सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

के के जैन सेक्टर 37 RWA के अध्यक्ष बने

राजकुमार को सेक्टर 100  की कमान


नोएडा। सेक्टर 34 में आरडब्ल्यूए की आम सभा का आयोजन समुदायिक केंद्र में किया गया। महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने विगत 2 वर्ष में आरडब्ल्यूए के कार्यकाल और आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। चुनाव की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को ही आगामी 2 वर्ष के लिए चुना गया है। के के शर्मा को अध्यक्ष और धर्मेंद्र शर्मा को निर्विरोध महासचिव की फिर से जिम्मेदारी दी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसपी चमोली, उपाध्यक्ष कर्नल की पूरी एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार को घोषित किया गया.


नई कार्यकारिणी ने उपस्थिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आरडब्लूए सेक्टर 100  की आमसभा हुई कोषाध्यक्ष सतीश यादव ने 2 वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। निवर्तमान  कार्यकारिणी को दी सर्व समिति से द्वारा चुने जाने की घोषणा की गई। अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से चौधरी राजकुमार सिंह महासचिव सुमेर सिंह रावत कोषाध्यक्ष सतीश यादव को उपाध्यक्ष अशोक चौहान आशीष कसाना सचिव प्रवीण सदस्य के रूप में अजब सिंह  के प्रचारक योगेंद्र सिंह व विकास कुमार को चुना गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES