गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

नोएडा प्राधिकरण: आवासीय विभाग में काम ना होने की शिकायत

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर 6 स्थित कार्यालय में पिछले 2 सप्ताह से भीड़ लगी रहती है। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी काम करने में ढिलाई कर रहे हैं जिससे कार्यालय पर लोगों की भीड़ लग जा रही है। कई कई घंटे लोगों को विभाग के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है, सभी कर्मचारीओ ने जानबूझकर सरकारी कार्यशैली अपना रखी है। वही  प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 के कारण एतिहात रखा जा रहा है और एक समय में केवल कुछ लोगों को ही कार्यालय में प्रवेश करने दिया जा रहा है जिससे अंदर भीड़ ना बढ़े और संक्रमण का खतरा नहीं रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES