रविवार, 11 अप्रैल 2021

पांच तमंचे के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच तमंचे बरामद किए गए हैं। जो पंचायत चुनाव के लिए लाए गए थे। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर चल रहे अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात आरोपित को सेक्टर-47 के पास से दबोचा गया। आरोपित की पहचान जाकिर पुत्र सत्तार निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह इमरान नामक व्यक्ति को देसी तमंचा आपूर्ति करने जा रहा था। आरोपित पिछले काफी दिनों से तमंचा बनाने के धंधे में लिप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सजगता से जांच कर रही है। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...