गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

लखनऊ: विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी छुपाने वाले मौलवियों के खिलाफ केस

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के धार्मिक जलसे में शामिल होने वाले विदेशियों को वापस भेजने के लिए लखनऊ पुलिस ने दूतावासों को सूचित किया है। इस बीच लखनऊ में 23 विदेशी नागरिकों को छिपाने के आरोप में कुछ स्थानीय मौलवियों के खिलाफ भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और विदेशी नागरिकों की जानकारी छुपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कैसरबाग के अमीनाबाद मरकज मस्जिद में जमातियों को रखने के मामले में मरकज में जमात के व्यवस्थापक अली हसन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मरकज में जमात में शामिल होने आए किर्गिजिस्तान से 6 नागरिकों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes