मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर अली का निधन

बसपा सरकार में कारागार मंत्री रहे 85 वर्षीय अकबर अली का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से हृदय रोग ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से ग्रसित थे। बुधवार को बजरिया स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री अकबर अली बसपा के टिकट पर वर्ष 1989 में उरई विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे। वर्ष 1993 में बसपा के टिकट पर दोबारा विधायक बने वर्ष 1995 में मायावती सरकार में उनको कारागार मंत्री बनाया गया पूर्व मंत्री के परिवार में बेटा और तीन बेटियां हैं एक बेटे का स्वर्गवास हो चुका है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES