लॉकडाउन, समझाइश, जांच और निगरानी जैसे तमाम कदमों के बावजूद देश में कोरोना के मामले दो हजार के पार निकल चुके हैं। खतरा कितना बड़ा है, यह अब समझाने की जरूरत भी नहीं। कोरोना के खिलाफ पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी और तमाम अमले लगातार लड़ रहे हैं। लेकिन, लोगों की जान बचाने वालों पर ही हमले हो रहे हैं। उनसे बदतमीजी की जा रही है। दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज से क्वारैंटाइन किए गए डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस और डॉक्टर से बदसलूकी की। उन पर थूका और गालियां दीं। ऐसा ही कुछ इंदौर में भी हुआ। यहां बुधवार को एक इलाके में संक्रमितों की जांच करने गई टीम पर हमला हुआ। पत्थर फेंके गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें