रविवार, 11 अप्रैल 2021

कोरोना संक्रमित पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का निधन

 कोरोना संक्रमित के चलते पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त शुक्रवार देर रात दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। शनिवार को दिल्ली में लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर कोविड प्रोटोकाल के तहत उनकी अंत्येष्टि की गई। मुख्यमंत्री योगी और पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। 9 फरवरी, 1945 को बांदा में जन्मे श्यामाचरण गुप्त की शिक्षा प्रयागराज (पूर्ववर्ती इलाहाबाद) में हुई। यही उन्होंने कारोबार जगत में कदम रखा। कामयाबी मिली तो बालसन चौराहे पर निवास बनवाया। वर्ष 1989 में वह नगर प्रमुख (महापौर) बने और इसके बाद बांदा से वर्ष 2004 और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से 2014 में क्रमश: सपा तथा भाजपा के टिकट पर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। बीपी कब 30 मार्च को उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES