बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

पीडब्ल्यूडी के साथ अधिशासी अभियंताओं को जबरन सेवानिवृत्ति

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के साथ अधिशासी अभियंताओं को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। इनके खिलाफ सेवाकाल में विभिन्न गड़बड़ियों के आरोप नियम 7 के तहत जांच और कार्य संतोषजनक ना पाए जाने के कारण यह कार्यवाही की गई है।


इन सभी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाबत शासनादेश भी जारी कर दिए हैं। आजमगढ़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार सोनवानी और मिर्जापुर में तैनात अधिशासी अभियंता देव पाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। इसी तरह से एटा में तैनात अधिशासी अभियंता विपिन  पचोरिया तेरी बस्ती में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार खीरी एंड एसडीम के अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार बलिया के अधिशासी अभियंता रामकेवल पश्चात सहारनपुर में तैनात अधिशासी अभियंता मदन कुमार संतोषी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। उन्हें निवृत्ति के बाद 3 महीने के वेतन व भत्ते के बराबर राशि दी जाएगी राज्यपाल की अनुमति के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES