बुधवार, 21 अप्रैल 2021
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021
प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक संक्रमित
नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में सोमवार को प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक मूल रूप से अमृतसर, पंजाब के निवासी हैं। उन्होंने मशहूर जेम्स बॉन्ड सीरीज का हिंदी अनुवाद किया हुआ। हिंदी भाषा के लगभग 300 थ्रिलर उपन्यास लिखे हैं। सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे सुनील को कोरोना होने के बाद उन्होंने कई सरकारी व निजी अस्पतालों से संपर्क किया लेकिन कहीं से भी मदद नहीं मिली। उसके बाद उनकी पत्नी और बेटी ने इंटरनेट मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार से संपर्क किया।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. टीएन दुधा की कोरोना से मौत
नोएडा। कोरोना का संकलन बच्चों का युवाओं के साथ शहर के बुद्धिजीवी और बौद्धिक संपदा पर भी भारी पड़ रहा है। सोमवार को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. टीएन दुधा ने कोरोना से दम तोड़ दिया। उनका गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही वह और उनकी पत्नी कोरोना की चपेट में आए थे।
ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
नोएडा। ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर लोगों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गाजियाबाद निवासी विशाल और अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे में मोबाइल, चाकू, घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए 2200 बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस चेकिंग पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्लोबल मीडिया हाउस के पास से एक कार में दो संदिग्ध है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जांच के सामने आया है कि आरोपित ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के बहाने पीड़ित को अपने पते पर बुलाते थे। इस दौरान पीड़ित को झांसे में लेकर पैसा लेने के बाद फरार हो जाते थे। गिरोह का एक सदस्य पहले से ही कार स्टार्ट करके रखता है। जिससे भागने में आसानी हो।
रेलवे में नौकरी के नाम पर 15 लाख ठगने वाला गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख ठगने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राममेहर निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से दो खाकी रंग के लिफाफे जिसमें रेलवे में नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र हैं और ब्लैक चेक बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पैसा वापस लौटाने के नाम पर आरोपित टालमटोल करते रहे। राममेहर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅--🚩विक्रम संवत-२०७८
⛅ 🚩तिथि - अष्टमी रात्रि 12:43 तक तत्पश्चात नवमी
⛅ दिनांक 20 अप्रैल 2021
⛅ दिन - मंगलवार
⛅ विक्रम संवत - 2078
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - ग्रीष्म
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह तक 06:53 तत्पश्चात पुष्य
⛅ योग - धृति शाम 07:44 तक तत्पश्चात शूल
⛅ राहुकाल - शाम 03:49 से शाम 05:24 तक
⛅ सूर्योदय - 06:17
⛅ सूर्यास्त - 18:58
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - दुर्गाष्टमी, अशोकाष्टमी, भवानी प्राकट्य
💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 अष्टमी तिथि और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌷 ससुराल में तकलीफ हो तो 🌷
👩🏻 जिनको शादी के बाद कठिनाई आती है... ससुराल में ....उनको चैत्र मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को – ॐ ह्रीं गौरिये नम: | ॐ ह्रीं गौरिये नम: | का जप करे | और प्रार्थना करे "की शिवजी की अति प्रिय हो माँ... हमारे परिवार में ये समस्या न रहें |
🚩 "आपके परिचितों में किसी को भी बेटी, बहन शादी के बाद दिक्कते आती हो तो आप इनको बता दें | ऐसा करें बेटी न कर पाये तो बाप तो करे, भाई करें, बहन करें की मेरी बेटी, बहन को ऐसी तकलीफ न हो ऐसा संकल्प करें, नाम और गोत्र का उच्चारण करके |
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🚩 नवरात्रि की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।
🚩 नवरात्रि की नवमी तिथि यानी अंतिम दिन माता दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं ।इससे वैभव व यश मिलता है ।
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🚩 मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से 🌷
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।
🚩 सुख-समृद्धि के लिए करें मां सिद्धिदात्री की पूजा
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
सोमवार, 19 अप्रैल 2021
शनिवार, 17 अप्रैल 2021
पानी के बढे चार्ज वापस ले प्राधिकरण: फेडरेशन
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा पानी के चार्ज बढ़ाने का पूरे नोएडा क्षेत्र में जमकर विरोध हो रहा है। सभी संगठन, संस्थाओं -व्यापारियों ने प्राधिकरण द्वारा बढ़ाई गई दरें वापस लेने की मांग की है। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज ने प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर दरें वापस लेने की मांग की है। फेडरेशन के अनुसार पिछले वर्ष 2020 काफी खराब रहा है, उद्योग व्यापार के साथ-साथ लाखों लोगों की नौकरियां भी चली गई, ऐसे में प्राधिकरण द्वारा पानी की दरें बढ़ाना न्याय पूर्वक नहीं है व इसे वापस लिया जाना चाहिए।
करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत
नोएडा। सेक्टर-93 स्थित एल्डिको यूटोपिया सोसाइटी में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फेस-2 कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच कर रही है। मृतक के भाई ने सोसायटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत दी है।
सर्विस सेंटर से कार चोरी
नोएडा। सेक्टर-5 स्थित सर्विस सेंटर से कार चोरी हो गई। पीड़ित ने सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। मुकेश कुमार गोल्फ सिटी सेक्टर-75 में रहते हैं। 31 मार्च को उन्होंने अपनी हुंडई कार सर्विसिंग के लिए सेक्टर-5 स्थित निंबस सर्विस सेंटर पर दी थी। जब वह गाड़ी लेने सेंटर पर गए तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी देने से मना कर दिया। उन्हें गाड़ी चोरी होने की जानकारी दी। पीड़ित का कहना है कि उनके पास गाड़ी जमा करने के दौरान सर्विस सेंटर द्वारा दी गई स्लिप भी है।
सेक्टर-9 की दुकान से लाखों का सामान चोरी
नोएडा। सेक्टर-9 स्थित एक दुकान से चोरों ने लाखों रुपए के सामान चुरा लिए। सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-9 में राधिका एंटरप्राइजेज नाम से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और मेडिकल उपकरण आपूर्ति की दुकान है। बृहस्पतिवार रात को चोर दुकान में रखे गैस सिलेंडर के पीतल के पार्ट्स समेत अन्य सामान चुरा ले गए। मालिक शम्मी कपूर शुक्रवार को जब दुकान पहुंचे तो उन्होंने चोरी की जानकारी हुई।
अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
जेवर। कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के बेगमाबाद अंडरपास से 25 पेटी अवैध शराब के साथ बुलंदशहर के छतारी रिशालू निवासी सचिन, मुनेश और मनोज को गिरफ्तार किया है। तीनों पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए हरियाणा से अवैध शराब लेकर गाड़ी से बुलंदशहर जा रहे थे।
अपने घरों को लौटने लगे मजदूर
नोएडा। रविवार को कर्फ्यू लगने की घोषणा के बाद मजदूरों का लौटना शुरू हो गया। शुक्रवार को सेक्टर-71 स्थित बस स्टैंड पर घर जाने वाले मजदूरों की काफी भीड़ रही। नोएडा में कई सालों से मजदूरी कर रहे बांदा निवासी बलवीर ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर लॉक डाउन लग सकता है। इसलिए पहले ही घर जाने का मन बना लिया है। पिछली बार लॉकडाउन में फस गया था। एटा निवासी मजदूर सोमबीर ने कहा कि नियमित तौर पर काम नहीं मिल रहा था। वही, कोरोना की चपेट में आने का खतरा हो गया है। ऐसे में घर जाना मुनासिब समझा। सदाबाद के मोहन ने बताया कि पिछले साल खाने के लाले पड़ गए थे अगर इस बार लॉकडाउन लगने पर फस गए तो भूखे मर जाएंगे। वहीं यहां खड़े ऑटो वालों ने बताया कि 2 दिन से मजदूरों को जाना लगा है।
चेक बाउंस के मुकदमों का जल्द करें निपटारा : कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस के मुकदमों के त्वरित निपटारे के दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही केंद्र से कहा है कि एक ही व्यक्ति के खिलाफ चेक बाउंस के 12 महीने के भीतर दर्ज किए गए विभिन्न मुकदमों को एक साथ सलंगन किए जाने के बारे में कानूनी प्रावधानों में उचित संशोधन किया जाए।
जावडेकर कोरोना की चपेट में, भागवत को छुट्टी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पर्यावरण और सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी उन्होंने पिछले दो-तीन दिन में अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह नागपुर के किंग्सवे हॉस्पिटल में भर्ती थे। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा, कांग्रेस नेता रणदीप सुरेश वाला व दिग्विजय सिंह ने भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅--🚩विक्रम संवत-२०७८
⛅ 🚩तिथि - पंचमी रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात षष्ठी
⛅ दिनांक 17 अप्रैल 2021
⛅ दिन - शनिवार
⛅ विक्रम संवत - 2078
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - मॄगशिरा 18 अप्रैल रात्रि 02:34 तक तत्पश्चात आर्द्रा
⛅ योग - शोभन शाम 07:19 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
⛅ राहुकाल - सुबह 09:28 से सुबह 11:03 तक
⛅ सूर्योदय - 06:19
⛅ सूर्यास्त - 18:57
⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - श्री पंचमी
💥 विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 आर्थिक परेशानी हो तो 🌷
🚩 स्कंद पुराण में लिखा है पौष मास की शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी(17 अप्रैल 2021 शनिवार) और सावन महीने की पूनम ये दिन लक्ष्मी पूजा के खास बताये गये हैं | इन दिनों में अगर कोई आर्थिक कष्ट से जूझ रहा है | पैसों की बहुत तंगी है घर में तो 12 मंत्र लक्ष्मी माता के बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करे और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी प्राप्त होती है, लाभ होता है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती हैं | उसके घर से आर्थिक समस्याए धीरे धीरे किनारा करती है | बारह मंत्र इसप्रकार हैं –
🌷 ॐ ऐश्वर्यै नम:
🌷 ॐ कमलायै नम:
🌷 ॐ लक्ष्मयै नम:
🌷 ॐ चलायै नम:
🌷 ॐ भुत्यै नम:
🌷 ॐ हरिप्रियायै नम:
🌷 ॐ पद्मायै नम:
🌷 ॐ पद्माल्यायै नम:
🌷 ॐ संपत्यै नम:
🌷 ॐ ऊच्चयै नम:
🌷 ॐ श्रीयै नम:
🌷 ॐ पद्मधारिन्यै नम:
👉🏻 सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि | मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||
👉🏻 द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत | स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस: ||
🚩 उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है | जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करें |
💥 विशेष ~ 17 अप्रैल 2021 शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है ।
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🚩 नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🚩 स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021
रिपेयरिंग सेंटर का ताला तोड़ लैपटॉप और पार्ट्स चोरी
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित लैपटॉप रिपेयरिंग सेंटर की दुकान से शटर का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप रिपेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस से चोरी की शिकायत की है। दिल्ली निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा का सेक्टर-45 में टेक वैली नाम से सर्विस सेंटर है। सेंटर में लैपटॉप सर्विस व रिपेयरिंग का काम होता है। बीते दिन चोर उनके सेंटर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप व स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विधुत तार चुराने वाले दो गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित निर्माणाधीन बिजलीघर से तारों के बंडल चोरी करने वाले दो चोरों को फेज-3 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान संजय एनक्लेव फरीदाबाद निवासी मोहम्मद अब्दुल गफ्फार और नवाबगंज बरेली निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया गया है।
सिपाही की पिटाई में बॉडी बिल्डर समेत 3 पर केस
नई दिल्ली। द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में वर्दी में मौजूद एक सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूर्व बॉडीबिल्डर रिंकू गुप्ता व उसके सहयोगी अश्वनी और काकू के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है साथ ही पुलिस ने आरोपी के भाई भाजपा नेता संजय गुप्ता को प्रदान पीएसओ भी वापस ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो 1 अप्रैल का है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सिपाही को पीटने वाले की पहचान रिंकू गुप्ता के रूप में हुई जो पूर्व बॉडीबिल्डर है और ओम विहार में जिम चलाता है। रिंकू गुप्ता स्थानीय भाजपा नेता संजय गुप्ता का भाई बताया जा रहा है।
गृह मंत्रालय के 50 फ़ीसदी कर्मचारी घर से करेंगे काम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में संक्रमितो की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अपने आधे कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अवर सचिव स्तर तक के अफसर घर में काम करेंगे। केवल आधे कर्मियों को ही कार्यालय बुलाने की जरूरत है। कार्यालय आने वाले अधिकारी कर्मचारी भी सुबह 9:00 से 10:00 के बीच अलग-अलग अंतराल पर आएंगे।
निलंबित समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्रा पुलिस रिमांड पर
लखनऊ। पशुधन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े के मामले में कोर्ट ने निलंबित समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्रा को पुलिस रिमांड पर दिया है। न्यायालय ने गुरुवार रात 8:00 बजे से शुक्रवार रात 8:00 बजे तक की रिमांड मंजूर की है। पुलिस ने उम्मीद से पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपित उमेश मिश्रा से टेंडर दिलाने के नाम पर की गई ठगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपित से जिले में भी पूछताछ की गई है। जिस पर उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए थे और गुमराह किया था। छानबीन में सामने आया था कि उमेश मिश्रा ने ठगी के आरोपीतो से अपनी बेटी के खाते में रुपए मंगाए थे। 13 जून 2020 को इंदौर के व्यापारी मनजीत सिंह भाटिया ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में उमेश कुमार मिश्रा अमित मिश्रा व आशीष राय समेत 13 आरोपियों को नामजद किया गया था।
शादी समारोह के बाद 135 संक्रमित मिले
जांजगीर-चांपा। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच शादी समारोह में ऐसे ही अन्य कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ अब खतरनाक साबित होने लगी है। छत्तीसगढ़ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के जांजगीर-चांपा जिले के शक्ति गुड़ी गांव में शादी समारोह के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। 500 की आबादी वाले इस गांव में अब तक 135 ग्रामीण संक्रमित हो चुके हैं। हर घर में एक दो लोग संक्रमित मिले हैं। ग्राम पंचायत ने पूरे गांव को सील कर दिया है और बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट जज एमआर शाह के सभी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमआर शाह ने कहा कि उनके सरकारी आवास के सभी कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और चीजें डरावनी हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल जस्टिस शाह गुरुवार को एक मामले की ऑनलाइन सुनवाई कर रहे थे। उसी दौरान सुनवाई में भाग ले रहे लोगों को जैसे ही उन्होंने यह जानकारी दी तो पीठ निर्धारित लंच ब्रेक से पहले उठ गई। पिछले कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट के 40 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जब पीठ दोपहर बाद 2:00 बजे फिर से बैठी जस्टिस शाह से उनके आवास में मौजूद लोगों के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा भगवान की कृपा है कि मैं ठीक हूं हां चीजें डरावनी हो गई है।
गुरुवार, 15 अप्रैल 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७८
⛅ 🚩तिथि - तृतीया शाम 03:27 तक तत्पश्चात चतुर्थी
⛅ * दि.15 अप्रैल 2021*
⛅ दिन - गुरुवार
⛅ विक्रम संवत - 2078
⛅ शक संवत - 1943
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 08:33 तक तत्पश्चात रोहिणी
⛅ योग - आयुष्मान् शाम 05:20 तक तत्पश्चात सौभाग्य
⛅ राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:48 तक
⛅ सूर्योदय - 06:20
⛅ सूर्यास्त - 18:56
⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - मत्सय जयंती, गौरी-आंदोलन-मनोरथ तृतीया
💥 विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🚩 कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा
नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप हैं । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।
🌷 गणगौर तीज 🌷
🚩 चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर तीज का उत्सव मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 15 अप्रैल, गुरुवार को है। गणगौर उत्सव में मुख्य रूप से माता पार्वती व भगवान शिव का पूजन किया जाता है।भगवान शंकर-माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कुछ उपाय भी कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार है-
👉🏻 1. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती का अभिषेक आम अथवा गन्ने के रस से किया जाए तो लक्ष्मी और सरस्वती ऐसे भक्त का घर छोड़कर कभी नहीं जातीं। वहां संपत्ति और विद्या का वास रहता है।
👉🏻 2. शिवपुराण के अनुसार, लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से भोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
👉🏻 3. माता पार्वती को घी का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा वह निरोगी होता है।
👉🏻 4. माता पार्वती को शक्कर का भोग लगाकर उसका दान करने से भक्त को दीर्घायु प्राप्त होती है। दूध चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है। मालपुआ चढ़ाकर दान करने से सभी प्रकार की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती है।
👉🏻 5. भगवान शिव को चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है। अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने से मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।
👉🏻 6. भगवान शिव की शमी पत्रों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। बेला के फूल से पूजन करने पर शुभ लक्षणों से युक्त पत्नी मिलती है। धतूरे के फूल के पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो परिवार का नाम रोशन करता है। लाल डंठल वाला धतूरा पूजन में शुभ माना गया है।
👉🏻 7. भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। शिव को गंगाजल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
👉🏻 8. देवी भागवत के अनुसार वेद पाठ के साथ यदि कर्पूर, अगरु (सुगंधित वनस्पति), केसर, कस्तूरी व कमल के जल से माता पार्वती का अभिषेक करने से सभी प्रकार के पापों का नाश हो जाता है तथा साधक को थोड़े प्रयासों से ही सफलता मिलती है।
👉🏻 9. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। दूर्वा से पूजन करने पर आयु बढ़ती है। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
👉🏻 10. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती को केले का भोग लगाकर दान करने से परिवार में सुख-शांति रहती है। शहद का भोग लगाकर दान करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाकर दान करने से दरिद्रता का नाश होता है।
👉🏻 11. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति हो सकती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
👉🏻 12. द्राक्षा (दाख) के रस से यदि माता पार्वती का अभिषेक किया जाए तो भक्तों पर देवी की कृपा बनी रहती है।
👉🏻 13. शिवजी को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है व गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
👉🏻 14. देवी भागवत के अनुसार, माता पार्वती को नारियल का भोग लगाकर उसका दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाकर गरीबों को दान करने से लोक-परलोक में आनंद व वैभव मिलता है।
👉🏻 15. माता पार्वती का अभिषेक दूध से किया जाए तो व्यक्ति सभी प्रकार की सुख-समृद्धि का स्वामी बनता है।
बुधवार, 14 अप्रैल 2021
सोमवार, 12 अप्रैल 2021
प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की सरकार/जिला प्रशासन से की अपील
नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। नोएडा ने बहलोलपुर आगजनी घटना से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने की सरकार/जिला प्रशासन से की अपील।
बहलोलपुर सेक्टर- 65, नोएडा झुग्गी बस्ती में भयंकर अचानक आग लगने से आज भारी जन धन की हानि हुई। बच्चों सहित कई लोगों की जान चली गई। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा ने घटना से प्रभावित गरीब असहाय लोगों की मदद करने के लिए सभी से आगे आकर मदद करने की अपील कि। साथ ही सरकार/ जिला प्रशासन से घटना की उचित जांच करने और प्रभावित लोगों के रहने, खाने- पीने की व्यवस्था करने साथ ही घटना में घायलों का समुचित इलाज करवाने और प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद/ मुआवजा दिए जाने की मांग सरकार जिला प्रशासन से कि है। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष शहाबुद्दीन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश आवाना, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सद्स्य सतेन्द्र शर्मा, युवा कांग्रेस गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, प्रदेश महासचिव लियाकत चौधरी, हरीश यादव, विक्रम चौधरी, राजन बिष्ट, दया शंकर पांडे, श्याम सिंह राणा, ब्लॉक अध्यक्ष सोविंदर यादव, अशरफ, रिजवान चौधरी, एचआर गांधी, डॉक्टर सीमा, जगबीर यादव, जगपाल चौहान, वंदना पांडे, अंजू पांडे, मंजू, निशा मिश्रा, अमृता शर्मा, मौसम, शिवानी गुप्ता, शशि बिष्ट तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविवार, 11 अप्रैल 2021
पांच तमंचे के साथ तस्कर गिरफ्तार
अश्लील हरकत का आरोप
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी के बाहर टहल रही महिला से कार सवार ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़ित ने सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सोसाइटी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को वह सोसाइटी के बाहर 3 महिलाओं के साथ खेल रही थी। इस दौरान एक कार सवार व्यक्ति ने उनसे शराब के नशे में अश्लील हरकत कर दी। विरोध करने पर कार में बैठाने का प्रयास किया। वंही, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
'मृत्यु नहीं, कांग्रेस नेतृत्व ने की रामकृष्ण द्विवेदी की हत्या'
लखनऊ। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी को जीवन के अंतिम दौर में पार्टी से निष्कासित किया जाना जैसे कांग्रेस के लिए कलंक बन गया। पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते वरिष्ठ कांग्रेसी न सिर्फ भावुक हो गए बल्कि अपनी ही पार्टी के प्रति आक्रोश भी बाहर निकाला। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि द्विवेदी जी की मृत्यु नहीं हुई थी बल्कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी हत्या की राजधानी स्थिति प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस की दशा पर चिंतन करने पर पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी सहित वरिष्ठ कर कांग्रेसियों को पार्टी से निकाल दिया गया। वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। जिससे उनकी जान चली गई। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व उनकी हत्या का दोषी है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद संतोष सिंह ने कहा कि प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे छुटभैया नेता इस स्थिति में नहीं थे। जो दिवेदी जी जैसे बड़े नेता के साथ गलत कर पाते। उनके हत्या का दोषी केंद्रीय नेतृत्व है। लगातार 10 वर्ष तक प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन रहे रामकृष्ण द्विवेदी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा को भी पत्र लिखे लेकिन उन्हें मिलने का समय तक नहीं दिया गया। संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी में अब नेता नीति और नियत का अभाव है। दूसरों को अलोकतांत्रिक कहने वाली कांग्रेस में ही लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष सतीश आजमानी, प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक नेक चंद पांडे, विनोद चौधरी, डॉ. सीपी भारती, अवधेश सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी आदि ने संबोधित किया।
कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का निधन
कोरोना संक्रमित के चलते पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। शनिवार को दिल्ली में लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर कोविड प्रोटोकाल के तहत उनकी अंत्येष्टि की गई। मुख्यमंत्री योगी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। 9 फरवरी, 1945 को बांदा में जन्मे श्यामाचरण गुप्त की शिक्षा प्रयागराज (पूर्ववर्ती इलाहाबाद) में हुई। यही उन्होंने कारोबार जगत में कदम रखा। कामयाबी मिली तो बालसन चौराहे पर निवास बनवाया। वर्ष 1989 में वह नगर प्रमुख (महापौर) बने और इसके बाद बांदा से वर्ष 2004 और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से 2014 में क्रमश: सपा तथा भाजपा के टिकट पर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। बीपी कब 30 मार्च को उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ब्राजील में 1 दिन में 37 सौ लोगों की मौत
ब्राजीलिया। पिछले 24 घंटों के दौरान ब्राजील में संक्रमण 3,693 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में महामारी से जान गंवाने वालों की तादाद 348,718 हो गई है। देश में 93,317 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बढ़ते संक्रमण के चलते 19 प्रदेशों और राजधानी ब्राजीलिया मैं एक भी बेड खाली नहीं है जबकि आईसीयू के 10 फीसद बेड ही खाली है। पिछले 7 दिनों से देश में प्रतिदिन 2,930 लोगों की मौत हो रही है। यह आंकड़ा विश्व में सर्वाधिक है। एक राहत की बात यह है कि महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित साओ पालो और रियो ग्रांदे में संक्रमण धीमा पड़ता दिख रहा है। अब तक देश 22,170,108 लोगों को वेक्सीन लगाई जा चुकी है। यह आंकड़ा कुल आबादी का 10.47 फीसद है। ब्रिटेन में 3,150 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 60 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तुर्की में 55,719 लोग संक्रमित हुए हैं। 253 लोगों की मौत के साथ ही देश में महामारी से जान गवाने वालों की तादाद 33,454 हो गई है।
अब सिर्फ लाकडाउन ही एकमात्र विकल्प : उद्धव
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लाकडाउन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने लाकडाउन का विरोध करते हुए कहा इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है और विरोध में लोग सड़क पर उतर सकते हैं। रविवार को सरकार कम से कम 15 दिन के लाकडाउन का निर्णय कर सकती है।
वर्चुअल सुनवाई से सभी पक्षों को सहूलियत : जस्टिस चंद्रचूड़
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नीति आयोग द्वारा तैयार ऑनलाइन विवाद समाधान पुस्तिका जारी की। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में वर्चुअल सुनवाई से कई महत्वपूर्ण चीजें सीखने को मिली। छोटे बदलावों से शीघ्रता से समाधान निकालने के लिए कार्रवाई की क्षमता में सुधार हुआ।
नहीं रहे महाभारत के 'इंद्रदेव' सतीश कौल
लुधियाना। महाभारत में इंद्र का किरदार निभाने वाले सतीश कौल का कोरोना से निधन हो गया। 6 दिन पहले उन्हें बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि वह कोरोना संक्रमित हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। कौल ने 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया था।
भैया जी जोशी हुए संक्रमित
नागपुर। आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जोशी क्वारंटीन हो गए हैं। 1 माह पूर्व उन्होंने नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में कोरोना के टीके की पहली खुराक ली थी। भैया जी के साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पॉजिटिव हैं।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - अमावस्या पूर्ण रात्रि तक
⛅ दिनांक 11 अप्रैल 2021
⛅ दिन - रविवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद सुबह 08:58 तक तत्पश्चात रेवती
⛅ योग - इन्द्र दोपहर 01:53 तक तत्पश्चात वैधृति
⛅ राहुकाल - शाम 05:22 से शाम 06:57 तक
⛅ सूर्योदय - 06:24
⛅ सूर्यास्त - 18:55
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, अमावस्या वृद्धि तिथि
💥 विशेष - अमावस्या और रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खानाऔर लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
🌷 सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण
👉🏻 12 अप्रैल 2021 सोमवार सूर्योदय से सुबह 08:01 तक सोमवती अमावस्या है ।
🚩 सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।
☺ इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।
🌳 इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।
🌿 इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।
🌷 ग़रीबी - दरिद्रता मिटाने के लिए 🌷
🚩 सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |
🌷 समृद्धि बढ़ाने के लिए 🌷
🌙 कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।
🚩 दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।
बिहार के पुलिस अधिकारी की बंगाल में पीटकर हत्या
उत्तर दिनाजपुर। बिहार के एक पुलिस अधिकारी एसएचओ अश्विनी कुमार की पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुमार एक अपराधी को पकड़ने के लिए सीमा पार कर गांव में छापा मारने गए थे।
ले.जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना के नए उप प्रमुख
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को सेना के उप प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती संभाल रहे थे। नेशनल डिफेंस एकेडमी के पूर्व छात्र रहे द्विवेदी को दिसंबर 1984 में जम्मू कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में पहली तैनाती मिली थी।
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021
हरदोई : अवैध शराब बिकवाने में आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार
हरदोई। शराब के अवैध धंधे में शामिल बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल की रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सांडी तिराहे के पास शराब के ठेके के पीछे दुकान में छापा मारा था। यहां से औरामऊ निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ देर बाद में ही उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। उसका साथी पंकज जयसवाल भाग गया था। थाना अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया था कि मौके से16 पेटी में 719 पव्वे देशी शराब, अंग्रेजी शराब के 2 ब्रांड के 22 पौव्वे, 366 खाली पव्वे, अंग्रेजी शराब के 21 खाली अध्दे और 2 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट मिली थी। पुलिस को जांच में बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की भी संलिप्तता मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने भी इस संबंध में पत्र भेजा था। जिस पर कार्रवाई की गई है।
आय से अधिक संपत्ति में सपा एमएलसी बासुदेव पर केस
लखनऊ। सपा एमएलसी और पूर्व शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने केस दर्ज किया है। इससे पहले बासुदेव के खिलाफ विजिलेंस ने खुली जांच की थी। जिसमें उनकी संपत्ति 109 प्रतिशत अधिक पाई गई थी। शासन ने 2017 में वासुदेव यादव की संपत्तियों की जांच विजिलेंस से कराने के निर्देश दिए थे। विजिलेंस ने खुली जांच में बासुदेव की संपत्ति को अधिक पाया। जांच के लिए निर्धारित की गई अवधि में कुल आय 89,42,046 रुपए थी। जबकि उनकी संपत्ति का मूल्य 1,86,76,646 रुपए था। यानी आय से 97 लाख रुपये अधिक।
विनय पाठक कानपुर विवि के कुलपति बने
लखनऊ। लखनऊ विवि के कुलपति प्रो. विनय पाठक को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का कुलपति नियुक्त किया है। लविवि के शिक्षा विभाग के प्रो. अनिल कुमार शुक्ला को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि लखनऊ का वीसी बनाया गया है।
फर्जी आईडी बना कंपनी से 29 लाख ठगे
नोएडा। ई-कॉमर्स कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने ग्राहकों की फर्जी आईडी तैयार कर रिफंड व खराब प्रोडक्ट की जगह सही प्रोडक्ट भेजने के नाम पर कंपनी से 29 लाख ठगी कर ली। कंपनी प्रबंधन ने साइबर सेल से ठगी की शिकायत की है। जिसके बाद सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-62 में एक नामी इ-कॉमर्स कंपनी है। कंपनी प्रबंधन का आरोप है। कि कंपनी ने दिल्ली निवासी विनोद नागर और सौरभ कुमार रिफंड और खराब उत्पाद की वापसी वाले टीम में नौकरी करते थे। इसकी आड़ में सौरभ और विनोद ने अपने परिवार और दोस्तों के फर्जी नाम व पते से आईडी बना ली। कंपनी में रिफंड की जो शिकायतें आती थी। उनके आधार पर वह फर्जी आईडी पर रिफंड व प्रोडक्ट भेजते थे। एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि कंपनी के पूर्व कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है।
भाजपा नेता पर फायरिंग मामले में एसओजी के 3 सिपाही निलंबित
मप्र के शहरों में 60 घंटे का संपूर्ण लाकडाउन
नई दिल्ली। मप्र में सभी शहरों में 3 रात 2 दिन यानी 60 घंटे संपूर्ण लाकडाउन लागू करने का फैसला किया है। जो शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी होगा। सरकार ने बैतूल, रतलाम, खरगोन और कटनी में 17 अप्रैल तक लाकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टरों को सौंपा है। शाम तक इन जिलों के कलेक्टरों ने 17 अप्रैल तक लाकडाउन की घोषणा कर दी।
प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 8,490 संक्रमित मिले
लखनऊ। प्रदेश में गुरुवार को सर्वाधिक 8.490 नए मरीज मिले। नए मरीजों में से 50% सिर्फ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर जिले से है। इससे पहले 11 सितंबर, 2020 को सबसे ज्यादा 7,103 मरीज मिले थे। वर्तमान में प्रक्रिया केसों की संख्या 39,338 है। वहीं, बीते 24 घंटे में 39 मरीजों की मौत भी हुई है।
ठेकेदार से 13 लाख की रिश्वत लेते एक्सईएन गिरफ्तार
गाजियाबाद। ठेकेदार से 13 लाख की रिश्वत लेते जल निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विक्रम सिंह को विजिलेंस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर निवासी आरोपित एक्सईएन 3.60 करोड़ की ठेकेदारी के एवज में 25 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। ठेकेदार ने विजिलेंस से इसकी शिकायत की थी। इसी आधार पर कार्यवाही करते हुए विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ कवि नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सेक्टर-62 नोएडा स्थित ओवरसीज टावर में रहने वाले विक्रम सिंह जल निगम की दिल्ली जल संपूणीति रखरखाव इकाई गाजियाबाद में तैनात है। और राज नगर सेक्टर 1 स्थित जल निगम मुख्य अभियंता के कार्यालय में बैठते थे। फरवरी 2021 में निगम के ठेकेदार मेरठ निवासी सतीश कुमार को मुरादनगर में सिल्ट हटाने का 3.60 करोड़ रुपए में ठेका मिला था। इसके एवज में विक्रम से 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - त्रयोदशी 10 अप्रैल प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
⛅ दिनांक 09 अप्रैल 2021
⛅ दिन - शुक्रवार
⛅ सप्तर्षि संवत-५०९७ ⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक
⛅ योग - शुक्ल दोपहर 01:34 तक तत्पश्चात ब्रह्म
⛅ राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:40 तक
⛅ सूर्योदय - 06:25
⛅ सूर्यास्त - 18:54
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत
💥 विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 कोलेस्ट्रॉल कम करने हेतु 🌷
👉🏻 विभिन्न शोधों में पाया गया कि शुद्ध शहद का सेवन करते रहने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने से मदद होती है |
🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷
👉🏻 10 अप्रैल 2021 शनिवार को मासिक शिवरात्रि है।
🚩 हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी
🌷 1).ॐ शिवाय नम:
🌷 2).ॐ सर्वात्मने नम:
🌷 3).ॐ त्रिनेत्राय नम:
🌷 4).ॐ हराय नम:
🌷 5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:
🌷 6).ॐ श्रीकंठाय नम:
🌷 7).ॐ सद्योजाताय नम:
🌷 8).ॐ वामदेवाय नम:
🌷 9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:
🌷 10).ॐ तत्पुरुषाय नम:
🌷 11).ॐ ईशानाय नम:
🌷 12).ॐ अनंतधर्माय नम:
🌷 13).ॐ ज्ञानभूताय नम:
🌷 14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
🌷 15).ॐ प्रधानाय नम:
🌷 16).ॐ व्योमात्मने नम:
🌷 17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:
🔥 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु
👉🏻 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।
👉🏻 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।
🚩 प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - द्वादशी 09 अप्रैल रात्रि 03:15 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
⛅ दिनांक 08 अप्रैल 2021
⛅ दिन - गुरुवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - शतभिषा 09 अप्रैल प्रातः 04:58 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
⛅ योग - शुभ शाम 01:52 तक तत्पश्चात शुक्ल
⛅ राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:48 तक
⛅ सूर्योदय - 06:27
⛅ सूर्यास्त - 18:53
⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 घमौरियों हों तो 🌷
👉🏻 नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें | इससे घमौरियाँ शीघ्र गायब हो जायेंगी |
👉🏻 नारियल तेल में नींबू-रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं |
👉🏻 मुलतानी मिट्टी लगा के कुछ मिनट बाद स्नान करने से गर्मी और घमौरियों का शमन होता है |
🌷 प्रदोष व्रत 🌷
🚩 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 09 अप्रैल, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…
👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा
🚩 - प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।
🚩 - इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।
🚩 - पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।
🚩 - भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।
🚩 - भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
👉🏻 ये उपाय करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
बुधवार, 7 अप्रैल 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७ ⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - एकादशी 08 अप्रैल रात्रि 02:29 तक तत्पश्चात द्वादशी
⛅ दिनांक 07 अप्रैल 2021
⛅ दिन - बुधवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - धनिष्ठा 08 अप्रैल रात्रि 03:33 तक तत्पश्चात शतभिषा
⛅ योग - साध्य दोपहर 02:30 तक तत्पश्चात शुभ
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:14 तक
⛅ सूर्योदय - 06:27
⛅ सूर्यास्त - 18:53
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - पापमोचनी एकादशी
💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌷पापमोचनी एकादशी*🌷
➡ 07 अप्रैल 2021 बुधवार को रात्रि 02:10 से 08 अप्रैल, गुरुवार को रात्रि 02:29 तक (यानी 07 अप्रैल, बुधवार को पूरा दिन) एकादशी है ।
💥 विशेष - 07 अप्रैल, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।
🚩 जो श्रेष्ठ मनुष्य ‘पापमोचनी एकादशी’ का व्रत करते हैं उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं । इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है । ब्रह्महत्या, सुवर्ण की चोरी, सुरापान और गुरुपत्नीगमन करनेवाले महापातकी भी इस व्रत को करने से पापमुक्त हो जाते हैं । यह व्रत बहुत पुण्यमय है ।
🚩 एकादशी महात्मय पुस्तक से
🌷 कलह-क्लेश, रोग व दुर्बलता मिटाने का उपाय 🌷
🏡 जिसको घर में कलह-क्लेश मिटाना हो, रोग या शारीरिक दुर्बलता मिटाना हो वह इस चौपाई की पुनरावृत्ति किया करे
🌷 बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ पवन-कुमार |
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ||
अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा
नोएडा। शहर में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के लिए प्राधिकरण पुख्ता योजना बना रहा है। मंगलवार को सीईओ प्रवीण मिश्रा ने कार्यालय में सभी वर्क सर्किलों के प्रभारियों की बैठक ली। प्राधिकरण ने 150 से ज्यादा अवैध निर्माणों की पहचान की है। जिन पर अगले 10 दिनों में कार्यवाही शुरू की जानी है। संबंधित वर्क सर्किलों के अधिकारियों को अभियान की योजना बनाने के आदेश दिए गए।
देशमुख को बचाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची ठाकरे सरकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने 100 करोड़ की उगाही की जांच सीबीआई से कराने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस बीच सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील जयश्री पाटिल ने भी शीर्ष अदालत में कैविएट दायर की हाईकोर्ट में जयश्री की याचिका पर ही आदेश दिया था। जिसके कारण देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स को दोषी करार दिया
नई दिल्ली। अदालत ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स को पीडीएस राशि जमा करने में देरी के मामले में दोषी ठहराया है। अदालत ने कहा कि मात्र मंदी को टीडीएस राशि का भुगतान न करने के बहाने के रूप में नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी कंपनी को अपनी कार्यशील पूंजी घाटे को चैनेलाइज करने और पूरा करने के लिए टीडीएस राशि का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वहीं अदालत ने कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंधक निदेशक प्रदीप कुमार जैन को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। सर्वेक्षण में पाया गया कि कंपनी ने 10,59,08,557 रुपए का टीडीएस काट लिया है और जमात नहीं किया।
तरुण नए राजस्व सचिव, अजय आर्थिक मामलों के सचिव नियुक्त
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के तहत शीर्ष स्तर पर फेरबदल करते हुए आर्थिक व राजस्व विभाग में नए सचिव नियुक्त किए हैं। आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज का तबादला राजस्व विभाग में कर दिया गया है। वही बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी अजय सेठ को आर्थिक मामलों का सचिव नियुक्त किया है। अप्वाइंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल ने कई वरिष्ठ नौकरशाही के तबादले की अधिकारिक सूचना दी है। आर एस शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार को संसदीय मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
कंपनियां एक ही व्यक्ति को नहीं बना सकेगी चेयरमैन-एमडी
सेबी ने कहा अप्रैल,2022 से पहले नई व्यवस्था के लिए तैयारी कर ले कंपनीयां
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने कहा कि शीर्ष-500 सूचीबद्ध कंपनियां अप्रैल 2022 से एक ही व्यक्ति को चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक (एमडी)/सीईओ नहीं बना सकेगी। इसका मकसद प्रवर्तक की स्थिति कमजोर करना नहीं है बल्कि इन कंपनियों के संचालन ढांचे में सुधार लाना है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी ने जनवरी 2020 में चेयरमैन एमडी की भूमिका अलग करने की व्यवस्था को कंपनियों के आग्रह पर 2 साल के लिए टाल दिया था। सेबी चेयरमैन अजय त्यागी ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में कहा, कई कंपनियों ने चेयरमैन एवं एमडी का पद मिला दिया है। इससे हितों के टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे देखते हुए बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए सूचीबद्ध कंपनियां समय सीमा से पहले तैयार हो जाए इससे एक व्यक्ति के पास अधिक अधिकारियों को कम करने में मदद मिलेगी।
नोएडा एयरपोर्ट : 1300 और किसानों को प्लाट जल्द
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 1300 और किसानों को प्लॉट जल्द मिल जाएंगे। यमुना प्राधिकरण ने रोही के किसानों के लिए 1100 प्लॉट और नंगला फूलखां किसानों के लिए 200 प्लाट जेवर बांगर में तैयार कर दिए हैं। सड़क, बिजली, सीवर, पानी आदि के काम पूरे कर दिए हैं। जिला प्रशासन जल्द ही इन प्लॉटों को ड्रॉ के जरिए किसानों को सौपेगा। नोएडा एयरपोर्ट की परिधि में आ रहे किसानों को जेवर बांगर में ही बसाया जा रहा है।
प्रतापगढ़ के एसपी और सीओ निलंबित
लखनऊ। भ्रष्टाचार के विरुद्ध शासन कितना सख्त है। इसकी ताजा नजर प्रतापगढ़ में तैनात पीपीएस संवर्ग के दो अधिकारियों का निलंबन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रतापगढ़ के एसपी पश्चिम दिनेश कुमार दिवेदी व सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतापगढ़ जिले में पनप रहे अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देने में दोनों अधिकारियों की भूमिका सामने आई थी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दोनों अधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माफिया से संलिप्तता संबंधी घटना की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कराने का निर्देश दिया गया है। प्रतापगढ़ जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के मामले में शासन ने अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। बीते दिनों वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई और हथिगंवा थाना क्षेत्र के 2 गांव में छापा मारकर अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस दौरान सामने आया था कि कुछ पुलिस अधिकारियों की शराब माफिया से करीबी रिश्ते हैं। एक अधिकारी की पत्नी के शराब माफिया की लग्जरी गाड़ी इस्तेमाल करने की बात भी प्रकाश में आई थी। सूत्रों का कहना है कि एसपी प्रतापगढ़ आकाश तोमर ने शराब कारोबारियों से पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की संलिप्तता को लेकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों व शासन को दी थी।
47 से कम उम्र के लोगों को टीके लगाने पर दो निजी अस्पतालों को नोटिस
नई दिल्ली। राजधानी के दो निजी अस्पतालों में 45 से कम उम्र के लोगों को टीका लगाने का मामला सामने आया है। टीकाकरण प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर इस मामले पर ध्यान देने और संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ। नोटिस जारी कर जवाब मांगने का आदेश दिया है।
ओडिशा के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। राज्य सरकार ने राज्य के 10 जिलों सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बरगढ़, बालंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी में नाईट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। कर्फ्यू रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रहेगा। रविवार को यहां 573 नए मामले सामने आए हैं। नए मामले राज्य के 28 जिलों में मिले हैं। इनमें से 337 मामले क्वारंटीन सेंटर में मिले हैं।
सिद्धि विनायक व शिरडी साईं मंदिर बंद
मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर व शिर्डी के साईं मंदिर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के रविवार को रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्णय के बाद दोनों मंदिरों के प्रशासन ने यह फैसला लेते हुए सोमवार रात 8:00 बजे से अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया। मंदिर की दैनिक गतिविधियां चालू रहेंगी। बस श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान प्रसादालय भी बंद रहेंगे।
रिपोर्ट के बिना कुंभ में प्रवेश नहीं
हरिद्वार। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने सोमवार को उत्तराखंड सरकार की ओर से कुंभ मेला पोर्टल लांच किया। जिस पर श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही मेला पुलिस के ww.hariwarkumbhmela2021.com पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। पोर्टल पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट, मेडिकल प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र अपलोड करना होगा। बिना नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाएं मेले में प्रवेश नहीं होगा।
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩आज की हिंदी तिथि
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - दशमी 07 अप्रैल रात्रि 02:09 तक तत्पश्चात एकादशी
⛅ दिनांक 06 अप्रैल 2021
⛅ दिन - मंगलवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - श्रवण 07 अप्रैल रात्रि 02:35 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
⛅ योग - सिद्ध शाम 03:30 तक तत्पश्चात साध्य
⛅ राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:21 तक
⛅ सूर्योदय - 06:28
⛅ सूर्यास्त - 18:53
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷
➡ 07 अप्रैल 2021 बुधवार को रात्रि 02:10 से 08 अप्रैल, गुरुवार को रात्रि 02:29 तक (यानी 07 अप्रैल, बुधवार को पूरा दिन) एकादशी है ।
💥 विशेष - 07 अप्रैल, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।
🚩 एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।
🚩 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
🚩 जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
🚩 एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
🚩 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है । कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
🚩 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।
🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷
🚩 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
🌷 एकादशी के दिन ये सावधानी रहे 🌷
🚩 महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021
Job Vacancies
DRK Consulting Group Requires Female Receptionist for its NOIDA Office.
Candidate must be atleast +2 with communication skills.
Candidate must have computer Knowledge.
Interested May walk in with their Resumes at:
A-6, 2nd Floor, Sector-10, Noida-201301
Ph: 0120-4913496
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021
श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम
🚩जय सत्य सनातन🚩
🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९७⛅ *🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - चतुर्थी सुबह 10:59 तक तत्पश्चात पंचमी
⛅ दिनांक 01 अप्रैल 2021
⛅ दिन - गुरुवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - चैत्र
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ नक्षत्र - विशाखा सुबह 07:22 तक तत्पश्चात अनुराधा
⛅ योग - सिद्धि 02 अप्रैल प्रातः 02:47 तक
⛅ राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:58 तक
⛅ सूर्योदय - 06:33
⛅ सूर्यास्त - 18:52
⛅ दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण -
💥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌷 इन तिथियों का लाभ अवश्य लें 🌷
➡ 07 अप्रैल : पापमोचनी एकादशी ( व्रत से पापराशि का विनाश)
➡ 12 अप्रैल : सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से सुबह 08:01 तक) (तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता – नाश ), चैत्री अमावस्या (ध्यान, जप बहुत लाभदायी)
➡ 13 अप्रैल : गुडी पाडवा ( पूरा दिन शुभ मुहूर्त), चैत्री नवरात्र प्रारम्भ, चेटीचंड
➡ 14 अप्रैल : संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:40 तक)
🕉️गायत्री महाविज्ञान🕉️
गायत्री उपेक्षा की भर्त्सना
बरसोड़ा में एक ऋषिराज ने सात वर्ष तक निराहार रहकर गायत्री पुरश्चरण किए थे। उनकी वाणी सिद्ध थी। जो कह देते थे, वही होता था। मासिक कल्याण पत्रिका के सन्त अंक में हरेराम नामक एक ब्रह्मचारी का जिक्र छपा है। यह ब्रह्मचारी गंगाजी के भीतर उठी हुई एक टेकरी पर रहते थे और गायत्री जी की आराधना करते थे।
उनका ब्रह्मतेज अवर्णनीय था। सारा शरीर तेज से दमकता था। उन्होंने अपनी सिद्धियों से अनेकों के दु:ख दूर किए थे। देव प्रयाग के विष्णुदत्त जी वानप्रस्थी ने चान्द्रायण व्रतों के साथ सवा लक्ष जप के सात अनुष्ठान किये थे। इससे उनका आत्मबल बहुत बढ़ गया था। उन्हें कितनी ही सिद्धियाँ मिल गयी थीं। लोगों को जब पता चला, तो अपने कार्य सिद्ध कराने के लिए उनके पास दूर- दूर से भी आने लगे। वानप्रस्थी जी इस खेल में उलझ गये। रोज- रोज बहुत खर्च करने से उनका शक्ति भण्डार चुक गया। पीछे उन्हें बड़ा पश्चात्ताप हुआ और फिर मृत्युकाल तक एकान्त साधना करते रहे। रुद्र प्रयाग के स्वामी निर्मलानन्द संन्यासी को गायत्री साधना से भगवती के दिव्य दर्शन और ईश्वर साक्षात्कार का लाभ प्राप्त हुआ था। इससे उन्हें असीम तृप्ति हुई। बिठूर के पास खाँडेराव नामक एक वयोवृद्ध तपस्वी एक विशाल खिरनी के पेड़ के नीचे गायत्री साधना करते थे। एक बार उन्होंने विराट् गायत्री यज्ञ का ब्रह्मभोज किया। दिन भर हजारों आदमियों की पंगतें होती रहीं। रात नौ बजे भोजन समाप्त हो गया। भोजन अभी कई हजार आदमियों का होना शेष था। खाँडेरावजी को सूचना दी गयी तो उन्होंने आज्ञा दी, गङ्गा जी में से चार कनस्तर पानी भरकर लाओ और उसमें पूडिय़ाँ सिकने दो। ऐसा ही किया गया। पूडिय़ाँ घी के समान स्वादिष्ट थीं। दूसरे दिन चार कनस्तर घी मँगवाकर गंगाजी में डलवा दिया। काशी में जिस समय बाबू शिवप्रसाद जी गुप्त द्वारा ‘भारत माता मन्दिर’ का शिलारोपण समारोह किया गया था, उस समय २०० दिन तक का एक बड़ा महायज्ञ किया गया, जिसमें विद्वानों द्वारा २० लाख गायत्री जप किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन पास में लगे पेड़ों के सूखे पत्ते फिर से हरे हो गये थे और एक पेड़ में तो असमय ही फल भी आ गए थे।
इस अवसर पर पं. मदनमोहन मालवीय, राजा मोतीचन्द्र, हाई कोर्ट के जज श्री कन्हैयालाल और अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने यह घटना अपनी आँखों से देखी और गायत्री के प्रभाव को स्वयं अनुभव किया। गढ़वाल के महात्मा गोविन्दानन्द अत्यन्त विषधर साँपों के काटे हुए रोगियों की प्राण रक्षा करने के लिए प्रसिद्ध थे। उनका कहना था कि मैं गायत्री जप से ही सब रोगियों को ठीक करता हूँ। इसी प्रकार समस्तीपुर के एक सम्पन्न व्यक्ति शोभान साहू भी गायत्री मन्त्र से अत्यन्त जहरीले बिच्छुओं और पागल कुत्ते के काटे तक को चंगा कर देते थे। अनेक सात्त्विक साधक केवल गायत्री मन्त्र से अभिमन्त्रित जल द्वारा बड़े- बड़े रोगों को दूर कर देते हैं। स्वर्गीय पण्डित मोतीलालजी नेहरू का जीवन उस समय के वातावरण के कारण यद्यपि एक भिन्न कर्तव्य क्षेत्र में व्यतीत हुआ था, पर जीवन के अन्तिम समय में उनको गायत्री का ध्यान आया और उसे जपते हुए ही उन्होंने जीवन लीला समाप्त की। इससे विदित होता है कि गायत्री का संस्कार शीघ्र ही समाप्त नहीं होता, वरन् आगामी पीढिय़ों तक भी प्रभाव डालता रहता है।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...


.jpg)
.jpg)














