देश में सबसे ज्यादा आबादी (20 करोड़ 20 लाख) वाले राज्य उत्तरप्रदेश में कारोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोनावायरस के 118 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 34 मरीज गौतमबुद्ध नगर जिले में हैं। नोएडा इसी जिले के अंतर्गत आता है। यहां पर संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रशासनिक लापरवाही की बात सामने आने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। डीएम बीएन सिंह के बाद बुधवार देर रात राज्य सरकार ने जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) अनुराग भार्गव को भी हटा दिया है। उनकी जगह एपी चतुर्वेदी को नया सीएमओ बनाया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें