रविवार, 11 अप्रैल 2021

अश्लील हरकत का आरोप

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी के बाहर टहल रही महिला से कार सवार ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़ित ने सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सोसाइटी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को वह सोसाइटी के बाहर 3 महिलाओं के साथ खेल रही थी। इस दौरान एक कार सवार व्यक्ति ने उनसे शराब के नशे में अश्लील हरकत कर दी। विरोध करने पर कार में बैठाने का प्रयास किया। वंही, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES