नई दिल्ली। द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में वर्दी में मौजूद एक सिपाही की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूर्व बॉडीबिल्डर रिंकू गुप्ता व उसके सहयोगी अश्वनी और काकू के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है साथ ही पुलिस ने आरोपी के भाई भाजपा नेता संजय गुप्ता को प्रदान पीएसओ भी वापस ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो 1 अप्रैल का है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सिपाही को पीटने वाले की पहचान रिंकू गुप्ता के रूप में हुई जो पूर्व बॉडीबिल्डर है और ओम विहार में जिम चलाता है। रिंकू गुप्ता स्थानीय भाजपा नेता संजय गुप्ता का भाई बताया जा रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें