तेलंगाना में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी सभी चार लोग पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। तेलंगाना पुलिस ने इन चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए हैं। बता दें, सभी चार आरोपियों को पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए चारों आरोपियों को वहां ले गई थी, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया। दुष्कर्म और हत्या के सभी चार आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर निर्भया की मां ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इस सजा से बेहद खुश हूं। वहीं महिला डॉक्टर और पीड़िता के पिता ने कहा है कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें