ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 1300 और किसानों को प्लॉट जल्द मिल जाएंगे। यमुना प्राधिकरण ने रोही के किसानों के लिए 1100 प्लॉट और नंगला फूलखां किसानों के लिए 200 प्लाट जेवर बांगर में तैयार कर दिए हैं। सड़क, बिजली, सीवर, पानी आदि के काम पूरे कर दिए हैं। जिला प्रशासन जल्द ही इन प्लॉटों को ड्रॉ के जरिए किसानों को सौपेगा। नोएडा एयरपोर्ट की परिधि में आ रहे किसानों को जेवर बांगर में ही बसाया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें