शनिवार, 4 अप्रैल 2020

मेडिकल स्टाफ से जमातियों की बदसलूकी का सिलसिला जारी

दीन-धर्म की शिक्षा देने वालों का अधर्म


लखनऊ. क्वारैंटाइन में रखे गए तब्लीगी जमात के लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे। यूपी के गाजियाबाद में इन्होंने मेडिकल स्टाफ से बदसलूकी की। अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई केे आदेश दिए। गाजियाबाद के बाद लखनऊ और कानपुर से भी ऐसी ही शिकायतें मिली हैं। 


धर्मगुरु बोले-  ये लोग समुदाय का नाम खराब कर रहे हैं
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ रिजवी ने तब्लीगी जमात के लोगों को व्यवहार सुधारने की नसीहत दी। मौलाना खालिद रशीद ने शनिवार को जारी बयान में कहा, “आपके व्यवहार से मुस्लिम समुदाय का नाम खराब हो रहा है। समाज में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।” मौलाना रिजवी ने भी इन लोगों से अनुशासन में रहने और सरकार के आदेश मानने को कहा। 


'यह धर्म का नहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य का मामला'

शिवसेना ने लिखा, 'यह धर्म का नहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य का मामला हैं। मुस्लिम समुदाय भी इस कदम की सराहना करता। बंद का उल्लंघन करना अन्य लोगों के जीवन से खेलना है। यह मामला उन लोगों के लिए मुद्दा बन गया है जो हिंदू-मुसलमान की राजनीति करना चाहते हैं।'


तब्लीगी जमात: यह एक अमानवीय और हानिकारक घटना है

मुंबई. शिवसेना ने कोरोना वायरस फैलने के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक सभा आयोजित किए जाने को अमानवीय कृत्य बताया और इसके आयोजकों की कड़ी निंदा की। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मुख्यालय में विदेशों और देशभर के राज्यों से आए कई हजार लोगों ने शिरकत की थी और यह देश में कोविड-19 फैलने का मुख्य स्रोत बन गया है।


नोट पर थूकने वालों, झूठे वीडियो फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित करने के लिए आए। उन्होंने नोटों पर थूक लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा-'कोरोनावायरस की तरह ही हम एक और वायरस को झेल रहे हैं। मैं अपने भाइयों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा। लेकिन, जो लोग झूठे वीडियो फैला रहे हैं, नोट पर थूकना और उन्हें फैलाना, मैं उन्हें नहीं छोड़ने वाला हूं। अगर यह मजाक के रूप में भी किया गया है तो भी मैं उन्हें नहीं छोड़ने वाला। ऐसे काम करने की चेष्टा भी कोई न करे। सभी को साथ आकर यह लड़ाई लड़नी है।


इराक: कोरोना के 820 मामलों की पुष्टि, 54 की मौत

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 820 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं 54 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए 48 केस सामने आए हैं। महामारी से निपटने के लिए चीन के सात विशेषज्ञों की एक टीम सात मार्च से ही इराक के चिकित्सकों के साथ मिल कर काम कर रही है।


अफ्रीका: 50 देश कोरोना की चपेट में

अफ्रीका में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां अब तक 284 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7028 लोग संक्रमित हैं। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना अब तक करीब 50 अफ्रीकी देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 1,462 मामले, अल्जीरिया में 847 और मिस्र में 779 मामले दर्ज किए गए हैं। महाद्वीप पर अब तक 779 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 221 से 284 हो गई है।


ब्रिटेन: 24 घंटे में 684 लोगों की मौत

ब्रिटेन में 24 घंटे में 684 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा तीन हजार 605 हो गया है। वहीं संक्रमण के मामले 38 हजार 168 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोपों और दो नर्सों की मौत के बाद सरकार ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। ब्रिटेन की महारानी रविवार शाम को देशवासियों को संबोधित करेंगी।


फ्रांस: 600 सैनिक कोरोना पॉजिटिव

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शनिवार को कहा कि 600 सैनिक कोरोना पॉजिटिव हैं। हम हालातों का जायजा ले रहे हैं। हालांकि, इससे हमारे सैन्य ऑपरेशनों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फ्रांस में कोरोना से संक्रमण के 82 हजार 165 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि छह हजार 507 लोगों की मौत हो चुकी है।


न्यूयॉर्क: एक दिन में 562 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, गुरुवार आधी रात से शुक्रवार आधी रात तक न्यूयॉर्क में 562 लोगों की मौत हुई है। यानी हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की जान गई है। यह एक दिन में मरने वालों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने शुक्रवार को कहा- उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके मुताबिक राज्य के जिन अस्पताल में वेंटिलेटर्स की जरूरत कम है, वहां से इसे हटाकर इसकी कमी से जूझ रहे अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ऐसे ही नहीं मरने देंगे।


अब तक 11 लाख केस और 60 हजार मौतें

कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 60 हजार 147 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 11 लाख 30 हजार 591 पहुंच गई है। वहीं, दो लाख 35 हजार 891 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। स्पेन में 24 घंटे में संक्रमण के सात हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि 809 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई है। यह आंकड़ा इटली (1,19,827) से भी ज्यादा हो गया है। स्पेन में अब तक कुल 11 हजार 744 लोगों की जान जा चुकी है।


पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 2700 के पार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 2,708 दर्ज किए गए, जबकि देश के सबसे बड़े राज्य पंजाब में यह आंकड़ा 1,000 के  पार हो गया है।


हाथरस: चार जमातियों में कोरोना की पुष्टि

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र से पिछले दिनों पकड़े गए जमातियों में से चार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों संक्रमितों को मुरसान के सरकारी चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं जिला प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री समेत तमाम जानकारियां जुटाने में लग गया है।


योगी सरकार देगी 66 करोड़ खादी के मास्क, धोकर फिर पहने जा सकेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खादी से बने तीन परतों वाले 66 करोड़ विशेष मास्क के निर्माण के आदेश जारी किए हैं। यह मास्क धोने और बार-बार प्रयोग करने योग्य होंगे। गरीबों को यह मास्क नि:शुल्क दिए जाएंगे और अन्य लोगों के लिए यह उचित मूल्यों में उपलब्ध होंगे।


जमातियों ने बढ़ाई परेशानी, संक्रमितों की संख्या बढ़ी

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। एक तरफ प्रशासन लगातार संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है, वहीं शनिवार सुबह से अबतक 37 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 211 पहुंच गई है। 


आपत्तिजनक वीडियो पाकिस्तान समेत दूसरे देशों में बनाने की बात सामने आ रही

कोरोना वायरस के खतरे से न डरने के लिए इस वक्त सोशल मीडिया पर वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। टिकटॉक के जरिए कोरोना पर अल्पसंख्यक आबादी को उकसाने के लिए एक निजी साइबर संस्था ने रिसर्च कर 30,000 वीडियो की जांच कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है। जांच में पता चला है कि ज्यादातर वीडियो पाकिस्तान समेत मिडिल ईस्ट एशिया में बनाए गए हैं। इन वीडियो को भारत भेजकर यहां की स्थानीय भाषाओं में तब्दील कर दिया गया है। इसका खुलासा होने के बाद केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है।


फैलाई जा रही है कोरोना को लेकर अफवाह, मुसलमानो को उकसाने की कोशिश

एक तरफ देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ विदेशों में बैैठे कुछ लोग भड़काऊ वीडियो बनाकर लॉकडाउन पालन न करने के लिए उकसा रहे हैं। वीडियो के जरिए इसे धर्म विशेष के खिलाफ बताकर अल्पसंख्यक समुदाय को मास्क न लगाने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली की डिजिटल लैब वॉइजर इंफोसेक ने इस सप्ताह जारी की गई 30,000 वीडियो की जांच की है। इसमें एक समुदाय को टारगेट कर भ्रम फैलाने वाली सूचनाएं देने का अभियान नजर आ रहा है। वीडियो में कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने से दूर रखने की बात कही जा रही है। 


शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

नोएडा: सीजफायर कंपनी 16 लोगों में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार

नोएडा। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या देश में तेजी से बढ़ती जा रही है और 1251 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। यूपी के नोएडा में भी अब तक 38 मामले सामने आ चुके है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार अब सख्त कदम उठा रही है। बता दें कि डीएम सुहास एलवाई ने मंगलवार को चार्ज संभालने के बाद सेक्टर-135 में स्थित सीजफायर कंपनी को सील कर दिया। बता दें कि कंपनी से जुड़े 16 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।


advertisement


<no title>

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चल रहा है। रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि जल्द ही 3.2 लाख आइसोलेशन बेड तैयार कर लिए जाएंगे। 20 हजार कोच को कोरोना वायरस रोगियों के लिए वार्डों में परिवर्तित किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो कोच में 3.2 लाख बिस्तरों को लगाकर क्वारंटीन की सुविधा दे सकते हैं। ट्रेन के एक कोच में 16 बेड तैयार किए जा रहे हैं। पूरे कोच को खास तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि क्वारंटीन में परेशानी न हो। उधर, रेलटेल ने 2 करोड़ रुपये का योगदान प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। कहा है कि टीम रेलटेल इस लड़ाई में देशवासियों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है। रेलटेल ने 2 करोड़ रुपये का प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है।


मंत्री हाजी हुसैन का बेटा तब्‍लीगी जमात में, मंत्री समेत पूरा परिवार क्वारंटाइन

ई दिल्ली के निजामुद्​दीन में तब्लीगी जमात (धार्मिक सम्मेलन) के बाद लगातार हो रही कोरोना पीड़ितों व मृतकों की सूचना ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। इस सम्मेलन में झारखंड के 36 लोगों के शामिल होने की पूरी जानकारी के साथ नई दिल्ली ने झारखंड सरकार को सूची सौंपी है, जिसका पुलिस सत्यापन पूरा हो गया है। इस सूची में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे मोहम्मद तनवीर का भी नाम है। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से सूची मिलने के बाद देवघर पुलिस तनवीर के घर पहुंची और तनवीर को क्वारेंटाइन कर दिया। उनके सैंपल को जांच के लिए रिम्स में भेज दिया गया है। पूछताछ में मोहम्मद तनवीर ने जमात में शामिल होने से इंकार किया है। मंत्री हाजी हुसैन असांरी व उनका पूरा परिवार क्वारंटाइन कर दिया गया है। इधर, जमात में शामिल राज्य के प्रत्येक जिले के सभी 36 लोगों का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है और सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।


204 देशों में संक्रमण और 54 हजार मौतें

कोरोनावायरस दुनियाभर के 204 देशों में फैल चुका है। इससे करीब 10 लाख 14 हजार लोग संक्रमित हैं। 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 18 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली-सिएन लूंग ने शुक्रवार को देशभर में एक महीने के लॉकडाउन की घोषणा की। लूंग ने  शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से हम इस संकट से शांति से निपट रहे हैं। लॉकडाउन 7 अप्रैल से लागू होगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं और मुख्य आर्थिक क्षेत्रों को छोड़कर सभी दूसरे काम बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट, सुपरमार्केट, अस्पताल, परिवहन और बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। देश में कोरोना नियंत्रित है। भविष्य में दोबारा उभरने पर भी हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं। सिंगापुर में संक्रमितों की संख्या 1,000 से ज्यादा हो गई है। अभी तक देश में 5 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। यहां अब तक संक्रमण के 2 लाख 45 हजार 66 मामले सामने आए हैं। मौतों का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया है।


मजदूरों के जाने से कंपनियां बंद होंगी

क्लोथिंग मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना हैं कि मजदूरों का वापस आना बहुत बड़ी दिक्कतें हैं। ज्यादातर मजदूर जो चले गए हैं वे तुरंत लौटना नहीं चाहते हैं। चूंकि अप्रैल से मई जून तक वैसे ही मजदूर गांव जाते हैं, इसलिए ऐसे मामले में अब वे लोग आने की बजाय गांव में ही रहना चाहेंगे। इसलिए अधिकतर मजदूर जुलाई के बाद ही लौटने की कोशिश करेंगे और जब वे वापस आएंगे तब तक कंपनियों को अपने कारोबार बंद रखने होंगे। इसका असर यह होगा कि कंपनियों को कर्मचारियों की संख्या में कटौती तो करनी ही होगी और साथ ही अन्य मजदूर भी इस दौरान निकल जाएं। इसलिए यह स्थिति लंबे समय तक कारोबारियों को प्रभावित करेंगी।


15 अप्रैल से घर भागने की फिराक में लाखों मजदूर

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते लाखों मजदूर देश के विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, गुजरात से गांवों की ओर पलायन कर चुके हैं। अब खबर है कि 15 अप्रैल से यातायात सेवा शुरू होने के बाद बड़े पैमाने पर मजदूर पलायन के लिए तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो सब कुछ शुरू होने के बाद महानगरों में मजदूरों की बड़ी किल्लत रोजगारों के लिए समस्या खड़ी कर सकती है।दरअसल कामगारों का पलायन तो 21 मार्च के जनता कर्फ्यू के बाद ही हो चुका था। उस समय 21 से 25 मार्च के बीच मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस और सीएसटी जैसे स्टेशनों पर उत्तर भारत की ओर जानेवाले यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा था। लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़कर ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी कर रहे थे। यह वह कामगार थे, जो मुख्य रूप से दूध की आपूर्ति, ग्रोसरी स्टोर, सब्जियों की बिक्री, सिगरेट और बीड़ी के कारखानों और फलों के कारोबार में शामिल थे। 


आईटी सेक्टर में 1.5 लाख रोजगार छिनेंगे

मुंबई. कोरोना वायरस का असर आखिरकार बेरोजगारी पर दिख ही गया। खबर है कि देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी सेक्टर यानी आईटी में 1.5 लाख रोजगार छिन सकते हैं। इस संबंध में गुड़गांव की एक कंपनी ने करीबन 300 कर्मचारियों को छुट्‌टी दे दी है। जानकारी के मुताबिक एएसा अनुमान है कि भारतीय आईटी सेक्टर से अगले तीन से 6 महीनों में 1.5 लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि इसमें से ज्यादातर लोगों का रोजगार छोटी कंपनियों से जाएगा, क्योंकि वे अब इस महामारी से निपटने में सक्षम नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे कंपनियां कुछ एक ग्राहकों पर ही निर्भर थीं और कोरोना की वजह से उनके कारोबार पर बुरा असर हुआ है।


अमेरिका में कंपनियां लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं

कोरोनावायरस के बीच अमेरिकी कंपनियां लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। इससे आने वाले समय में और भी ज्यादा कामगारों को सरकारी सहायता पर निर्भर रहना पड़ सकता है। मार्च का रोजगार आंकड़ा शुक्रवार को आने वाला है। यह भी बहुत खराब होने की आशंका है। रिफिनिटिव के अनुमान के मुताबिक मार्च में अमेरिका में एक लाख लोगों के रोजगार खोने का आंकड़ा आ सकता है। इसके कारण बेरोजगारी की दर 3.5 फीसदी के ऐतिहासिक निचले स्तर से बढ़कर 3.8 फीसदी पर पहुंच सकती है। बेरोजगारी दर 2021 तक 9% तक भी पहुंच सकती है। मार्च का आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं दिखेगा, क्योंकि जिस सर्वेक्षण के आधार पर महीने का आंकड़ा तैयार होता है, वह महीने के बीच में ही पूरा हो जाता है। जबकि इसके बाद के दो सप्ताह में लाखों लोगों ने रोजगार गंवाए हैं।


कोरोना के चलते अमेरिका में 2 सप्ताह में एक करोड़ लोग बेरोजगार

न्यूयॉर्क. कोरोनावायरस के बढ़ते ग्राफ के बीच अमेरिका में बेरोजगारी भी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। अमेरिका के श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 28 मार्च (शनिवार) को समाप्त हुए सप्ताह में 66 लाख से ज्यादा कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। अमेरिका के इतिहास में पहले सप्ताह के बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पिछले सप्ताह 33 लाख कामगारों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया था। वह भी उस सप्ताह का नया रिकॉर्ड था। इस तरह से दो सप्ताह में अमेरिका में बेरोजगार हो चुके लोगों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच गई है। अभी इस सप्ताह का आंकड़ा आना बाकी है। अमेरिका में इससे पहले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा 6.95 हजार लोगों ने 1982 में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था। 


नमाज पढ़कर उतर रहे लोगों ने पुलिस से बहस की

पुलिसकर्मियों ने नमाज के बाद छत से नीचे उतरने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करने को कहा तो लोगों ने बहस शुरू कर दी। पुलिस ने जब इस घटना का वीडियो बनाना चाहा तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी, फावड़े से हमला कर दिया। पुलिस पर छतों से पथराव किया गया। इसमें चौकी प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।


कन्नौज में छत पर नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिस ने समझाया तो कुल्हाड़ी से हमला किया

कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को घर की छत पर सामूहिक नमाज पढ़ी गई। यह सूचना मिलते ही जब पुलिस वहां पहुंची और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी, एलआईयू सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद थाने से पुलिसफोर्स भेजी गई और मामले पर काबू पाया गया। हालांकि, इस बीच पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग निकले। हालांकि, कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि कुछ की तलाश ड्रोन के जरिए भी की जा रही है। 


पाकिस्तान: दो हजार 238 मामलों की पुष्टि

पाकिस्तान में दो हजार 238 मामलों की पुष्टि हो गई, जबकि 31 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा मामले सिंध (709) और पंजाब (845) प्रांत से सामने आए हैं। सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है।


इटली: अब तक 13 हजार लोगों की मौत

इटली में बुधवार को 727 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां अब मौतों का आंकड़ा 13 हजार 155 हो गया। इटली में लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।


फिलीपींस: हिंसक प्रदर्शनकारियों को गोली मारने के आदेश

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने क्वारैंटाइन के दौरान हिंसक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया है। मेट्रो मनीला में लोगों के बीच भोजन बांटने के दौरान लेफ्ट प्रदर्शनकारी अनियंत्रित हो गए। इसके बाद दुतेर्ते ने यह आदेश दिया। 1 अप्रैल को देर रात दुतेर्ते ने कहा कि पुलिस और सेना को मैंने आदेश दिया है कि अगर कोई भी परेशानी पैदा करता है और उनका जीवन खतरे में डालता है तो उन्हें गोली मार दो। 


ब्रिटेन: युवक ने पुलिस अफसर को संक्रमित करने की धमकी दी

ब्रिटेन में एक युवक ने पुलिस अफसर पर खांसकर उसे कोरोनावायरस से संक्रमित करने की धमकी दी। इसके आरोप में दोषी पाए जाने पर युवक को छह महीने की जेल हो गई है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना से संक्रमित हैं और फिलहाल वे आइसोलेशन में हैं।


अमेरिका में 2 लाख 35 हजार से ज्यादा पॉजिटिव

दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रिमतों का आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 51 हजार से ज्यादा है। अकेले अमेरिका में पॉजिटिव मरीजों की संख्या स्पेन और इटली से ज्यादा हो गई है। यहां इस वायरस से 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।दूसरे स्थान पर इटली है। यहां 1 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। स्पेन में 1 लाख10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। यह आंकड़े वर्ल्डओमीटर्स के मुताबिक हैं।


ब्रिटिश एयरवेज 36 हजार स्टाफ को निलंबित करेगी

कोरोनावायरस के कारण ब्रिटिश एयरवेज के ज्यादातर विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। ऐसे में कंपनी 36 हजार कर्मचारियों को निलंबित करने पर विचार कर रही है। इसके लिए कंपनी यूनाइट यूनियन के साथ पिछले एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से बातचीत कर रही है। फैसले से 80% कर्मचारियों को निलंबित किया जा सकता है। दोनों पक्ष एक व्यापक सौदे पर सहमत हो गए हैं, लेकिन कुछ मुद्दे अभी चर्चा के लिए बचे हैं।


टोरंटो में सोशल डिस्टेंसिंग न मानने पर 25 लाख रु. का जुर्माना

कनाडा के टोरंटो में सार्वजनिक स्थानों पर दो लोगों के बीच 6 फीट की दूरी नहीं रखने पर 3500 डॉलर (करीब 26 लाख रु) का जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। देश में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर सरकारी अधिकारियों ने चिंता जाहिर की थी। इसके बाद टोरंटो ने गुरुवार को भारी जुर्माना लगाने का आदेश जारी कर दिया। कनाडा सरकार के मुताबिक देश में 11 हजार 268 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 138 लोगों की मौत हुई है।


ईरान: संसद के स्पीकर कोरोना से संक्रमित

ईरान की संसद के स्पीकर अली लारीजानी भी कोरोना की चपेट में आ गए है। ईरान स्टूडेंट न्यूज एजेंसी ने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ईरान में गुरुवार को संक्रमण के दो हजार 875 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 50 हजार 486 हो गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी कैनुश जहानपुर ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 124 लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या तीन हजार 160 हो गई है। इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाले शीर्ष धार्मिक संगठन के 78 वर्षीय सदस्य की कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी।


इटली: लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ाया गया

यूरोप में केवल 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सिर्फ इटली में 13 हजार 915 लोग मारे गए हैं। जबकि यहां संक्रमण के एक लाख 15 हजार से ज्यादा मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने 13 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।


फ्रांस में संक्रमण के 56 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस में शुक्रवार सुबह तक संक्रमण के 56 हजार 989 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, 5 हजार 387 मौते हो चुकी हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख जेरोम सैलोमन के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 471 लोगों की जान गई है। 1 मार्च से अब तक यहां के अस्पतालों में 4,503 और स्वास्थ्य सेवा देने वाले अन्य संस्थानों में 884 मौतें हुई हैं। अस्पताल में मरने वालों में 83% लोगों की उम्र 70 साल से ज्यादा है। 


अब तक 52 हजार मौतें

कोरोनावायरस दुनियाभर के 204 देशों में फैल चुका है। इससे करीब 10 लाख 14 हजार लोग संक्रमित हैं। करीब 53 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो लाख 12 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। इस महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। यहां 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 44 हजार हो गई है। इसके साथ ही शुक्रवार तक यहां 6 हजार 95 लोगों की मौत हो गई। इस बीच,जापान  सरकार ने कहा है कि पिछले 14 दिन में 70 देशों से लौटे लोगों को देश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए यह फैसला किया है। जिन देशों से लौटे लोगों के जापान आने पर रोक लगाई गई है, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन और चीन शामिल हैं। नया नियम शुक्रवार से लागू कर दिया गया। हालांकि,यह बैन कब समाप्त होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जापान में अब तक संक्रमण के 2 हजार 617 केस सामने आए हैं जबकि 63 लोगों की मौत हुई है। 


लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आपदा एक्ट-2005 के तहत होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा एक्ट-2005 (एपिडेमिक एक्ट) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार कोरोना केयर कोष का गठन करने जा रही है।


जमाती आइसोलेशन वार्ड में कर रहे अश्लीलता

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण से बचाव कार्य में जुटे चिकित्सा व पुलिस विभाग के कर्मचारियों पर देशभर में हमले के मामलों के बीच शर्मसार करने वाली एक घटना गाजियाबाद में भी हुई। जिला एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमातियों ने स्टाफ नर्सों से न केवल अभद्रता की बल्कि डॉक्टरों को धमकी भी दी। घटना के बाद जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। सीएमएस ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद जमातियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी जमाती आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। सभी लोग नर्सों की मौजूदगी में ही कपड़े उतार देते हैं, जबकि कपड़े बदलने के लिए वॉर्ड में बाथरूम बना हुआ है।


नमाजी रोकने गई पुलिस पर भीड़ ने किया हमला

अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है। सराय रहमान इलाके की तकिया वाली मस्जिद में गुरुवार देर शाम ईशा की नमाज पढ़ने के लिए कुछ लोग इकट्ठा हुए थे। उन्हें रोकने गई पुलिस को घेरकर भीड़ ने पथराव कर दिया। भीड़ के हमले में दो लैपर्ड कर्मी जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। सूचना मिलते ही फोर्स भी मौके पर पहुंच गई, तब जाकर हालात काबू में आए। देर रात तक क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च जारी रहा। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह वाकया गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे का है। सराय रहमान इलाके की तकिया वाली मस्जिद पर 25 से 30 लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। चौकी रघुवीर पुरी के इंचार्ज दीपक कुमार को सूचना मिली तो वह दो लैपर्ड कर्मियों (शिवम और विक्रांत) के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने की अपील की। इस पर पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। इस बीच अफवाह फैल गई कि पुलिस ने मौलाना के साथ मारपीट की है और उन्हें जबरन थाने ले गई है। अफवाह फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। 


गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

तबलीगी जमात: सऊदी अरब-ईरान में पूरी तरह बैन क्यों?

तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोग दुनिया भर में फैले हुए हैं और कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज से दुनिया के 150 देशों से ज्यादा जमातें इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए जाती हैं. इतना ही नहीं दुनिया के तमाम देशों से तबलीगी जमात के लोग भारत में भी आते हैं. सऊदी अरब जहां से इस्लाम की शुरुआत हुई, वहीं पर तबलीगी जमात पूरी तरह बैन है. इसके अलावा ईरान में भी इन्हें इस्लाम के प्रचार-प्रसार करने की इजाजत नहीं है.


कोरोना का कहर: अभी शेयर बाजार में और बुरा वक्त आएगा

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दुनिया में एक बार फिर मंदी की आहट है. एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट जारी है. ज्यादातर देशों की इकोनॉमी की हालत खस्ता है. करोड़ों लोगों पर छंटनी की तलवार लटक रही है, ऐसे में दिग्गज अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने चेतावनी दी है कि अभी इससे भी बुरा वक्त आ सकता है. रोजर्स कहना है कि कोरोना वायरस के चलते बाजार पर तीन तरह से मार पड़ेगी. पहला, अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा. दूसरा, कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और तीसरा, अभी ब्याज की कम दरें बढ़ने के बाद काफी नुकसान पहुंचाएंगी. यह पहली बार नहीं है जब रोजर्स ने बाजार में मंदी की आशंका जताई है. रोजर्स ने साल 1970 में जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर क्वांटम फंड की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2018 में मंदी का आशंका जताई थी. उनकी बातें सही होती दिख रही हैं, क्योंकि लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से कई कंपनियों पर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा.


कोरोना: चीन ने नेपाल को बेचा नकली सामान?

करीब 6 लाख यूएस डॉलर मूल्य की टेस्ट किट किसी काम की नहीं होने के बाद नेपाल सरकार ने इसके प्रयोग पर ही रोक लगा दी है.


कोरोना वायरस कहानी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई. हालांकि अब ज्यादातर देश इस वायरस की चपेट में हैं. पिछले कुछ दिनों में चीन ने कोरोना वायरस पर ना केवल कंट्रोल किया है बल्कि कई अन्य देशों को इससे बचाने के लिए मेडिकल उपकरण भी बेच रहा है. हालांकि ये उपकरण कितने कारगर हैं अब इसको लेकर ही सवाल उठ रहे हैं. नेपाल जो पिछले कुछ सालों में चीन के करीब आ गया है, उसने भी कोरोना से बचाव के लिए कुछ उपकरण चीन से खरीदे थे. लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी क्वालिटी बेहद खराब है. इतना ही नहीं चीन ने इन सामानों के एवज में नेपाल से काफी पैसे भी लिए हैं. नेपाल सरकार ने चीन द्वारा भेजी गई रैपिड टेस्ट किट के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. करीब 6 लाख यूएस डॉलर मूल्य की टेस्ट किट किसी काम की नहीं होने के बाद नेपाल सरकार ने इसके प्रयोग पर ही रोक लगा दी है. कोरोना संकट से जूझ रहे नेपाल ने दो दिन पहले ही अपना एक चार्टर्ड विमान भेजकर 75 हजार कोरोना रैपिड टेस्ट किट मंगवाई थीं. लेकिन जब किट की जांच नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने की तो एक भी किट काम की नहीं मिली. सभी टेस्ट किट के डुप्लीकेट होने के बाद सरकार ने इसके प्रयोग पर ही प्रतिबंध लगा दिया है.


इंदौर कलेक्टर बोले- ऐसी कार्रवाई कर रहा हूं कि लोग याद रखेंगे

मामले में कलेक्टर ने सख्त एक्शन लेने की बात कही है। कलेक्टर ने कहा- मेडिकल टीम से बदसलूकी करने वालों पर ऐसी कार्रवाई की जा रही है कि आगे से कोई ऐसा करने से पहले सोचेगा। वे लंबे वक्त तक जेल में रहेंगे। हम आप सबके लिए काम कर रहे हैं। हमारा मेडिकल स्टाफ 18 से 20 घंटे काम कर रहा है। इस तरह की हरकत यदि मेडिकल टीम के साथ होगी तो यह बहुत ही गलत बात है। ये (आरोपी) जल्दी छूटने वाले नहीं हैं। 


मेडिकल टीम पर पथराव: मानवाधिकार सिर्फ मानवों के लिए होते हैं

इंदौर. कोरोना जांच के लिए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों से बुधवार को अभद्रता और पथराव की घटना पर गुरुवार काे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मानवता को बचाने के लिए आपके काम में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा- ‘ये सिर्फ एक ट्वीट नहीं है। ये कड़ी चेतावनी है.... मानवाधिकार सिर्फ मानवों के लिए होते हैं। वहीं, इंदौर कलेक्टर ने कहा- ऐसी घटना को अंजाम देने वालों पर ऐसी कार्रवाई की जा रही है कि आगे से कोई ऐसा करने से पहले सोचेगा।


लोगों ने इमरान सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सेना से मदद मांगी

 पाकिस्तान में कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच भोजन और जरूरी चीजों की भारी कमी हो गई है। यहां भूख से जूझ रहे लोगों ने गुरुवार को इमरान सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। लोगों ने सेना से मदद मांगी है। पाकिस्तान में अभी तक संक्रमण के 2,291 मामले सामने आ चुके हैं और 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री इमरान खान देश में लॉकडाउन लगाने के लिए राजी नहीं हैं। हालांकि, देश के तमाम हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इमरान ने लोगों से राहत कोष में दान देने की अपील की है। उन्होंने कहा- दानदाताओं को कर में छूट दी जाएगी। पाकिस्तानी अखबार ने बताया कि रावलपिंडी में भूख से जूझ रहे सैकड़ों परिवार सड़क किनारे भोजन के इंतजार में बैठे हैं। वे इमरान खान सरकार की निष्क्रियता और उदासीनता पर नारे लगा रहे हैं। लोगों ने सेना से मदद मांगी है। परेशान लोगों को बाढ़-भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेना से मिलने वाली मदद याद आ रही है। यही वजह है कि नारे लगा रहे लोगों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की कि वे सेना, रेंजर्स और स्थानीय प्रबंधन के जरिए उन्हें 24 घंटे में खाना दें। 


कोरोना संक्रमण के 62 मामले इस्लामाबाद में भी सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब है। यहां पर 914 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सिंध में 743, खैबर पख्तूनख्वा में 276, बलूचिस्तान में 169 और गिलगिट बाल्टिस्तान में 187, इस्लामाबाद में 62 और पीओके (पाकिस्तान आकुपाइड कश्मीर) में 9 मामले सामने आए हैं। विपक्ष के नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पर तुरंत एक्शन लेने के बजाए समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है। 


advertisement


कांग्रेस कोरोना पर ‘तुच्छ राजनीति’ और लोगों को ‘गुमराह’ कर रही है : अमित शाह

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी कोरोना वायरस के मुद्दे पर ‘तुच्छ राजनीति’ कर रही है और उसे लोगों को ‘गुमराह’ करने की बजाए देशहित में सोचना चाहिए। शाह की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब कुछ ही घंटे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर देशव्ययापी लॉकडाउन को बिना योजना बनाए लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे लाखों लोगों को परेशानी हुई है। गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों की घरेलू और वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है। 130 करोड़ भारतीय कोविड-19 को परास्त करने में एकजुट हैं। ’’


लॉकडाउन कराने में लगे असम के मजिस्ट्रेट की कार पर हमला

गुवाहाटी। असम के बजाली जिले के एक बाजार में लॉकडाउन लागू करवा रहे एक मजिस्ट्रेट की कार पर दो लोगों ने बृहस्पतिवार को हमला कर दिया जिसमें अधिकारी का चालक जख्मी हो गया।


कब्रिस्तान में नहीं दफनाने दी कोरोना से मरे मुस्लिम व्यक्ति की लाश

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मृत 65 वर्षीय एक मुस्लिम व्यक्ति के परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उपनगर मलाड में कब्रिस्तान के न्यासियों द्वारा शव दफनाने से मना करने के बाद उसे जलाना पड़ा।


अमरीकाः मेडिकल उपकरण और दवाएं तकरीबन ख़त्म

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया है कि अमरीका में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ज़रूरी मेडिकल उपकरण और दवाएं अब तकरीबन ख़त्म हो गई हैं. अमरीका के लगभग सभी प्रांतों के गवर्नरों ने सुरक्षा उपकरण, टेस्टिंग किट्स और ज़्यादा वेंटिलेटर्स देने की अपील की है. लेकिन वाशिंगटन पोस्ट अख़बार ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अमरीका में ऐसे हालात बन गए हैं जिसमें उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, टेस्टिंग किट्स और वेंटिलेटर्स के लिए ट्रंप प्रशासन और राज्यों और शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. इन चीज़ों के लिए अभूतपूर्व मांग की वजह से ये मुनाफाखोरी शुरू हो गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ओर जहां मेडिकल उपकरण ज़रूरतमंद मुल्कों को मदद के तौर पर दे दी तो दूसरी तरफ़ ठीक उसी दौरान वे चीन और रूस से इन चीज़ों की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे थे.


ऑस्ट्रेलिया ने शुरू किया संभावित वैक्सीन का परीक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और अमरीकी कंपनी इनोविओ फ़ार्मास्युटिकल्स के बनाए वैक्सीन का जानवरों पर सफल परीक्षण किया जा चुका है. अगर ये वैक्सीन इंसानों पर परीक्षण में सफल पाए जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की साइंस एजेंसी इसका आगे मूल्यांकन करेगी. पिछले महीने अमरीका में पहली बार इंसानों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जा चुका है लेकिन उस वक़्त जानवरों पर परीक्षण करने वाला चरण छोड़ दिया गया था. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के वैक्सीन पर तेज़ी से काम चल रहा है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कॉमनवेल्थ साइंटिफ़िक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन (सीएसआईआरओ) का कहना है कि यह परीक्षण पहला पूरी तरह से जानवरों पर आज़माया गया प्री-क्लिनिकल ट्रायल होगा.


मुकेश अंबानी ने 500 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिए

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। इंडस्ट्री की तरफ से 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए जाएंगे। इंडस्ट्री की तरफ से कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए मुंबई में 100 बेड का अस्पताल दो हफ्तों में तैयार किया गया, जिसका नाम कोविड-19 रखा गया। डॉक्टर-नर्स के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट तैयार करवाए जा रहे हैं। प्रतिदिन एक लाख मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 दिनों तक रोजाना पांच लाख लोगों को खाना मुहैया कराया जाएगा।


विप्रो के अजीम प्रेमजी 1125 करोड़ रु. खर्च करेंगे

देश में तेजी से फैलते कोरोनावायरस को रोकने के लिए पूरा देश एकजुट हो गया है। कॉरपोरेट जगत हो या फिल्म इंडस्ट्री, खेल की दुनिया हो या आम नागरिक। हर कोई अपनी-अपनी सहूलियत के अनुसार कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में योगदान दे रहा है। रतन टाटा, मुकेश अंबानी के बाद अब विप्रो के अजीम प्रेमजी और टिकटॉक ने मदद का बड़ा ऐलान किया है। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए 1,125 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं, टिकटॉक ने 100 करोड़ रुपये के 4 लाख सेफ्टी सूट दान किए हैं। यह सूट डॉक्टर्स और मेडिकल हेल्थ वर्कर्स के प्रयोग के लिए है। सुप्रीम कोर्ट के 33 जजों ने भी बुधवार को 50-50 हजार रुपये पीएम केयर फंड में जमा किए हैं।  


बुखार में होस्टल की 22 छात्राओं का खाना बना रहा था, पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा

नौलखा क्षेत्र स्थित एक निजी गर्ल्स होस्टल। यहां करीब 22 छात्राएं रह रही हैं। यहां की मेस में एक व्यक्ति सर्दी-खांसी और हलके बुखार में भी खाना बना रहा था। किसी शंका के चलते डरी हुई छात्राओं ने एनजीओ से संपर्क किया। उक्त संस्था ने पुलिस की मदद से उस व्यक्ति से खाना बनवाना रुकवाया और सीधे अस्पताल भेजा।


हालांकि डाॅक्टरों ने साधारण बुखार बताया। लाॅकडाउन के चलते कोई साधन नहीं होने से बाहर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं यहीं फंस गए थे, जिन्हें भी इसी एनजीओ आयुष लोक कल्याण संस्था ने उनके घरों तक पहुंचाया। दरअसल वाट्सएप पर मदद के लिए सैकड़ों मैसेज चल रहे थे। इसी दौरान युवाओं की इस संस्था ने ऐसे विद्यार्थियों की मदद का बीड़ा उठाया। हफ्तेभर में इन युवाओं ने 200 छात्र-छात्राओं को भोपाल, जबलपुर, रीवा और अन्य शहरों तक पहुंचाया।


नई दिल्ली: धर्म की तालीम लेने वालों ने डॉक्टरों पर थूका

निजामुद्दीन स्थित मरकज की इमारत से बुधवार सुबह तक 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाला गया था। 167 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया। जमातियों ने पूरी इमारत में जगह-जगह थूका। पुलिस और डॉक्टर्स को भी इन्होंने भलाबुरा कहा और उन पर भी थूका। स्टाफ को गालियां दीं। एक व्यक्ति ने तो खुदकुशी की भी कोशिश की।


देशभर में डॉक्टर, पुलिस और जांच टीमों पर 3 दिन में 8 हमले

लॉकडाउन, समझाइश, जांच और निगरानी जैसे तमाम कदमों के बावजूद देश में कोरोना के मामले दो हजार के पार निकल चुके हैं। खतरा कितना बड़ा है, यह अब समझाने की जरूरत भी नहीं। कोरोना के खिलाफ पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी और तमाम अमले लगातार लड़ रहे हैं। लेकिन, लोगों की जान बचाने वालों पर ही हमले हो रहे हैं। उनसे बदतमीजी की जा रही है। दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से क्वारैंटाइन किए गए डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस और डॉक्टर से बदसलूकी की। उन पर थूका और गालियां दीं। ऐसा ही कुछ इंदौर में भी हुआ। यहां बुधवार को एक इलाके में संक्रमितों की जांच करने गई टीम पर हमला हुआ। पत्थर फेंके गए। 


हरदोई: निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे में शामिल 11 जमाती पकड़े गए

हरदोई पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन की जमात में शामिल 11 लोगों को यहां के मदरसे से पकड़ा है। एसपी पूर्वी कुमार ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी को क्वारैंनटाइन किया गया है। उन्हें 14 दिनों तक अलग रखा जाएगा।


मुरादाबाद: 13 लोगों को बरवालन मस्जिद से पकड़ा गया

दिल्ली के निजामुददीन में हुई तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने वाले 13 लोगों को जिले के बरवालन मस्जिद से पकड़ा गया है। सभी लोग दिल्ली में हुए जलसे में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे थे। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सभी लोग असम के हैं। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।


लखनऊ: विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी छुपाने वाले मौलवियों के खिलाफ केस

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के धार्मिक जलसे में शामिल होने वाले विदेशियों को वापस भेजने के लिए लखनऊ पुलिस ने दूतावासों को सूचित किया है। इस बीच लखनऊ में 23 विदेशी नागरिकों को छिपाने के आरोप में कुछ स्थानीय मौलवियों के खिलाफ भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और विदेशी नागरिकों की जानकारी छुपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कैसरबाग के अमीनाबाद मरकज मस्जिद में जमातियों को रखने के मामले में मरकज में जमात के व्यवस्थापक अली हसन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मरकज में जमात में शामिल होने आए किर्गिजिस्तान से 6 नागरिकों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। 


यूपी: तब्लीगी मरकज में शामिल जमातियों के खिलाफ एक्शन जारी

देश में सबसे ज्यादा आबादी (20 करोड़ 20 लाख) वाले राज्य उत्तरप्रदेश में कारोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोनावायरस के 118 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 34 मरीज गौतमबुद्ध नगर जिले में हैं। नोएडा इसी जिले के अंतर्गत आता है। यहां पर संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रशासनिक लापरवाही की बात सामने आने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। डीएम बीएन सिंह के बाद बुधवार देर रात राज्य सरकार ने जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) अनुराग भार्गव को भी हटा दिया है। उनकी जगह एपी चतुर्वेदी को नया सीएमओ बनाया गया है।


यह सियासी झगड़ा नहीं, बल्कि आसमानी कहर है

स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों के पथराव से मशहूर शायर राहत इंदौरी दर्द में हैं। उन्हें भीड़ का ये कदम जायज नहीं लगता है। राहत इंदौरी कहते हैं, "कल रात 12 बजे तक मैं दोस्तों से फोन पर पूछता रहा कि वह घर किसका है, जहां डॉक्टरों पर थूका गया है, ताकि मैं उनके पैर पकड़कर माथा रगड़कर उनसे कहूं कि खुद पर, अपनी बिरादरी, अपने मुल्क व इंसानियत पर रहम खाएं। यह सियासी झगड़ा नहीं, बल्कि आसमानी कहर है, जिसका मुकाबला हम मिलकर नहीं करेंगे तो हार जाएंगे। ज्यादा अफसोस मुझे इसलिए हो रहा है कि रानीपुरा मेरा अजीज मोहल्ला है। 'अलिफ' से 'ये' तक मैंने वहीं सीखा है। उस्ताद के साथ मेरी बैठकें वहीं हुईं। मैं बुजुर्गों ही नहीं, बच्चों के आगे भी दामन फैलाकर भीख मांग रहा हूं कि दुनिया पर रहम करें। डॉक्टरों का सहयोग करें। इस आसमानी बला को फसाद का नाम न दें। इंसानी बिरादरी खत्म हो जाएगी। जिंदगी अल्लाह की दी हुई सबसे कीमती नेमत है।



मास्क और जरूरी चीजों को लेकर चीन कर रहा सौदेबाजी

चीन के एक मैकेनिकल इक्पिमेंट सप्लायर हेनन डोरिआ के मुताबिक वो बड़े तादाद में ग्लोबल मार्केट में मास्क बेचने के लिए तैयार हैं। उनकी तरफ से 15 दिनों में करीब 20 लाख एन95 मास्क भेजने की बात कही गई है। हालांकि हवाई उड़ान पर रोक के चलते मास्क को देश से बाहर भेजने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में चीन की तरफ से कहा गया है कि अगर अमेरिका को लार्ज स्केल में पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट चाहिए, तो उसे अमेरिकी कॉर्गो विमान उपलब्ध कराने होंगे। चीन की मानें, तो उसके पास केवल 173 कॉर्गो विमान हैं, जबकि अमेरिका 550 से ज्यादा कॉर्गो विमान रखता है। उन्होंने कहा सभी कॉर्गो एयरक्राफ्ट का निर्माण चीन में शुरुआती चरण में है। शंघाई के गोल्डन पैसिफिक फैशन एंड डिजाइन के प्रेसिडेंट मिचेल क्रोटी ने कहा है कि एन 95 मास्क बनाने वाले कंपनियां ने शर्त रखी हैं कि मास्क के आर्डर के वक्त कुल 50 फीसदी डाउनपेमेंट करना होगा। साध ही बाकी रकम मास्क के फैक्ट्री गेट से निकलने से पहले चुकानी होगी।


चीन दुनिया को खराब क्वॉलिटी के मास्क बेचने में लगा

चीन पर खराब क्वॉलिटी के मास्क बनाने का आरोप भी लग रहा है। दरअसल, यूरोपियन यूनियन ने मंगलवार को खराब क्वॉलिटी के चीनी मास्क और टेस्ट किट को लेकर शिकायत की। इसके बाद चीन के वॉणिज्य मंत्रालय ने भरोसा दिया कि वो मास्क को तय स्टैंडर्ड के मताबिक ही बनाएंगे। चीन की ओर से अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों को मास्क की सप्लाई की जा रही है। व्हाइट हाउस ने ऐलान किया है कि अगले एक हफ्ते में वो 22 कार्गो प्लेन के जरिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट को एयरलिफ्ट करेंगे। अमेरिका ने कहा कि अगले 72 घंटों में प्रोटेक्शन इक्विपमेंट की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में इनकी दोबारा सप्लाई की जाएगी। बता दें कि फ्रांस के पास मास्क का एक बड़ा स्टॉक है, जिसे उसने चीन से खरीदा है।


48 हजार 276 मौतें: स्पेन में एक दिन में 950 लोगों ने दम तोड़ा

वॉशिंगटन. कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 48 हजार 276 लोगों की मौत हुई और 9 लाख 50 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, दो लाख दो हजार लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख तक हो जाएंगे और मौतों का आंकड़ा 50 हजार पहुंच जाएगा। उधर, स्पेन में गुरुवार को 616 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा हो गया।


कोरोना: अमेरिका में एक ही दिन में चली गई 884 लोगों की जान

अमेरिका में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पार हो गई है। यह संख्या चीन, इटली और स्पेन से भी अधिक है। वहीं हर ढाई से छह मिनट में एक मौत होने के चलते न्यूयॉर्क में अस्पतालों के मुर्दाघर भर गए हैं। इधर, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी कोरोनावायरस रिसोर्स केंद्र ने बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे में देश में 884 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या एक दिन में हुई मौतों में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। 
इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने हर अमेरिकी से कठिन दिनों के लिए तैयार रहने को कहते हुए चेताया कि आगामी दो सप्ताह बहुत दर्दनाक हो सकते हैं। जॉन हॉपकिंस केंद्र के मुताबिक कोविड-19 के कारण अमेरिका में करीब 1,90,000 लोग संक्रमित मिले हैं।


कोरोना की लड़ाई में डॉक्टरों ने मांगी सीआरपीएफ की सुरक्षा

कोरोना की लड़ाई में जुटे डॉक्टरों के साथ हो रही अभद्रता और हमले रोकने के लिए अब डॉक्टरों ने सीआरपीएफ सुरक्षा की मांग की है। एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने इस बाबत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। हैदराबाद में जिस तरह डॉक्टरों पर हमला हुआ है, उसके बाद डॉक्टरों में भारी रोष है। एम्स की आरडीए के अध्यक्ष डॉ. आदर्श प्रताप सिंह और महासचिव डॉ. श्रीनिवास राजकुमार ने अमित शाह को लिखे अपने पत्र में कहा है कि कोरोना को हराने के लिए डॉक्टर दिनरात काम कर रहे हैं। इस लड़ाई में कई डॉक्टर भी संक्रमित हो गए हैं। इसके बावजूद डॉक्टर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। डॉक्टरों की मांग है कि उनके परिसरों और अस्पतालों में सीआरपीएफ सुरक्षा लगाई जाए। सीआरपीएफ सुरक्षा के बाद डॉक्टर खुद को सुरक्षित महूसस कर सकते हैं। इसके अलावा कोरोना मरीजों की जांच में लगे डॉक्टरों एवं दूसरे पैरामेडिकल स्टाफ को सभी जरूरी उपकरण मुहैया कराएं जाएं।


केवल छह दिनों में बनाया 2200 बेड का अस्पताल

गुजरात में कोरोना वायरस के 82 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण का सामना करने के लिए गुजरात ने अस्पताल तैयार करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन ने जहां एक हजार बेड का अस्पताल 10 दिनों में बनाया था। वहीं गुजरात ने केवल छह दिनों में 2200 बेड का अस्पताल बनाकर चीन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।


देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965, अब तक 50 की मौत

कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना से संबंधित स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पीएम मोदी कल नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में दो की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में 12, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक 328 नए केस सामने आए हैं और 12 नई मौतें रिपोर्ट हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 1965 हो गई है। वहीं, कोरोना के संक्रमण की वजह देश में कुल 50 मौते हुई हैं। पॉजिटिव खबर यह है कि अब तक 151 लोग ठीक हो चुके हैं।


29 जमाती मिले संक्रमित, दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 150 पार

निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए लोगों में 29 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही संक्रमित जमातियों की संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है। बुधवार को एक ही दिन में 32 नए मरीज मिले, जिसमें 29 मरीज मरकज से हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 32 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली, जिसमें से 29 मरीज मरकज से आए लोग हैं। इनके अलावा दो संक्रमित मरीज हाल ही में विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। दिल्ली में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो चुकी है जिसमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।


गाजियाबाद में नौवां पॉजिटिव केस आया सामने

नोएडा की सीजफायर कंपनी की एक और महिला कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुई है। सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि महिला पहले से ही जिला एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इस तरह अब गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या 9 हो गई  है।


निजामुद्दीन में ड्रोन से किया जा रहा सैनिटाइजेशन

निजामुद्दीन इलाके में मरकज बिल्डिंग से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोगों के निकलने के बाद पूरे इलाके को ड्रोन से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए दक्षिण  नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच आसपास की बस्तियों को भी सैनिटाइज कर रही है। जिससे आसपास की बस्तियों में संक्रमण न फैल सके। 


advertisement


बुधवार, 1 अप्रैल 2020

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बना सकते हैं आईएस के आतंकी

आईएसआईएस के आतंकी कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली के डीसीपी ( स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही शहर भर में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी। कोरोना की वजह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को रोक रही है। यह लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने में भी जुटी है।


कोरोना से देश में अब तक 52 मौतें

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 52 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की जान गईं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमित 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार वालों ने उसे रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह केजीएमयू से आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसे लीवर और किडनी की भी बीमारी थी। इंदौर में भी बुधवार को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। राज्य में संक्रमण से यह छठवीं मौत है। इंदौर में चार और उज्जैन में दो लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले, मंगलवार को देश में छह मौतें हुई थीं।


प्रधानमंत्री ने गुल्लक के पैसे दान करने वाली बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसने कोरोना आपदा से निपटने के लिए अपने गुल्लक के पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर में सहयोग करने वाले छोटे बच्चों के संदेश मिल रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि वे अपने गुल्लक से मदद कर रहे हैं। हमें एक बार फिर से युवा भारत की दरियादिली देखने को मिल रही है।


अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई: आईसीएमआर

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पॉजिटव मामले मंगलवार से बढ़ने शुरू हुए। इनका संबंध सीधे तौर पर तब्लीगी जमात में शामिल लोगों से है। जमात से जुड़े 1800 लोगों को 9 अस्पतालों में क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य उपकरणों का प्रसार करने के लिए लाइफ लाइन उड़ान शुरू की जा रही हैं। इसके जरिए पिछले 5 दिनों में 15.5 टन मेडिकल उपकरणों की सप्लाई हुई। आईसीएमआर ने बताया कि देश में अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई। जांच सेंटर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।


मरकज में शामिल होने के लिए 2100 विदेशी पहुंचे थे

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस साल मरकज में शामिल होने के लिए 2100 विदेशी पहुंचे थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और किर्गिस्तान के लोग शामिल हैं। आमतौर पर मरकज में पहुंचने वाले विदेशी निजामुद्दीन में बंगलेवाली मस्जिद में अपने पहुंचने की सूचना देते हैं। अब तक मरकज में शामिल होने वाले 2,137 लोगों की पहचान करके उनकी मेडिकल जांच की जा चुकी है। 1339 लोगों को नरेला, सुल्तानपुरी, बक्करवाला, झज्जर और एम्स में क्वारैंटाइन किया गया है। 303 में कोरोना के लक्षण थे, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया है।


तब्लीगी जमात के लोगों के कारण संक्रमण में बढ़ोतरी हुई- सचिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तब्लीगी जमात के लोगों के देशभर के अलग-अलग हिस्सों में जाने की वजह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे मतें 386 मामले सामने आए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तब्लीगी जमात ने तालिबानी अपराध किया है। इसे प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के लिए माफ नहीं किया जा सकता। जमात ने कई लोगों की जान खतरे में डाली है। ऐसे संगठनों और लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हो सकता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया हो और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


मरकज से क्वारैंटाइन सेंटर लाए गए लोगों ने डॉक्टरों पर थूका

नई दिल्ली. निजामुद्दीन स्थित मरकज की इमारत से बुधवार सुबह तक 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सुबह परिसर को सैनिटाइज किया गया। तब्लीगी जमात के 167 लोगों को बसों के जरिए मंगलवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर तुगलकाबाद क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया था। इन्हें दो जगहों पर रखा गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग क्वारैंटाइन सेंटर में जगह-जगह थूक रहे हैं। इन लोगों ने डॉक्टरों और देखरेख में जुटे स्टाफ को गालियां दीं और उन पर थूका। ये लोग पूरी इमारत में घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने तो खुदकुशी की भी कोशिश की।


द. अफ्रीका: भारतीय मूल की वायरोलॉजिस्ट की मौत

दक्षिण अफ्रीका में वायरोलॉजिस्ट गीता राम जी की कोरोनावायरस से मंगलवार को मौत हो गई। वह देश में इस महामारी मरने वाली पहली भारतीय हैं। द. अफ्रीका में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1353 लोग संक्रमित हैं। 64 वर्षीय रामजी एक हफ्ते पहले ही लंदन से लौटी थीं, उस समय उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे।


स्पेन: नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ कोरोना पॉजिटिव

स्पेन में बुधवार को 589 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक आठ हजार 464 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


अमेरिका: अभी ढाई लाख लोगों की जान जा सकती है

अमेरिका में मंगलवार को 811 लोगों की जान गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां अब तक चार हजार 76 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक लाख 89 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को कहा, ‘‘अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां हालात बेहतर होंगे। हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया। संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’ व्हाइट हाउस के अधिकारी डेबोराह बीरक्स ने कहा- अगर देश में सोशल डिस्टेंसिंग रहती है तो भी मरने वालों की संख्या एक से दो लाख 40 हजार तक हो सकती है।


43 हजार 275 लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 72 हजार 756 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 84 हजार 101 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब तक 43 हजार 275 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 30 हजार लोगों की जान केवल यूरोप में गई हैं। स्पेन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। नौ हजार लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल ने देश में एक से दो लाख मौतों की आशंका को खारिज कर दियाा है। उनके मुताबिक, अमेरिकी चाहें और प्रयास करें तो यह आंकड़े कभी सच साबित नहीं होंगे। 


28 मार्च से गायब हैं मौलाना साद

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में लॉकडाउन के पहले तब्लीगी जमात का मरकज लगा हुआ था। यहां देश-विदेश से 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। ज्यादातर लोग मरकज खत्म होने के बाद अपने-अपने घर चले गए लेकिन 2000 से ज्यादा लोग मस्जिद की बिल्डिंग में ही ठहरे हुए थे। देश में लॉकडाउन के ऐलान के बाद इस तरह लोगों का इकट्ठा होना अपराध है। दिल्ली पुलिस ने मुहम्मद साद समेत मरकज के 6 अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि मौलाना साद मौलान 28 मार्च से ही गायब बताए जा रहे हैं।


मुसलमानों को मुसलमानों से अलग करना मक़सद: मौलाना साद

नई दिल्ली. निजामुद्दीन इलाके में हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के बाद एक ही बिल्डिंग में ठहरे सभी 2,361 लोगों को निकाल लिया गया है। 617 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। इन सब के बीच तब्लीगी जमात के मुखिया मोहम्मद साद का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक साजिश बता रहे हैं।


नोएडा: 4 नए मामले आए सामने, दो साल का बच्चा भी संक्रमित

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है. सोमवार को जिले में चार और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसी के साथ नोएडा में कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि प्रदेश्‍ में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है. ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन सेक्टर 3 में तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद बच्चे के नमूने को भी जांच के लिए भेजा गया था, जो कि जांच में पॉजिटिव पाया गया है. उधर दादरी के अच्छेजा स्थित महक रेजीडेंसी में भी तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. इन सभी को क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है.


लॉकडाउन को विफल करने में जुटे कुछ कट्टरपंथी मुसलमान: वसीम रिजवी

वसीम रिजवी ने कहा कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन का फैलसा हिंदुस्तान की भलाई के लिए है. लेकिन कुछ कट्टरपंथी मुसलामन मोदीजी से दुश्मनी रखने की वजह से इस लॉकडाउन को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं. लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. अगर खुदा न खस्ता अगर मुस्लिम इलाकों में महामारी फैलती है और मौतें होती हैं तो उन मौतों के जिम्मेदार और वे लोग खुद होंगे, सरकार को चाहिए कि वे उन परिवारों के खिलाफ मुक़दमे भी दर्ज करवाए.



निजामुद्दीन से लौटे 167 लोगों को पृथक तौर पर रखा गया

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने के बाद हिमाचल प्रदेश लौटे कुल 167 लोगों को पृथक रखा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने बुधवार को इस बारे में बताया। डीजीपी ने कहा कि उनकी पहचान की गई है और राज्य के विभिन्न जिलों में उन्हें पृथक तौर पर रखा गया। एसपी (कानून एवं व्यवस्था) कुशल शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा बद्दी में 53 लोगों, ऊना में 35 लोगों, सिरमौर में 32 लोगों, शिमला में 23 लोगों और कांगड़ा व चंबा में 10-10 और मंडी में चार लोगों को पृथक रखा गया है।


तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले असम के पांच लोग संक्रमित

असम में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक को सिल्चर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में और चार को गुवाहाटी के गौहाटी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी लोगों ने निजामुद्दीन (दिल्ली) में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लिया था।


तब्लीगी जमात के लोगों की देशभर में तलाश

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल लोगों की देशभर मे ंतलाश तेज हो गई है। लगातार इनका आंकड़ा बढ़ रहा है। कहीं पर ये संक्रमित पाए जा रहे हैं तो कहीं इन्हें आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। वहीं, आज गुजरात उच्च न्यायालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन पर राज्य व केंद्र को नोटिस भेजा है। मार्च में जिस मरकज में तब्लीगी जमात का आयोजन हुआ था उसे आज पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। इस इलाके में और मरकज भवन में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है। तब्लीगी जमात का आयोजन करने वाले मौलाना साद समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


माधुरी दीक्षित ने दिए पीएम-केयर्स फंड में दिये पैसे

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में माधुरी दीक्षित ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल अकाउंट से दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में और फैंस से कोरोना वायरस खिलाफ जंग में डोनेट करने की अपील भी किया है।माधुरी ने ट्विटर पर लिखा, 'हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए और ताकि इस लड़ाई से जीता जा सके। मैं पीएम-केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में डोनेट कर रही हैं। मजबूत होकर आगे आएं।' उन्होंने पीएम और सीएम केयर रिलीफ फंड में कितना योगदान दिया है इसके बारें में उन्होंने अभी तक कोई जानकारी नही दी है। 


जब सरकार ने लॉकडाउन के लिए कहा है तो इसका मतलब है कि लॉकडाउन

नवाजुद्दीन ने एक वेब पोर्टल के साथ बातचीत में कहा कि अगर सरकार ने लॉकडाउन के लिए कहा है तो हर किसी को इसे पूरे सम्मान के साथ फॉलो करना चाहिए। नवाजुद्दीन ने कहा, 'जब सरकार ने लॉकडाउन के लिए कहा है तो इसका मतलब है कि लॉकडाउन। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं। सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करके आप न सिर्फ अपनी खुद की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं बल्कि आप कई दूसरों की जिंदगी को भी जोखिल में डाल रहे हैं।'


बीमारी धर्म देखकर नहीं आती: नुसरत जहां

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज मामले पर कई सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं। इस मामले पर अब सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां का रिएक्शन सामने आया है। आजतक को दिए इंटरव्यू में नुसरत ने कहा कि देश में बहुत से धर्म हैं और कोई भी किसी तरह के प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले रहा है। नुसरत ने आगे कहा, 'मैं सबसे हाथ जोड़कर कहूंगी कि आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उस समय हमें राजनीतिक, धार्मिक और जातियों से जुड़ी बातों को बंद कर देना चाहिए।'


ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर को पुलिसकर्मियों ने पीटा

लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। इन आपातकालीन परिस्थिति में ड्यूटी करके घर लौट रहे एक डॉक्टर के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। डॉक्टर के आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और दुर्व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने और डॉक्टर की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से लिखित शिकायत के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डॉक्टर के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


लोगों ने सफाई कर्मियों को पहनाई नोटों की माला

देहरादून में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई जगहों पर लोगों ने सफाई कर्मियों पर फूल बरसाकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों ने उन्हें नोटों की माला भी पहनाई। इस वीडियो को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। वहीं, कोरोना वॉरियर्स के लिए ऐसा करने पर लोगों की तारीफ भी की। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम की ओर से तीन दिन का विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का पहला दिन है। लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना फाइटरों का इसी तरह फूल बरसाकर हौसला बढ़ाते रहे। लोगों से अपील है कि जरूरतमंदों की मदद करें। 


ADVERTISEMENT


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...