गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

मुकेश अंबानी ने 500 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिए

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। इंडस्ट्री की तरफ से 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए जाएंगे। इंडस्ट्री की तरफ से कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए मुंबई में 100 बेड का अस्पताल दो हफ्तों में तैयार किया गया, जिसका नाम कोविड-19 रखा गया। डॉक्टर-नर्स के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट तैयार करवाए जा रहे हैं। प्रतिदिन एक लाख मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 दिनों तक रोजाना पांच लाख लोगों को खाना मुहैया कराया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes