शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

भाजपा नेता पर फायरिंग मामले में एसओजी के 3 सिपाही निलंबित

शामली। कांधला में भाजपा नेता पर फायरिंग प्रकरण में 3 सिपाही को निलंबित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक की जांच अभी जारी है। जिसके आने पर और भी कार्रवाई संभावित है। एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी कुमार ने मंगलवार रात कांधला में एसओजी के तीन विकास कुमार, विकास व अंशुल पुनिया पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। फायरिंग में भाजपा नेता अश्वनी का सहयोगी गोली लगने से घायल हुआ था। उन्होंने ज्ञापन दिया था। जिसमें एसओजी के सिपाही व कैराना सीओ पर विरोधियों से मिलकर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि अभी तक जो रिपोर्ट मिली है। उसमें प्रथम दृष्टया दुर्व्यवहार का दोषी मानते उपरोक्त तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES