बुधवार, 7 अप्रैल 2021

प्रतापगढ़ के एसपी और सीओ निलंबित

लखनऊ। भ्रष्टाचार के विरुद्ध शासन कितना सख्त है। इसकी ताजा नजर प्रतापगढ़ में तैनात पीपीएस संवर्ग के दो अधिकारियों का निलंबन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रतापगढ़ के एसपी पश्चिम दिनेश कुमार दिवेदी व सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतापगढ़ जिले में पनप रहे अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देने में दोनों अधिकारियों की भूमिका सामने आई थी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दोनों अधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माफिया से संलिप्तता संबंधी घटना की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन के कराने का निर्देश दिया गया है। प्रतापगढ़ जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के मामले में शासन ने अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। बीते दिनों वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई और हथिगंवा थाना क्षेत्र के 2 गांव में छापा मारकर अवैध शराब पकड़ी गई थी। इस दौरान सामने आया था कि कुछ पुलिस अधिकारियों की शराब माफिया से करीबी रिश्ते हैं। एक अधिकारी की पत्नी के शराब माफिया की लग्जरी गाड़ी इस्तेमाल  करने की बात भी प्रकाश में आई थी। सूत्रों का कहना है कि एसपी प्रतापगढ़ आकाश तोमर ने शराब कारोबारियों से पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की संलिप्तता को लेकर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों व शासन को दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES