचना पर पहुंची पुलिस को देख कर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो गोली बदमाशों के पैर में चलाई  हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES