शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

फर्जी आईडी बना कंपनी से 29 लाख ठगे

नोएडा। ई-कॉमर्स कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने ग्राहकों की फर्जी आईडी तैयार कर रिफंड व खराब प्रोडक्ट की जगह सही प्रोडक्ट भेजने के नाम पर कंपनी से 29 लाख ठगी कर ली। कंपनी प्रबंधन ने साइबर सेल से ठगी की शिकायत की है। जिसके बाद सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-62 में एक नामी इ-कॉमर्स कंपनी है। कंपनी प्रबंधन का आरोप है। कि कंपनी ने दिल्ली निवासी विनोद नागर और सौरभ कुमार रिफंड और खराब उत्पाद की वापसी वाले टीम में नौकरी करते थे। इसकी आड़ में सौरभ और विनोद ने अपने परिवार और दोस्तों के फर्जी नाम व पते से आईडी बना ली। कंपनी में रिफंड की जो शिकायतें आती थी। उनके आधार पर वह फर्जी आईडी पर रिफंड व प्रोडक्ट भेजते थे। एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि कंपनी के पूर्व कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES