राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया है कि अमरीका में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ज़रूरी मेडिकल उपकरण और दवाएं अब तकरीबन ख़त्म हो गई हैं. अमरीका के लगभग सभी प्रांतों के गवर्नरों ने सुरक्षा उपकरण, टेस्टिंग किट्स और ज़्यादा वेंटिलेटर्स देने की अपील की है. लेकिन वाशिंगटन पोस्ट अख़बार ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अमरीका में ऐसे हालात बन गए हैं जिसमें उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, टेस्टिंग किट्स और वेंटिलेटर्स के लिए ट्रंप प्रशासन और राज्यों और शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. इन चीज़ों के लिए अभूतपूर्व मांग की वजह से ये मुनाफाखोरी शुरू हो गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ओर जहां मेडिकल उपकरण ज़रूरतमंद मुल्कों को मदद के तौर पर दे दी तो दूसरी तरफ़ ठीक उसी दौरान वे चीन और रूस से इन चीज़ों की खरीदारी के लिए कोशिश कर रहे थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें