नोएडा। सेक्टर-45 स्थित लैपटॉप रिपेयरिंग सेंटर की दुकान से शटर का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप रिपेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस से चोरी की शिकायत की है। दिल्ली निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा का सेक्टर-45 में टेक वैली नाम से सर्विस सेंटर है। सेंटर में लैपटॉप सर्विस व रिपेयरिंग का काम होता है। बीते दिन चोर उनके सेंटर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप व स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें