लखनऊ। पशुधन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े के मामले में कोर्ट ने निलंबित समीक्षा अधिकारी उमेश मिश्रा को पुलिस रिमांड पर दिया है। न्यायालय ने गुरुवार रात 8:00 बजे से शुक्रवार रात 8:00 बजे तक की रिमांड मंजूर की है। पुलिस ने उम्मीद से पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी गोमती नगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपित उमेश मिश्रा से टेंडर दिलाने के नाम पर की गई ठगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपित से जिले में भी पूछताछ की गई है। जिस पर उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए थे और गुमराह किया था। छानबीन में सामने आया था कि उमेश मिश्रा ने ठगी के आरोपीतो से अपनी बेटी के खाते में रुपए मंगाए थे। 13 जून 2020 को इंदौर के व्यापारी मनजीत सिंह भाटिया ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में उमेश कुमार मिश्रा अमित मिश्रा व आशीष राय समेत 13 आरोपियों को नामजद किया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें