पंचायत में पीड़ित पक्ष को धमकाने का आरोप
रबूपुरा के एक गांव में बुधवार रात दो युवकों ने 12 साल बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने मामला रफा-दफा करने के लिए गांव में पंचायत की और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर धमकाया। इससे डरकर पीड़ित परिवार ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
बृहस्पतिवार रात पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेजा और शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता परिजनों का आरोप है कि आठवीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी बुधवार रात 9:00 बजे घर से अहाते में मवेशियों को बांधने जा रही थी इसी दौरान राकेश और अर्जुन ने उसे अगवा कर लिया आरोपी बाइक पर बैठाकर पीड़िता को घेर कर ले गए. दोनों ने बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई आरोपी पक्ष ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक लिया और बृहस्पतिवार को दिनभर पंचायत की हालांकि कोतवाली पुलिस ने पंचायत की बात से इंकार किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें