बुधवार, 7 अप्रैल 2021

तरुण नए राजस्व सचिव, अजय आर्थिक मामलों के सचिव नियुक्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के तहत शीर्ष स्तर पर फेरबदल करते हुए आर्थिक व राजस्व विभाग में नए सचिव नियुक्त किए हैं। आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज का तबादला राजस्व विभाग में कर दिया गया है। वही बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी अजय सेठ को आर्थिक मामलों का सचिव नियुक्त किया है। अप्वाइंट्स कमेटी ऑफ कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल ने कई वरिष्ठ नौकरशाही के तबादले की अधिकारिक सूचना दी है। आर एस शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार को संसदीय मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES