मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक संक्रमित

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में सोमवार को प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। साहित्यकार सुरेंद्र मोहन पाठक मूल रूप से अमृतसर, पंजाब के निवासी हैं। उन्होंने मशहूर जेम्स बॉन्ड सीरीज का हिंदी अनुवाद किया हुआ। हिंदी भाषा के लगभग 300 थ्रिलर उपन्यास लिखे हैं। सुरेंद्र मोहन पाठक और उनके बेटे सुनील को कोरोना होने के बाद उन्होंने कई सरकारी व निजी अस्पतालों से संपर्क किया लेकिन कहीं से भी मदद नहीं मिली। उसके बाद उनकी पत्नी और बेटी ने इंटरनेट मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार से संपर्क किया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES