गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

मास्क और जरूरी चीजों को लेकर चीन कर रहा सौदेबाजी

चीन के एक मैकेनिकल इक्पिमेंट सप्लायर हेनन डोरिआ के मुताबिक वो बड़े तादाद में ग्लोबल मार्केट में मास्क बेचने के लिए तैयार हैं। उनकी तरफ से 15 दिनों में करीब 20 लाख एन95 मास्क भेजने की बात कही गई है। हालांकि हवाई उड़ान पर रोक के चलते मास्क को देश से बाहर भेजने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में चीन की तरफ से कहा गया है कि अगर अमेरिका को लार्ज स्केल में पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट चाहिए, तो उसे अमेरिकी कॉर्गो विमान उपलब्ध कराने होंगे। चीन की मानें, तो उसके पास केवल 173 कॉर्गो विमान हैं, जबकि अमेरिका 550 से ज्यादा कॉर्गो विमान रखता है। उन्होंने कहा सभी कॉर्गो एयरक्राफ्ट का निर्माण चीन में शुरुआती चरण में है। शंघाई के गोल्डन पैसिफिक फैशन एंड डिजाइन के प्रेसिडेंट मिचेल क्रोटी ने कहा है कि एन 95 मास्क बनाने वाले कंपनियां ने शर्त रखी हैं कि मास्क के आर्डर के वक्त कुल 50 फीसदी डाउनपेमेंट करना होगा। साध ही बाकी रकम मास्क के फैक्ट्री गेट से निकलने से पहले चुकानी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes