शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

सुप्रीम कोर्ट जज एमआर शाह के सभी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमआर शाह ने कहा कि उनके सरकारी आवास के सभी कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और चीजें डरावनी हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल जस्टिस शाह गुरुवार को एक मामले की ऑनलाइन सुनवाई कर रहे थे। उसी दौरान सुनवाई में भाग ले रहे लोगों को जैसे ही उन्होंने यह जानकारी दी तो पीठ निर्धारित लंच ब्रेक से पहले उठ गई। पिछले कुछ दिनों में सुप्रीम कोर्ट के 40 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जब पीठ दोपहर बाद 2:00 बजे फिर से बैठी जस्टिस शाह से उनके आवास में मौजूद लोगों के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा भगवान की कृपा है कि मैं ठीक हूं हां चीजें डरावनी हो गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...