सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

सनोज बने परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश ओझा के निर्देशानुसार नोएडा से सनोज शर्मा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। छालेरा के रहने वाले सनोज शर्मा ने बताया कि समाज को एकजुट कर सशक्त बनाना राष्ट्रीय परशुराम परिषद का उद्देश्य है। परिषद द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश की जाएगी। 


advt


के के जैन सेक्टर 37 RWA के अध्यक्ष बने

राजकुमार को सेक्टर 100  की कमान


नोएडा। सेक्टर 34 में आरडब्ल्यूए की आम सभा का आयोजन समुदायिक केंद्र में किया गया। महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने विगत 2 वर्ष में आरडब्ल्यूए के कार्यकाल और आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। चुनाव की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को ही आगामी 2 वर्ष के लिए चुना गया है। के के शर्मा को अध्यक्ष और धर्मेंद्र शर्मा को निर्विरोध महासचिव की फिर से जिम्मेदारी दी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी चमोली, उपाध्यक्ष कर्नल की पूरी एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार को घोषित किया गया.


नई कार्यकारिणी ने उपस्थिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आरडब्लूए सेक्टर 100  की आमसभा हुई कोषाध्यक्ष सतीश यादव ने 2 वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। निवर्तमान  कार्यकारिणी को दी सर्व समिति से द्वारा चुने जाने की घोषणा की गई। अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से चौधरी राजकुमार सिंह महासचिव सुमेर सिंह रावत कोषाध्यक्ष सतीश यादव को उपाध्यक्ष अशोक चौहान आशीष कसाना सचिव प्रवीण सदस्य के रूप में अजब सिंह  के प्रचारक योगेंद्र सिंह व विकास कुमार को चुना गया। 


पत्रकार पर पुलिस का हमला, की जाए सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। कारवां के पत्रकार एंकर पर हुए पुलिस के हमले की निंदा करते हुए इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आईएमएफ के अध्यक्ष एल आदिमूलम ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से आग्रह किया कि पत्रकारों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि वे बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। 


आठवीं पास तेजस्वी बोले: नितीश का कोई रोड मैप नहीं, 2 पीढ़ियां बर्बाद की

पटना। बिहार चुनावो की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले तेज कर दिए हैं। राजद नेता  के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव जो खुद कम पढ़े लिखे है नीतीश कुमार पर दूरदर्शी नेता होने का आरोप लगाया है।


तेजस्वी ने यह भी कहा कि जदयू और भाजपा सरकार ने राज्य की 2 पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार का पहला और आखिरी प्यार मुख्यमंत्री की कुर्सी है, यदि उनका बिहार को लेकर कोई रोड मैप है तो वे बताते क्यों नहीं की  बेरोजगारी कैसे दूर होगी? तेजस्वी ने पूछा कि नीतीश पलायन गरीब व भुखमरी पर क्यों नहीं बोलते ?


नीट टॉपर आकांक्षा को भारतीय वायु सेना ने दी बधाई

नई दिल्ली। नीट 2020 में दूसरी रैंक पाने वाले अमर सिंह को भारतीय वायुसेना ने बधाई दी है। हवाई सेना ने रविवार को ट्वीट कर कहा आकाश को बधाई भाई सेना ने दिक्कत सार्जेंट राजेंद्र कुमार राव की बेटी नीट 2020 में 100% अंक हासिल किए हैं। 


advt


advt


advt


advt


advt


advt


advt


advt


गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

नोएडा प्राधिकरण: आवासीय विभाग में काम ना होने की शिकायत

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर 6 स्थित कार्यालय में पिछले 2 सप्ताह से भीड़ लगी रहती है। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी काम करने में ढिलाई कर रहे हैं जिससे कार्यालय पर लोगों की भीड़ लग जा रही है। कई कई घंटे लोगों को विभाग के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है, सभी कर्मचारीओ ने जानबूझकर सरकारी कार्यशैली अपना रखी है। वही  प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 के कारण एतिहात रखा जा रहा है और एक समय में केवल कुछ लोगों को ही कार्यालय में प्रवेश करने दिया जा रहा है जिससे अंदर भीड़ ना बढ़े और संक्रमण का खतरा नहीं रहे। 


सेक्टर 27: आवारा कुत्तों का आतंक

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 27 में आवारा कुत्तों का आतंक पहले से काफी बढ़ गया है और पिछले एक माह में कई लोगों को काट चुके हैं। पिछले कुछ समय से क्योंकि कुत्तों को पहले की भांति खाना-पीना नहीं मिल पा रहा है तथा सेक्टर के अंदर पहले की तरह चहल नहीं होने के कारण जानवर भी चिड़चिड़ा नजर आ रहे हैं और परिणाम स्वरूप किसी पर भी हमला कर काट लेते हैं।  प्राधिकरण को इनकी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन किसी को भी इसकी परवाह नहीं है। 


बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

advt


advt


बच्ची को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

पंचायत में पीड़ित पक्ष को धमकाने का आरोप


रबूपुरा के एक गांव में बुधवार रात दो युवकों ने 12 साल बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने मामला रफा-दफा करने के लिए गांव में पंचायत की और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर धमकाया। इससे डरकर पीड़ित परिवार ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।


बृहस्पतिवार रात पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेजा और शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता परिजनों का आरोप है कि आठवीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी बुधवार रात 9:00 बजे घर से अहाते में मवेशियों को बांधने जा रही थी इसी दौरान राकेश और अर्जुन ने उसे अगवा कर लिया आरोपी बाइक पर बैठाकर पीड़िता को घेर कर ले गए. दोनों ने बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई आरोपी पक्ष ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक लिया और बृहस्पतिवार को दिनभर पंचायत की हालांकि कोतवाली पुलिस ने पंचायत की बात से इंकार किया है। 


advt


पीडब्ल्यूडी के साथ अधिशासी अभियंताओं को जबरन सेवानिवृत्ति

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के साथ अधिशासी अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। इनके खिलाफ सेवाकाल में विभिन्न गड़बड़ियों के आरोप नियम 7 के तहत जांच और कार्य संतोषजनक ना पाए जाने के कारण यह कार्यवाही की गई है।


इन सभी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाबत शासनादेश भी जारी कर दिए हैं। आजमगढ़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार सोनवानी और मिर्जापुर में तैनात अधिशासी अभियंता देव पाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसी तरह से एटा में तैनात अधिशासी अभियंता विपिन  पचोरिया तेरी बस्ती में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार खीरी एंड एसडीम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार बलिया के अधिशासी अभियंता रामकेवल पश्चात सहारनपुर में तैनात अधिशासी अभियंता मदन कुमार संतोषी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। उन्हें निवृत्ति के बाद 3 महीने के वेतन व भत्ते के बराबर राशि दी जाएगी राज्यपाल की अनुमति के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

डॉ राजेंद्र सिंह बने वाइस चेयरमैन

मेरठ। यूपी होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के चुनाव में मेरठ के प्रतिष्ठित हेमा पाठक डॉक्टर राजेंद्र सिंह को निर्विरोध रूप से बोर्ड का वाइस चेयरमैन चुन लिया गया है। पहली बार वेस्ट यूपी के किसी डॉक्टर को बोर्ड में पदाधिकारी चुना गया है। डॉ राजेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर बड़ी संख्या में मेरठ के डॉक्टरों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 


घर में घुस मारपीट व अभद्रता का आरोप

रबूपुरा कस्बे में बच्चे के विवाद की शिकायत पुलिस ने करने से नाराज पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला व बच्चे से अभद्रता व विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया है। 


अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी में गिरा प्लास्टर

नोएडा। सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी में शुक्रवार को सीढ़ियों के एक बड़े हिस्से का प्लास्टर गिरने से एक परिवार इसकी चपेट में आने से बच गया। सोसायटी के निवासियों ने प्लास्टर गिरने की घटना की शिकायत अपने ट्विटर हैंडल से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ विधायक पंकज सिंह सांसद डॉ महेश शर्मा से की है। 


नागल थाने के एसओ की कोरोना से मौत

सहारनपुर। थाना नागल के ऐसे रहे जितेंद्र सिंह की कोरोना के चलते मौत हो गई 15 सितंबर को जांच के दौरान वे कोरोना  पॉजिटिव पाई गई थी। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें था ना सरसावा का चार्ज मिला था लेकिन वे यह चार्ज नहीं ले पाए थे। 


फिरोजाबाद में कोरोना के 16 नए मामले

फिरोजाबाद जिले में शनिवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। अब कोई संक्रमित रोगियों की संख्या 2814 हो गई है सीएमओ के मुताबिक 2548 लोग स्वस्थ हो चुके हैं एक्टिव मरी 10169 है। 


पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर अली का निधन

बसपा सरकार में कारागार मंत्री रहे 85 वर्षीय अकबर अली का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से हृदय रोग ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से ग्रसित थे। बुधवार को बजरिया स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री अकबर अली बसपा के टिकट पर वर्ष 1989 में उरई विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्ष 1993 में बसपा के टिकट पर दोबारा विधायक बने वर्ष 1995 में मायावती सरकार में उनको कारागार मंत्री बनाया गया पूर्व मंत्री के परिवार में बेटा और तीन बेटियां हैं एक बेटे का स्वर्गवास हो चुका है। 


शशि कला और सुधाकरण की संपत्ति जप्त

आयकर विभाग ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहयोगी भी के शशि कला के भतीजे बीएन सुधाकरण की करीब 11 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। विभाग ने इसके अलावा पर्यटक स्थल सूची के समीप कोडवर्ड में शशि कला और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति भी जब्त की है। 


विमल प्रकाश त्रिपाठी के निधन पर शोक

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत की व्यवस्था प्रमुख विमल प्रकाश त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 


सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

स्थापना से हटाए गए DG पियूष आनंद

लखनऊ। शासन ने शनिवार को  2 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है 1000 पुलिसकर्मियों को पीएसी वापस भेजने के विवादों में आए पियूष आनंद को स्थापना से हटा दिया गया है उन्हें रेलवे में एडीजी बनाया गया है उनके स्थान पर एडीजी रेलवे संजय सिंघल को स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले महीने एक हजार पुलिसकर्मियों को पता करते हुए पीएसी ने वापस भेजा गया  आगे से जब लेकर पुलिस कर्मियों में रोष था मुख्यमंत्री योगी ने भी नाराजगी जाहिर की थी और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। सिर्फ आनंद का स्थानांतरण इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 


advt

BOOK YOUR CLASSIFIED ADVERTISEMENT IN NOIDA DARPAN ONLINE FOR JUST RS. 100/- ONLY.


CONTACT:


MANAGER (ADVERTISEMENT)


NOIDA DARPAN


A-6, SECTOR-10, NOIDA-201301


CALL: 120-4913496


खुले में शराब पी रहे 30 लोग गिरफ्तार

नोएडा। शहर में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों 30 लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार की शाम महिला पुलिस की टीम  ने अभियान चलाया डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा गुप्ता की अगुवाई में पुलिस टीमें शहर के अलग-अलग थाना एरिया में कार्यवाही की। 


बच्चा हाथ में रिवाल्वर लिए हुए दिखा, कार्यवाही होगी

बच्चे को रिवाल्वर दी फोटो वायरल दादरी कोतवाली एरिया में फेसबुक पर एक बच्चा हाथ में रिवाल्वर लिए हुए दिख रहा है। आरोप है कि बच्चे के परिजन उसके जन्मदिन के मौके पर रिवाल्वर थमा कर प्रदर्शन कर आ रहे हैं। फोटो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह परिवार दादरी एरिया में रहता है उनके मोबाइल से फोटो खींचकर एफबी पर वायरल कर दिया गया है एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 


स्वर्णकारो ने शस्त्र लाइसेंस की मांग की

दादरी। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने बुधवार को डीएम कार्यालय में शस्त्र लाइसेंस की प्राथमिकता को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वर्ण कारों का कार्य जोखिम भरा है, इसके लिए स्वर्ण कारों का प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए इस मौके पर रामकुमार वर्मा मौजूद रहे। 


मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेज 3 पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एबीसीडी चौराहे के पास से दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस को इनके पास से लूटा गया एक मोबाइल और वारदात मैं से माल होने वाली बाइक बरामद हुई है। थाना फेज -III के एस एच ओ जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि पहचान डिफेंस मेगा सिटी बादल पुर निवासी दीपांशु शर्मा और सौरभ कुमार के रूप में हुई। 


काम करते समय नीचे गिरा मिस्त्री, मौत

नोएडा। इला बॉस गांव में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा राजमिस्त्री शनिवार सुबह पैर फिसलने से नीचे गिर गया। मकान मालिक वाले मजदूरों से घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया मूल रूप से बनारस निवासी महिपाल 42 वर्ष नोएडा के इलाहाबाद गांव में किराए पर रहता था। 


फोन टैपिंग: सचिन पायलट की मीडिया मैनेजर पर एफआईआर

गहलोत सरकार ने एक बार फिर सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोला 


जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अब सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह सारा मामला फोन टाइपिंग से जुड़ा है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच विवाद की खबरें चल रही थी तो पायलट के में की तरफ से जैसलमेर के होटल में विधायकों के फोन टेप किए जाने के आरोप लगाए गए। इसके अलावा एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। 


मैनपुरी चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के साथ हाथापाई

मैनपुरी। सिंधिया तिराहा के पास शुक्रवार देर शाम झगड़े की सूचना पर दही चौकी इंचार्ज सोनवीर सिंह और सिपाहियों से झगड़ा कर रहे लोगों ने हाथापाई और गाली-गलौज कर दी साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके से दो अपराधियों अमरदीप और विकास शाक्य और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में चौकी इंचार्ज की ओर से अजय कुमार कमलेश शाक्य सरिता मार्कशीट सचिन अमरदीप नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। 


रविवार, 11 अक्टूबर 2020

सेक्टर -9 व् 10 को व्यापारिक घोषित किया जाये : तरुण भरद्वाज

फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा 'मिक्स लैंड यूज' पॉलिसी पर ऐतराज उठाया है .इस संबंध में उन्होंने प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती ऋतु महेश्वरी जी से मुलाकात भी की और बताया कि फेडरेशन काफी समय से मांग कर रही है कि औद्योगिक क्षेत्र में 'मिक्स लैंड यूज' में केवल कार अथवा वाहन शोरूम को ही क्यों अनुमति दी गई है? केवल एक प्रकार के (वाहन शोरूम) को अनुमति देने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी एक खास वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में बैंक, इंश्योरेंस कंपनियों के कार्यालय, ATM, गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट, उद्योग सहायक प्रतिष्ठान तथा अन्य प्रकार के शोरूम की भी अनुमति होनी चाहिए, क्योंकि इनकी जरूरत सभी को हर समय रहती है।



फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज के अनुसार वे कई वर्षों से सेक्टर 9 व् सेक्टर 10 को व्यापारिक अथवा व्यवसायिक घोषित कराने की मांग कर रहे हैं तथा सभी उद्योग इसके लिए कन्वर्जन चार्ज देने के लिए भी तैयार है, लेकिन अभी तक इस संबंध में प्राधिकरण कोई भी पॉलिसी लेकर नहीं आया है। अतः उन्होंने इन दोनों सैक्टर को व्यापारिक घोषित करने की मांग भी की है। 


 


दिनेश ने एसबीआई चेयरमैन का पदभार संभाला

मुंबई। दिनेश ने बुधवार को एसबीआई के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। वह 3 साल तक इस पद पर रहेंगे। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता बैंक के स्वर्ण खातों की गुणवत्ता बरकरार रखना है। 


पति ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

नोएडा। सेक्टर 78 निवासी एक शख्स ने पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 49 कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 78 की सोसाइटी में रहने वाले दिलीप गुप्ता ने शिकायत की थी कि पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 


3 साल में सड़क टूटी तो जिम्मेदार होंगे ठेकेदार : ग्रेनो अथॉरिटी

निर्माण के बाद अगर 3 साल के अंदर सड़क टूटती है तो उसके जिम्मेदार ठेकेदार होंगे पहले यह अवधि 2 साल तक थी। ग्रेनो अथॉरिटी ने यह नियम लागू किया है। आय दिन शिकायत आती रहती है कि निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सड़क टूट गई है। हाल ही में दनकौर के निर्माण के 1 महीने बाद ही सड़क टूटने का मामला सामने आया था। अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब 3 साल तक सड़क निर्माण को लेकर जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। अगर 3 साल से पहले सड़क टूटती है तो इसे बनाने वाले ठेकेदार को निशुल्क मरम्मत करानी होगी अथॉरिटी भी क्वालिटी की जांच कराएगी। 


दहेज में फॉरचूनर व 25 लाख नहीं मिलने पर हत्या का आरोप

मोहियापुर गांव में दहेज में फॉरचूनर और 2500000 रुपए ना मिलने पर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित रविंद्र भाटी ने बताया कि वह नोएडा के नया गांव में रहते हैं उनकी बेटी कोमल की शादी वर्ष 2015 में मोहियापुर गांव के सोनू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 2 वर्ष पूर्व भी आरोपी अपने कोमल को जहर दिया था। उसके बाद आरोपितों ने अतिरिक्त दहेज में फर्नीचर की मांग की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने 29 सितंबर को कोमल की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि मामले में पति सोनू ससुर लीलू सास कृष्ण वाजेट जीते के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


कैंडल मार्च निकालने पर 60 पर मुकदमा

नोएडा। हाथरस में हुई युवती की मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने बीते दिनों कैंडल मार्च निकाला था। जिले में धारा 144 लागू होने से पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बता दे की एक मूर्ति गोल चक्कर के समीप पीते 1 सितंबर को  आसपास के लोगों ने हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला था। मामले में पुलिस ने सपा नेता दीपक नागर अमित निवासी सोरखा रवि वाल्मीकि अरुण संजय पंडित विक्की के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


कोरोना की वजह से नहीं होगा ट्रेड फेयर

कोरोना की वजह से इस बार प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार मेले का आयोजन नहीं होगा। अक्टूबर से ऐसी कुछ एग्जिबिशन जरूर हो सकती हैं। यह दूसरा मौका है जब प्रगति मैदान में व्यापार मेले का आयोजन नहीं हो रहा। इससे पहले 1980 में इसका आयोजन नहीं हुआ था। 


adct


कांग्रेस ने उपचुनाव में घोषित किए 5 प्रत्याशी

लखनऊ। विधानसभा की 7 रिक्त सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने शुक्रवार को 5 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस पार्टी अमरोहा जिले की नोगवा सादात सीट पर डॉ कमलेश सिंह बुलंदशहर में सुशील चौधरी व फिरोजाबाद में टूंडला सीट पर  स्नेह लता पर किस्मत आजमा रही है।


कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से कृपाशंकर वाद देवरिया सीट से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रत्याशियों की घोषणा की कांग्रेस उन्नाव की बागरमऊ सीट से पहले ही आरती वाजपेई को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर ही प्रत्याशी घोषित होनी बाकी है उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर तक ना मन नामांकन होने हैं। 



लड़ाकू विमान उतरने लायक बनेगी सीमा के नजदीक की सड़कें

नई दिल्ली। युद्ध की आशंका के बीच सरकार ने सीमाओं के नजदीक के राजमार्गों को इस तरह से विकसित करने का फैसला किया है कि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल हवाई पट्टी के रूप में हो सके। इन हवाई पट्टीओं से लड़ाकू विमान और सकेंगे और उन पर उतर सकेंगे। भारत चीन और पाकिस्तान  से एक साथ चुनौतियों का सामना कर रहा है। आशंका यह है कि आने वाले समय में देश को दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध करना पड़ सकता है। 


पॉलिथीन इस्तेमाल करने पर जुर्माना

नोएडा। सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए नोएडा अथॉरिटी की कार्यवाही जारी है। अथॉरिटी टीम ने मंगलवार को सेक्टर 64 में सिग्नल यूज पॉलिथीन का उपयोग करने वाले 4 दुकानदारों का पांच ₹500 का चालान काटा। इस अभियान में अथॉरिटी का जन स्वास्थ्य विभाग चालान काटकर  ₹133000 का जुर्माना वसूल चुका है। 


छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

दादरी। बादलपुर एरिया के स्कूल खेड़ा मोड पर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। छात्रा एरिया की कॉलोनी से स्कूल किसी काम से वापस घर लौट रही थी। विरोध पर उसके साथ हाथापाई की. एसीपी ग्रामीणों ने बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी अमन को अरेस्ट कर लिया गया। 


अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हुआ दुरुपयोग

नई दिल्ली। साल की शुरुआत में तबलीगी जमानत पर मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर दिए गए हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का हाल के दिनों में सबसे ज्यादा दुरूपयोग हुआ है। 


एम राजेश्वर राव आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के सबसे शीर्ष कार्यकारी निर्देशक एवं राजेश्वर राव को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति एनएस विश्वनाथन के स्थान पर की गई है स्वास्थ्य संबंधी कारणों से विश्वनाथन ने पद छोड़ दिया था।  बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कहा कि राजेश्वर के चयन पर केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति मामले की समिति की मुहर लगाई गई है। 


ऑनलाइन रोजगार मेला 15 को

जिले में 15 अक्टूबर को जिला सेवा योजना के माध्यम से ऑनलाइन रोजगार मेले के आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की कई कंपनी शामिल होंगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी संघ प्रिया आनंद ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 14 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन करना होगा। 


चुनाव करवाने की मांग

नोएडा। सेक्टर 62 के रजत विहार में आरडब्लूए चुनाव करवाने को लेकर निवासियों ने मांग की है। 


नोएडा के लिए निकला व्यक्ति गायब

नोएडा। सेक्टर 27 निवासी रवि पंडित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका भाई त्रिभुवन 4 दिन पूर्व नोएडा जाने के लिए घर से निकला था। नोएडा नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. घर से जाते वक्त  उन्होंने नीले रंग का कुर्ता पहना था पुलिस का कहना था कि युवक की तलाश की जा रही है। 


जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने की किसानों से चर्चा

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नंगला शरीफ खा  व नगला गांव में इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के प्रभावित किसानों से बैठक कर क्षेत्र में फैली भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनने के बाद तो विश्वास दिलाया कि पुनर्वास व किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है किसानों के रहन-सहन धार्मिक सामाजिक स्थल व अन्य आवश्यक सुविधाओं के अलावा निवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। 


मेरठ में नगर निगम अधिकारियों में मारपीट

मेरठ। वेतन मामले को लेकर शुक्रवार को नगर निगम दो अधिकारियों के बीच जंग का अखाड़ा बन गया मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा और सहायक अभियंता निर्माण राजपाल सिंह यादव के बीच जमकर लात घूंसे चले।


कर्मचारियों ने किसी तरह से दोनों का बीच-बचाव कर आया दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर देहली गेट थाने में तहरीर दी है नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में टेंडर कमेटी द्वारा टेंडर खोले जा रहे थे बताया गया कि रुके हुए वेतन को लेकर सहायक अभियंता निर्माण राजपाल यादव और मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई दोनों के बीच लात और घूंसे चलने लगे संतोष शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि राजपाल सिंह अपने रुके वेतन की जानकारी करने उनके  कार्यालय आए थे। उन्होंने अगर आयुक्त द्वारा वेतन पर्ची का सत्यापन कराने की जानकारी दी तो राजपाल सिंह गाली गलौज करने लगे। 


मिर्जापुर में सीबीआई का फर्जी डीआईजी गिरफ्तार

मिर्जापुर। वीआईपी सुविधा के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए सीबीआई का डीआईजी होने का झांसा देने वाले अलीगढ़ के ठेकेदार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।


अलीगढ़ जिले के गाना देवी थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी राजीव सिंह नगर निगम के ठेकेदारी करता है और उसने सीबीआई का डीआईजी बंद कर दो दिन पहले प्रभारी पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से मां विंध्यवासिनी के वीआईपी दर्शन के लिए फोन पर बात की थी। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने सीओ सदर की गाड़ी से सुरक्षा व्यवस्था के साथ विद्यांचल दर्शन के लिए भेजा। वहां उसने दर्शन किया इस बीच पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस ने हेड क्वार्टर दिल्ली सीबीआई के एसपी से राजीव  सिंह के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि इन नाम का कोई व्यक्ति सीबीआई में डीआईजी नहीं है आरोपी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 


उत्तर प्रदेश : DSP को इंस्पेक्टर से जान का खतरा

डीजीपी से उन्होंने सुरक्षा की गुहार


इंस्पेक्टर ने आरोपों को झूठा बताया 


नित नये कारनामो के लिए प्रसिद्द उप पुलिस का एक नया मामला सामने आया है, गाजियाबाद जिले में तैनात रहे डिप्टी एसपी  ने एक इंस्पेक्टर से खुद की जान का खतरा बताया मुख्यमंत्री और डीजीपी से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।


एसएसपी से भी शिकायत की। तथा आरोप है कि उन्होंने बात सुनने बगैर कॉल काट दिया। वही इंस्पेक्टर ने आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि का दावा करने की बात है।


कानपुर के विक्रम कांड में शहीद डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा ने भी अपने अधीनस्थ इंस्पेक्टर पर ऐसा ही आरोप लगाया था। अभी महोबा में तैनात डिप्टी एसपी राजकुमार पांडे पहले लोनी के सीओ थे। एक ऑडियो बुधवार को वायरल हुआ उसमें आवाज डिप्टी एसपी राजकुमार पांडे की बताई जा रही है। डिप्टी एसपी कह रहे हैं कि इस्पेक्टर विजेंद्र सिंह बढ़ाना उनके खिलाफ जेल भेजने और जान से मरवाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने विजेंद्र को वर्दीधारी माफिया तक बताया और मुख्यमंत्री और डीजीपी से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई।


राजकुमार ने बताया कि जब वे कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे तब इंस्पेक्टर ने गलत तरीके से जीडी में एंट्री कर जेल भेजने की प्लानिंग कर ली। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी और एसपी रूरल को सूचना दी लेकिन कार्रवाई  नहीं हुई।  राजकुमार ने दावा किया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम को बताने के लिए एसएसपी को कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल काट दिया और उनके ट्रांसफर का पेपर भेज दिया। 


शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

तेल लीक होने का झांसा देकर कार से लैपटॉप चोरी

मुरादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने कार चालक को तेल लीक होने का झांसा देकर बैग चुरा लिया। उसमें लैपटॉप व अन्य कीमती सामान था। कार चालक ने थाने में तहरीर दी मेरठ के कंकर खेड़ा निवासी राजेश दिल्ली की गारमेंट कंपनी में कार्य करते हैं करवाल सुबह वह कार से दिल्ली जा रहे थे। दुहाई गांव के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार से तेल लीक होने की बात कही। इस पर राजेश तुरंत बाहर निकले तभी बाइक सवारों ने कार्ड से लैपटॉप का बैग निकाल लिया। 


पाक ने भी टिक टॉक बैन किया

इस्लामाबाद। भारत के बाद अब पाकिस्तान ने चाइनीस टिक टॉक को ब्लॉक कर दिया गया है। यह रोक अश्लील और अनैतिक कांटेक्ट के चलते लगाई गई। टिक टॉक को लेकर कई शिकायतें मिली थी। 


साइबर ठगों ने खाते से ₹15000 निकाले

नोएडा। बिजनौर निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने ₹15000 निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। पीड़ित रूप सिंह का आरोप है कि उनका एटीएम कार्ड जेब में था बावजूद उनके खाते  से दो बार में  ₹15000 निकल गए मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई, इसके तुरंत बाद एटीएम कार्ड ब्लॉक करा कर कोतवाली पुलिस में सूचना दी है 


advt


दिल्ली में एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 10 पौधे

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। अब एक पेड़ काटने के बदले 10 पौधे लगाने होंगे। इनमें से अच्छी चीज है पेड़ों के जीवित रहने पर ही अजेंसी को पूरा भुगतान किया जाएगा। 


advt


किर्गिस्तान में की गई आपातकाल की घोषणा

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबाय जीनबेकोव के विषय में 21 अक्टूबर तक आपातकाल की घोषणा कर दी है। उधर राजधानी में सैनिकों की तैनाती के आदेश के बीच गोली चलाने पर विरोधी गुटों के बीच झड़प पर भी देखने को मिल रही है। इससे पहले राष्ट्रपति ने कहा था कि वह नई कैबिनेट की नियुक्ति होते ही त्यागपत्र दे देंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रपति ने 9 अक्टूबर को एक डिग्री अधिकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार विश्व केक में आपातकाल की घोषणा की गई है। 


नवाज शरीफ समेत कई विपक्षी नेताओं पर देशद्रोह का केस दर्ज

इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में नवाज शरीफ व उनकी बेटी मरियम के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराया है। गुलाम कश्मीर के कथित पीएम फारुख हैदर पर भी यही आरोप थोपा गया है। लाहौर पुलिस ने बदल रशीद नामक एक नागरिक की शिकायत पर पूर्व प्रधानमंत्री शरीफा मरियम के अलावा पी एम एल एम के 41 नेताओं के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि शरीफ ने गत 20  सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर के दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन व पार्टी की बैठकों में सरकार और देश के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण दिए। 


क्लियो काउंटी: इंजीनियर को गार्डों ने बेरहमी से पीटा, बिल्डर की गुंडागर्दी

बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार किया 


नोएडा। क्लियो काउंटी निवासी इंजीनियर को बिल्डरो के गार्डों ने बेरहमी से पीटा दिया। सेक्टर- 121 क्लियो काउंटी का मामले में पुलिस ने 5 गार्डों को गिरफ्तार किया है।  बिल्डरो के गुंडों द्वारा ये पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी ऐसी कई वारदात हो चुकी है।


नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी निवासी इंजीनियर को मेंटेनेंस अधिकारी व गार्डों ने बृहस्पतिवार को जमकर पीट दिया। इंजीनियर बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कंपनी के अधिकारिओ को गिरफ्तार करना चाहिए था जिनके आदेश पर यह सब हुआ।


पुलिस के मुताबिक शालीन माथुर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है, उनके पास अधिक बिजली बिल आया तो वह शिकायत करने मेंटेनेंस ऑफिस चले गए। वहां मौजूद क्लियो काउंटी सोसायटी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रोजेक्ट मैनेजर में गार्डों को बुलाया और मारपीट कर इंजीनियर को ऑफिस से बाहर निकलवाने लगा। इस दौरान 30 से 25 सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घसीटते हुए बाहर निकाल कर बेरहमी से पीट दिया। इससे उनके कपड़े भी फट गए इसके बाद पीड़ित ने मेंटेनेंस कंपनी ए बी ए ग्रुप के हेड अरविंद प्रोजेक्ट मैनेजर सेलेक्ट चंद्रपुर प्रोजेक्ट हेड समेत दो दर्जन अज्ञात सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ केस दर्ज कराया।



पुलिस ने केस दर्ज कर केवल सिक्योरिटी गार्ड रमाशंकर राहुल रजनीश मोनू व पंकज को गिरफ्तार कर बाकि के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। आरोप है कि मेंटेनेंस कंपनी की तरफ से बिजली बिल में घोटाला किया जा रहा है इस कारण उन्होंने अपना विरोध जताया था। 


advt


कोरोना को हराने के बाद वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त की मौत

नोएडा। देवरिया में तैनात वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुदेश राय ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। यथार्थ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि सुदेश राय मधुमेह रोग से ग्रस्त थे। कोरोना संक्रमित होने पर 27 सितंबर को उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया 6 अक्टूबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। लेकिन फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे। 


कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को याद किया

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को बीएसपी कार्यकर्ता राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने काशीराम की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बोलते बीएसपी नेता रवि जाटव ने कहा कि कांशीराम ने सर्व समाज को सत्ता में भागीदारी के लिए बीएसपी बनाई थी मौजूदा सरकार जातिगत भेदभाव को बढ़ाते हुए वर्ग विशेष को महत्व दे रही है। पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात पर सवाल उठाया। 


गांजा तस्कर गिरफ्तार, जेल

ईकोटेक पास कोतवाली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पहचान नितिन निवासी लुकसर के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 


चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट स्थित सुदामापुरी पुलिया के पास से चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक युवक को दबोचा है, पहचान अतुल उर्फ गुल्लू निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 


नोएडा अथॉरिटी करेगी गांव के विकास की समीक्षा

नोएडा। गांव के विकास और समस्याओं 12 अक्टूबर को ऑनलाइन समीक्षा बैठक करेगी। समीक्षा में गांव के निवासी सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और तेजपाल नागर जुड़ेंगे। नोएडा अथॉरिटी से खुद सीईओ ऋतु महेश्वरी सहित संबंधित वर्क सर्कल इंजीनियर इस बैठक में शामिल रहेंगे। गांव के लिए पार्टी कौन से विकास कार्य करवा रही है। आगे की तैयारी क्या है। 


सेक्टर 30 में लावारिस कुत्ते ने 6 लोगों को काटा

नोएडा। सेक्टर 30 में लावारिस कुत्ते ने बृहस्पतिवार को छह लोगों को काटा। कुत्ते से डीपीएस में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को काटा। इसके बाद एक वृद्धा, बच्ची, महिला, बुजुर्ग और युवक को भी काट लिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया कि लोगों से पता चला है कि यह कुत्ता 1 सप्ताह में करीब 25 लोगों को काट चुका है। लावारिस कुत्ते की कई बार लिखित शिकायत सीईओ को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। 


8 वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक रेप, दो गिरफ्तार

8 वीं कक्षा की पीड़िता से रबूपुरा क्षेत्र के फलौदा गांव में नाबालिग छात्रा को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित ने अपने एक दोस्त की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गांव के ही दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


फलावदा गांव की एक मजदूर की बेटी गांव के स्कूल में आठवीं की छात्र है। वह गुरुवार शाम करीब 9:00 बजे किसी काम के लिए अपने अहाते पर जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही 2 युवकों ने उसका अपहरण किया और बाइक पर बिठाकर जंगल ले गए वहां ट्यूबवेल के कमरे में अर्जुन नाम के युवक ने रेप किया। उसका दोस्त राकेश भाखड़ा पहरा  देता रहा पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई पीड़िता के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। 


सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जेवर पुलिस ने सपा व किसान नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को ग्राम जरौली के समाजवादी पार्टी नेता योगेश चौधरी ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जेवर निवासी अशोक शर्मा ने कोतवाली में योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी, पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कस्बे की  रैना की पुलिया से गिरफ्तार किया है। 


केरल यात्री से जप्त किया गया 31 लाख रुपए का सोना

केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर एयर इटेलिजेंस यूनिट ने दुबई से यहां पहुंचे एक यात्री से 3121 लाख रुपए का सोना जप्त कर लिया। कोच्चि के सीमा शुल्क आयुक्त ने कहा कि कन्नूर हवाई अड्डे की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने गो एयर के विमान में दुबई से आने वाले 1 यात्री से 12321 लाख रुपए मूल्य का 615 ग्राम सोना जप्त किया है। वह सोने को अपने गुदाद्वार में छिपाकर लाया था। 


आयकर अफसरों ने जानभूझकर छोड़ें, कैग ने पकड़े 156 करोड़

कानपुर। आयकर विभाग ने आंखों के सामने से गुजरे करोड़ों रुपए के हवाला रैकेट की जगह ढूंढने के बजाय उस पर मिट्टी डाल दी, रिश्वतखोर आयकर अधिकारिओ ने ना तो रकम इधर से उधर करने वाले कारोबारी पर शिकंजा कसा और ना ही रकम हासिल करने वालों पर।


नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में आयकर अफसरों के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है और पुरे खेल को खोल दिया। कैग ने 13 राज्यों के आयकर विभाग से संबंधित 260 प्रकरणों को जांच का हिस्सा बनाया, इनमें दो मामले कानपुर से संबंधित पाए गए। एक मामला 156 करोड रुपए के हवाला रैकेट से जुड़ा है।


कैग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में प्रधान आयकर आयुक्त के निर्देश पर एक कारोबारी के यहां छापा मारा गया, बड़े पैमाने पर नकली ज्वेलरी संपत्तियों के दस्तावेज बनाकर तो साल तक इस प्रकरण की जांच चली। इसके बाद सिर्फ मामूली टैक्स चोरी की रकम जमा कराई गई। कैग ने आरटेट किया तो पता चला कि कारोबारी हवाला रैकेट से जुड़ा है। छापे में मिले दस्तावेजों नकदी आती है पुष्टि हुई ऑडिट के दौरान खास नंबर वाले नोटों की गलतियों का जिक्र मिला जो दर्जन भर से अधिक लोगों को भेजा गया था। कुल 156 करोड रुपए अलग-अलग जगह भेजे गए, इनका कोई हिसाब-किताब नहीं था बावजूद किसी भी पक्ष को जांच का हिस्सा नहीं बनाया गया। ना किसी से पूछताछ ना ही कर का निर्धारण ना तो कारोबारी से यह पूछने की जहमत उठाई गई। 


चांद बूढ़ा हो गया !

चांद बूढ़ा हो गया है, अब नहीं लुभाता। किसी को चांद से देर तक बातें करना गुजरे समय की बात हो गई है। इमारते आसमान से बातें करती हैं। हाल-चाल पूछ लेती हैं। चांद का वह जो चांद के कसीदे पढ़ते थे, उनकी रातें फानूस को घूरते कटती हैं। नई नस्ल का लगाव नहीं, अब चांद से उनके सपने भी हाईटेक हो गए हैं। घर के बुजुर्गों जैसा हो गया है चांद। जैसे झुर्रियां बनकर उसके चेहरे पर उदासी आंखों से ताकता है जमीन पर शायद कभी कोई बच्चा चंदामामा कहकर आवाज लगा दे 


advt


advt


advt


advt


नदियों के पास अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

नोएडा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नाडा कैंप कार्यालय में गंगा संरक्षण समिति की ऑनलाइन बैठक हुई।  इसमें डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि यमुना और हिंडन नदी के आसपास अतिक्रमण को हटाया जाए, उन्होंने कहा कि नदियों में अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण की जानकारी तहसील रहेंगे इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक 52 अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 


बिजली कर्मचारियों से मारपीट केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर 72 में बिजली का खंबा लगाने गए विद्युत निगम के कर्मचारियों से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। अवर अभियंता ने कोतवाली सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके मुताबिक सेक्टर 72 में बिजली का खंभा गिर गया था। बुधवार शाम को विभाग के कर्मचारी खंभा लगा रहे थे तभी सतपाल व उसके दो अन्य साथियों ने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने मामले में मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 


सेक्टर 83 मैं सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या

नोएडा। सेक्टर 83 की एक कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कंपनी मालिक को पता चला तब इसकी जानकारी पुलिस को दी कोतवाली फेज टू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया प्राथमिक जांच में पता चला है कि गार्ड बीमारी से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जहानाबाद बिहार निवासी उपेंद्र शर्मा सेक्टर 83 की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे वह कंपनी के एक कमरे में अकेले रहते थे। सुबह मालिक हरदीप सिंह जब कंपनी पहुंचे तो मामले का पता चला, उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जांच शुरू की। 


लूट और चोरी करने वाले दो दबोचे

नोएडा। लूट और चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।  एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बदमाशों की पहचान नया बस अड्डा गाजियाबाद निवासी राशिद और मसूरी गाजियाबाद निवासी आसिफ के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक एक स्कूटी और 7 मोबाइल बरामद किए गए हैं। 


शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

OFFICE SPACE FOR RENT (3000 SQFTS)

TO -LET


OFFICE SPACE, 3000 SQFTS, SECTOR-10, DND ROAD, NOIDA. 



  • 5 CABINS

  • 70 WORKSTATIONS

  • 100 Kw GEN. SET (POWER BACKUP)

  • 2 WASHROOMS

  • PANTRY

  • SPACE FOR PARKING AND OTHER AMENTIES.


CONTACT:


TARUN BHARDWAJ: 9910928346


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मसालों के मंत्री रामविलास पासवान  का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे पासवान पांच दशक से राजनीति में सक्रिय थे उनके बेटे वालों को शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार रात उठकर पिता के निधन की जानकारी दी। उनका शव शुक्रवार को पटना ले जाया गया। 


सीएम पर टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हमें आर्थिक टिप्पणी करने वाले लाड क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर पर तैनात शिक्षक अरविंद कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए संतोष कुमार राय के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि लाड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार यादव ने 7 अक्टूबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए  पोस्ट डाला है। बिहार की जांच रिपोर्ट में इनकी पुष्टि हुई। 


दो आईएएस व 1 पीसीएस की तैनाती में बदलाव

लखनऊ .प्रदेश सरकार ने 2 आईएएस एक पीसी एस अधिकारी राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव वाणिज्य कर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ-साथ सचिव रहरा का भी प्रभार दिया गया है .इसी तरह डॉ विजय कुमार सिंह को अप्पर निदेशक जल जीवन मिशन से हटाकर विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया है .पीसीएस अधिकारी अंजलि गंगवार को एसडीएम पीलीभीत से हाथरस भेजा गया है .


सांसद के 10 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली। सीबीआई ने कर्ज धोखाधड़ी के मामले में वाई एस आर सी पी के सांसद रामकृष्ण राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सांसद के 10 ठिकानों पर छापा मारा गया है। राजू नरसापुरम लोकसभा सीट से सांसद है। 


राहुल को कहां से मिलता है ऐसा नशा: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 मिनट में चीन को उखाड़ बार देखने के बयान पर तंज कसते हुए कहा आखिर राहुल को ऐसा नशा मिलता कहां से है। मिश्रा ने कहा 10 दिन में कर्ज माफ करने और चीन को 15 मिनट में साफ करने जैसी बातें राहुल को कौन सिखाता है। मैं उस व्यक्ति को झुक कर सलाम करता हूं। उन्होंने कहा मुझे समझ नहीं आता है ऐसा ऊंची क्वालिटी का नशा राहुल को मिलता कहां से है। 


मराठी एक्टर अविनाश का निधन

मराठी एक्टर अविनाश खर्षिकार का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है 68 साल के थे फिल्म और टीवी धारावाहिक और नाटकों में अपनी हास्य भूमिकाओं को लेकर वह जाने जाते थे। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह खर्षिकार को दिल का दौरा पड़ा था। 


जिलाधिकारी ने की उद्यमिओ के साथ मीटिंग

नोएडा। जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने व उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से डीएम सुहास एलवाई की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इस दौरान कहा गया कि उद्यमी अपने वर्कर को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन आदि प्रोटोकॉल का पालन करें। मीटिंग में उद्यमिओ ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओ से भी अवगत कराया। 


बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...