बुधवार, 7 अप्रैल 2021

देशमुख को बचाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची ठाकरे सरकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने 100 करोड़ की उगाही की जांच सीबीआई से कराने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस बीच सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील जयश्री पाटिल ने भी शीर्ष अदालत में कैविएट दायर की हाईकोर्ट में जयश्री की याचिका पर ही आदेश दिया था। जिसके कारण देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES