मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर व शिर्डी के साईं मंदिर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के रविवार को रात्रि कर्फ्यू लगाने के निर्णय के बाद दोनों मंदिरों के प्रशासन ने यह फैसला लेते हुए सोमवार रात 8:00 बजे से अगले आदेश तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया। मंदिर की दैनिक गतिविधियां चालू रहेंगी। बस श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान प्रसादालय भी बंद रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें