सेबी ने कहा अप्रैल,2022 से पहले नई व्यवस्था के लिए तैयारी कर ले कंपनीयां
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने कहा कि शीर्ष-500 सूचीबद्ध कंपनियां अप्रैल 2022 से एक ही व्यक्ति को चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक (एमडी)/सीईओ नहीं बना सकेगी। इसका मकसद प्रवर्तक की स्थिति कमजोर करना नहीं है बल्कि इन कंपनियों के संचालन ढांचे में सुधार लाना है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी ने जनवरी 2020 में चेयरमैन एमडी की भूमिका अलग करने की व्यवस्था को कंपनियों के आग्रह पर 2 साल के लिए टाल दिया था। सेबी चेयरमैन अजय त्यागी ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में कहा, कई कंपनियों ने चेयरमैन एवं एमडी का पद मिला दिया है। इससे हितों के टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे देखते हुए बदलाव किया जा रहा है। इसके लिए सूचीबद्ध कंपनियां समय सीमा से पहले तैयार हो जाए इससे एक व्यक्ति के पास अधिक अधिकारियों को कम करने में मदद मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें