हरदोई। शराब के अवैध धंधे में शामिल बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल की रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सांडी तिराहे के पास शराब के ठेके के पीछे दुकान में छापा मारा था। यहां से औरामऊ निवासी रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ देर बाद में ही उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। उसका साथी पंकज जयसवाल भाग गया था। थाना अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया था कि मौके से16 पेटी में 719 पव्वे देशी शराब, अंग्रेजी शराब के 2 ब्रांड के 22 पौव्वे, 366 खाली पव्वे, अंग्रेजी शराब के 21 खाली अध्दे और 2 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट मिली थी। पुलिस को जांच में बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की भी संलिप्तता मिली। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने भी इस संबंध में पत्र भेजा था। जिस पर कार्रवाई की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें