ब्राजीलिया। पिछले 24 घंटों के दौरान ब्राजील में संक्रमण 3,693 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में महामारी से जान गंवाने वालों की तादाद 348,718 हो गई है। देश में 93,317 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बढ़ते संक्रमण के चलते 19 प्रदेशों और राजधानी ब्राजीलिया मैं एक भी बेड खाली नहीं है जबकि आईसीयू के 10 फीसद बेड ही खाली है। पिछले 7 दिनों से देश में प्रतिदिन 2,930 लोगों की मौत हो रही है। यह आंकड़ा विश्व में सर्वाधिक है। एक राहत की बात यह है कि महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित साओ पालो और रियो ग्रांदे में संक्रमण धीमा पड़ता दिख रहा है। अब तक देश 22,170,108 लोगों को वेक्सीन लगाई जा चुकी है। यह आंकड़ा कुल आबादी का 10.47 फीसद है। ब्रिटेन में 3,150 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 60 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तुर्की में 55,719 लोग संक्रमित हुए हैं। 253 लोगों की मौत के साथ ही देश में महामारी से जान गवाने वालों की तादाद 33,454 हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें