जांजगीर-चांपा। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच शादी समारोह में ऐसे ही अन्य कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ अब खतरनाक साबित होने लगी है। छत्तीसगढ़ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के जांजगीर-चांपा जिले के शक्ति गुड़ी गांव में शादी समारोह के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। 500 की आबादी वाले इस गांव में अब तक 135 ग्रामीण संक्रमित हो चुके हैं। हर घर में एक दो लोग संक्रमित मिले हैं। ग्राम पंचायत ने पूरे गांव को सील कर दिया है और बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें