नोएडा। सेक्टर 78 निवासी एक शख्स ने पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 49 कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 78 की सोसाइटी में रहने वाले दिलीप गुप्ता ने शिकायत की थी कि पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें